अंबानी परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा और किसके पास है क्या जिम्मेदारी, यहां पढ़ें
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में से एक हैं। मुकेश अंबानी का फैमिली ट्री इस लेख में दिया गया है। यहां आप पढ़ सकते हैं कि आकाश, ईशा और अनंत अंबानी कौन हैं ?
मुकेश अंबानी भारत में एक प्रसिद्ध उद्योगपति और व्यवसायी हैं और दुनिया के सबसे धनी लोगों में से एक हैं। वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष हैं। मुकेश अंबानी के परिवार में उनकी पत्नी नीता अंबानी और तीन बच्चे हैं, जिनमें से आकाश अंबानी और ईशा अंबानी जुड़वां हैं और सबसे छोटा बेटा अनंत अंबानी है।
अंबानी परिवार की वंशावली पर एक नजर
मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी पेशे से केमिकल इंजीनियर हैं और वर्तमान में वह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक हैं। उन्होंने अमेरिका की स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए किया है और वह 1977 से रिलायंस बोर्ड में हैं।
आइये आकाश, ईशा और अनंत अंबानी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आकाश अंबानी कौन हैं ?
आकाश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अरबपति व्यवसायी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के सबसे बड़े बेटे हैं।
आकाश वर्तमान में जियो का नेतृत्व कर रहे हैं, जो भारत की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है। वह जियो टेलीकॉम के अध्यक्ष हैं।
आकाश अंबानी ने ब्राउन यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की है। भारत में JIO सेवाओं की शुरुआत का श्रेय उन्हें ही जाता है।
आकाश अंबानी का विवाह श्लोका मेहता से हुआ है, जो व्यवसायी रसेल अनिलभाई मेहता की बेटी हैं, जो दुनिया की सबसे बड़ी हीरा आभूषण कंपनियों में से एक रोजी ब्लू के मालिक हैं।
आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के बेटे के नाम पृथ्वी अंबानी है।
ईशा अंबानी कौन हैं ?
ईशा अंबानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इकलौती बेटी हैं। वह जियो रिटेल डिवीजन का नेतृत्व करती हैं।
ईशा ने येल विश्वविद्यालय और स्टैनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से अपनी शिक्षा पूरी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पारिवारिक व्यवसाय में शामिल होने से पहले उन्होंने मैकिन्से के साथ सलाहकार के रूप में काम किया था।
ईशा अंबानी की शादी आनंद पीरामल से हुई है, जो पीरामल ग्रुप के मालिक अजय और स्वाति पीरामल के बेटे हैं।
आनंद पीरामल समूह के कार्यकारी निदेशक भी हैं।
अनंत अंबानी कौन हैं ?
अनंत अंबानी मुकेश और नीता अंबानी के तीन बच्चों में सबसे छोटे हैं। अनंत अंबानी इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंबानी परिवार ने अपनी कुल संपत्ति का 0.5 फीसदी अनंत की शादी में खर्च किया है।
इससे पहले अनंत अंबानी चर्चा में थे, क्योंकि मुकेश अंबानी ने दुबई के पाम जुमेराह में उनके लिए 80 मिलियन डॉलर का घर खरीदा था।
अनंत अंबानी ने अपनी शिक्षा ब्राउन यूनिवर्सिटी, रोड आइलैंड से पूरी की है।
वह इंडियन प्रीमियर लीग में एक लोकप्रिय चेहरा थे, जहां उन्हें अक्सर अपनी मां और मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के साथ देखा जाता था।
अनंत अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की कई कंपनियों में बोर्ड ऑफ मेंबर के रूप में शामिल हैं। उनके पास दुबई और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में भी घर है।
पढ़ेंः साल 2024 में भारत के 10 सबसे अमीर व्यक्ति, यहां देखें पूरी लिस्ट
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.