IPL के एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाला भारतीय कौन? हिंट! बाएं हाथ का है बल्लेबाज

Last Updated: May 18, 2026, 13:47 IST

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड अब वैभव सूर्यवंशी के नाम हो गया है। राजस्थान रॉयल्स के इस 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज ने IPL 2026 में 12 मैचों में 43 छक्के जड़कर अभिषेक शर्मा का 42 छक्कों वाला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

वैभव के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड
वैभव के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने वो कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े स्टार बल्लेबाज भी नहीं कर पाए। राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में तीसरा छक्का लगाते ही आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। बता दें कि आईपीएल का यह सीजन अब अपने आखिरी पड़ाव की तरफ बढ़ रहा है, जो आगे और भी रोमांचक होने वाला है.

वैभव के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड  

वैभव ने IPL 2026 में अब तक सिर्फ 12 मैचों में 43 छक्के जड़ दिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम था, जिन्होंने 2024 सीजन में 42 छक्के लगाए थे। खास बात यह है कि अभिषेक ने यह आंकड़ा 16 मैचों में छुआ था, जबकि वैभव ने कम मैचों में ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

इस मामले में वैभव ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, शर्मा ने साल 2024 में 42 छक्के जड़े थे, जो इस साल ब्रेक हो गया है-   

वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026) - 43 छक्के

अभिषेक शर्मा (SRH, 2024) - 42 छक्के

श्रेयस अय्यर (PBKS, 2025) - 39 छक्के

विराट कोहली (RCB, 2016) - 38 छक्के

गेल का रिकॉर्ड अभी भी कायम

हालांकि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का ऑल टाइम रिकॉर्ड अब भी क्रिस गेल (Chris Gayle) के नाम है। उन्होंने 2012 में RCB के लिए खेलते हुए 59 छक्के लगाए थे। गेल ही ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने दो बार एक सीजन में 50 से ज्यादा छक्के लगाए। वहीं आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने 2019 में 52 छक्के लगाकर इस खास क्लब में जगह बनाई थी।

राजस्थान रॉयल्स का रिकॉर्ड भी टूटने के करीब

राजस्थान रॉयल्स के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड जोस बटलर (Jos Buttler) के नाम है। बटलर ने 2022 में 45 छक्के लगाए थे और वैभव अब उस रिकॉर्ड से सिर्फ 3 छक्के दूर हैं।

IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के (17 May)

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी करते हुए लिस्ट में सबसे आगे चल रहे है, उनके आस-पास कोई भी खिलाड़ी नहीं है-

  • वैभव सूर्यवंशी (RR) - 43

  • रायन रिकेलटन (MI) - 37

  • अभिषेक शर्मा (SRH) - 37

  • प्रियांश आर्य (PBKS) - 32

  • रजत पाटीदार (RCB) - 31

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी ने इस सीजन को और भी रोमांचक बना दिया है। अब फैंस की नजर इस बात पर है कि क्या यह युवा बल्लेबाज 50 छक्कों का जादुई आंकड़ा भी पार कर पाएगा।

IPL इतिहास की सबसे तेज़ फिफ्टी इन दो भारतीयों के नाम, देखें रिकॉर्ड

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 18, 2026, 13:46 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News