उत्तर प्रदेश का पहला ग्राम वन किस जिले में है, जानें
उत्तर प्रदेश भारत में आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, क्षेत्रफल की बात करें, तो यह चौथा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का पहला ग्राम वन किस जिले में है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश भारत में आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य है। वहीं, क्षेत्रफल की बात करें, तो यह चौथा सबसे बड़ा राज्य है। राज्य का कुल क्षेत्रफल 240,928 वर्ग किलोमीटर है। इसके साथ यह सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है।
राज्य के प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। इन विशेषताओं में यहां की ग्रामीण संस्कृति से लेकर शहरी परिवेश तक शामिल है। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश को हम सांस्कृतिक विरासत वाले राज्य के रूप में भी जानते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का पहला ग्राम वन किस जिले में है ? यदि आप नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश के कुल जिले
उत्तर प्रदेश में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 75 है, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इसके साथ ही यहां चार संभाग हैं, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वांचल, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड शामिल है।
संभागों में कुल 351 तहसील मौजूद हैं, जिसमें 826 सामुदायिक विकास खंड, 200 नगर पालिक परिषद्, 17 नगर निगम और 28 विकास प्राधिकरण के साथ-साथ 75 नगर पंचायत और 58 हजार से अधिक ग्राम पंचायत मौजूद हैं।
उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला
उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर है।
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई
उत्तर प्रदेश की कुल लंबाई की बात करें, तो यह पूर्व से लेकर पश्चिम तक 650 किलोमीटर और उत्तर से लेकर दक्षिण तक 240 किलोमीटर में फैला हुआ है। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है।
किस जिले में है पहला ग्राम वन
अब सवाल है कि आखिर पहला ग्राम वन किस जिले में मौजूद है, तो आपको बता दें कि पहला ग्राम वन सोनभद्र जिले में मौजूद है।
क्या होता है ग्राम वन
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह ग्राम वन क्या होता है, तो आपको बता दें कि जापान के सहयोग से सहभागी वन प्रबंधन योजना को जुलाई 2010 में शुरू किया गया था। यह यूपी के तराई, बुंदलेखंड और विंध्य में आने वाले 16 जिलों में चलाई जा रही है। इसके तहत सोनभद्र जिले के बेलहत्थी ग्राम को पहला वन ग्राम घोषित किया गया था।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.