अब घर बैठे Voter ID Card से मिनटों में जोड़ें मोबाइल नंबर, यह है प्रक्रिया

Last Updated: Jan 12, 2026, 13:26 IST

यदि आपका मोबाइल नंबर आपके वोटर आईडी कार्ड से नहीं जुड़ा है, तो आप इसे घर बैठे मिनटों में जोड़ सकते हैं। साथ ही, वोटर आईडी(E-EPIC) कार्ड को घर बैठे डाउनलोड कर सकते हैं। क्या है पूरी प्रक्रिया, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।

वोटर आईडी कार्ड से कैसे जोड़ें मोबाइल नंबर
वोटर आईडी कार्ड से कैसे जोड़ें मोबाइल नंबर

वर्तमान में Voter ID Card का मुद्दा चर्चाओं में बना हुआ है। कुछ राज्यों में SIR किया जा रहा है, जिससे निष्क्रिय मतदाताओं के नाम लिस्ट से हटाए जा रहे हैं। वहीं, अब वोटर आईडी कार्ड से मोबाइल नंबर भी जोड़ा जा रहा है। क्या आपने भी अपना मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से जोड़ लिया है? यदि नहीं, तो आप अब घर बैठे ही मोबाइल नंबर को वोटर आईडी कार्ड से जोड़ सकते हैं। यह प्रक्रिया सिर्फ कुछ ही मिनटों की है। वहीं, आप घर बैठे ही E-EPIC कार्ड को भी डाउनलोड कर सकते हैं। क्या है पूरी प्रक्रिया, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

वेबसाइट से कैसे जोड़ें मोबाइल नंबर

-सबसे पहले चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in पर पहुंचें।

-यदि आपने पहले ही अकाउंट बना रखा है, तो साइन अप करें, यदि नहीं, तो पहले अकाउंट बना लें।

-अब पोर्टल पर आपको Fill Form 8 को चुनना है।

-यहां अपना EPIC नंबर डालें।

-अब आपको सुधार वाले विकल्प को चुनना है। यह विकल्प ‘Correction of Entries in Existing Electoral Roll’ नाम से होगा।

-यहां दिए गए विवरणों में आपको मोबाइल नंबर वाले बॉक्स पर क्लिक करना है।

-यहां मोबाइल नंबर डाले, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। इस ओटीपी को भरें और सत्यापन करें।

-10 से 15 दिनों में आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी कार्ड से लिंक हो जाएगा।

Voter Helpline App से कैसे जोड़ें मोबाइल नंबर

-वोटर हेल्पलाइन एप इंस्टॉल करें।
-अब आपको वोटर पंजीकरण पर क्लिक करना और फॉर्म 8 को चुनना है।

-यहां अपना मोबाइल नंबर और एपिक नंबर भरना होगा।

-अब सुधार करने के लिए नया मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी भेजें।

-ओटीपी डालने के बाद सत्यापन करें और अंत में सबमिट कर दें।

-अब आपको एक रेफरेंस आईडी मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप वोटर आईडी कार्ड का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

मोबाइल नंबर जोड़ने के क्या फायदे हैं

-मोबाइल नंबर जुड़ने से आप भविष्य में कई बार डिजिटल वोटर आइडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

-आपके फोन पर ही SMS के माध्यम से आपको पता चल सकेगा कि आपके घर के पास आपका पोलिंग स्टेशन और पोलिंग बूथ कौन-सा है। 

-आप भविष्य में अपने वोटर आईडी कार्ड में नाम, पता व अन्य जरूरी चीजों में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए आपको सरकारी दफ्तरों में घंटों लाइन में समय व्यर्थ नहीं करना होगा।

-कोई भी व्यक्ति आपके पते या नाम पर डुप्लीकेट वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा सकता है। यदि ऐसा होता है, तो इसकी सूचना मोबाइल पर मिल सकेगी।

-चुनाव आयोग की ओर से वोटर आईडी कार्ड में होने वाले छोटे से लेकर बड़े बदलावों के संबंध में आपके पास मोबाइल नंबर जानकारी उपलब्ध होगी।

पढ़ेंःSwami Vivekanand Jayanti 2026: स्वामी विवेकानंद से जुड़ी महत्त्वपूर्ण घटनाएं, जिन्होंने बदली पूरी दुनिया की सोच

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jan 12, 2026, 13:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News