भारत की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत कौन-सी है, जानें नाम

Last Updated: Apr 24, 2026, 17:20 IST

भारत में यूं तो बहुत-सी पंचायत हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं की वजह से जानी जाती हैं। हालांकि, इनमें से एक जम्मू-कश्मीर की एक पंचायत ऐसी है, जो कि देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत या फिर पहला कार्बन न्यूट्रल गांव के तौर पर जाना जाता है।

पहला कार्बन न्यूट्रल गांव
पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

भारत ने आपने बहुत-सी पंचायतों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। इनमें सबसे बड़ी पंचयात से लेकर सबसे छोटी पंचायत तक शामिल है। इस कड़ी में भारत की सबसे पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत भी है, जो कि जम्मू-कश्मीर की पल्ली गांव की पंयायत है। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी द्वारा की गई थी। इस पंचायत ने ऊर्जा के क्षेत्र में खुद को आत्मनिर्भर बनाया है।

साथ ही, पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाई है। पल्ली गांव की इस पंचायत ने कैसी हासिल की यह उपलब्धि और क्या हैं इसकी विशेषताएं, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।  

क्या होता है कार्बन न्यूट्रल

किसी भी स्थान को कार्बन न्यूट्रल तब कहा जाता है, जब किसी जगह पर जितनी मात्रा में कार्बन डायक्साइड का उत्सर्जन होता है, उतनी मात्रा को पेड़ लगाकर या फिर किसी अन्य माध्यम से वापस सोख लिया जाता है। इससे वातावरण में कार्बन न्यूट्रल हो जाता है, जिसे हम जीरो कार्बन क्षेत्र भी कहते हैं।

पल्ली गांव कैसे बना पहला कार्बन न्यूट्रल गांव

पल्ली गांव में सिर्फ 18 दिनों के भीतर ही 500 किलोवाट का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया था। इसमें कुल 15,00 सोलर पैनल लगाए गए थे, जो कि 340 घरों को बिजली प्रदान करते हैं। 

कार्बन उत्सर्जन में आई कमी

सौर ऊर्जा के उपयोग से गांव में सालाना तौर पर करीब  25 टन कार्बन उत्सर्जन कम हुआ है। इससे पर्यावरण को लाभ पहुंचने के साथ-साथ गांव की हवा भी शुद्ध हुई है।

पल्ली गांव में कार्बन उत्सर्जन न्यूट्रल मॉडल की विशेषताएं

-पल्ली गांव में रहने वाले ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। इसके तहत ग्रामीणों ने ग्लास-फ्री और प्लास्टिक फ्री जीवनशैली को अपनाया है।

-पल्ली पंचायत न सिर्फ अपने ग्रीन मॉडल के लिए जानी जाती है, बल्कि यह डिजिटल रूप से भी उन्नत है। यहां रिकॉर्ड्स का रखरखाव पारदर्शी रूप से किया जाता है।

-पल्ली पंचायत के मॉडल को अब पूरे देश में अपनाया जा रहा है। इस कड़ी में इसे भारत सरकार के ग्राम ऊर्जा स्वराज अभियान का आधार बनाया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सभी पंचायतों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 17:20 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News