IPL इतिहास में 200+ मैच खेलने वाले सिर्फ 12 खिलाड़ी और सभी भारतीय, देखें एक्सक्लूसिव लिस्ट

Last Updated: May 8, 2026, 13:56 IST

IPL इतिहास में 200+ मैच खेलने का अनुभव अपने आप में बेहद खास होता है, क्योंकि इस क्लब में अब तक सिर्फ 12 खिलाड़ी शामिल हुए हैं और सभी भारतीय हैं। इस लिस्ट में दिग्गज एमएस धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा से लेकर शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे स्टार शामिल है, इस लिस्ट में नया नाम तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जुड़ा है.

IPL में 200+ मैच खेलने वाले खिलाड़ी
IPL में 200+ मैच खेलने वाले खिलाड़ी

दुनिया की सबसे लोकप्रिय T20 लीग में से एक आईपीएल में लंबे समय तक खेलना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होता है। आईपीएल में 200 मैच खेलना सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि फिटनेस और प्रदर्शन का सिंबल माना जाता है। खिलाड़ियों को हर सीजन फॉर्म, फिटनेस, ऑक्शन, टीम बदलाव और युवा खिलाड़ियों की चुनौती का सामना करना पड़ता है। इसके बावजूद कुछ दिग्गज ऐसे हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा IPL मुकाबले खेलकर इतिहास रच दिया। यहां खास बात यह है कि इसमें सभी भारतीय खिलाड़ी ही शामिल हैं। 

भुवनेश्वर कुमार की नई एंट्री 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल इतिहास में 200 मैच पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बनकर इतिहास रच दिया। यहां हम उन खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे है जिन्होंने अपने करियर में 200 या इससे अधिक मैच खेले है। 

एमएस धोनी: आईपीएल के सबसे बड़े दिग्गज 

एमएस धोनी आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने करीब 278 मुकाबले खेले हैं। धोनी ने अपने IPL करियर का अधिकांश समय चेन्नई सुपर किंग्स के साथ बिताया, जबकि दो सीजन उन्होंने राइजिंग पुणे सुपरजायंट (Rising Pune Supergiant) के लिए खेले थे।

धोनी ने 5400 से अधिक रन बनाए हैं और कप्तान के रूप में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। उनकी शानदार कप्तानी और मैच फिनिश करने की क्षमता ने CSK को कई बार चैंपियन बनाया। आईपीएल में उनकी लंबी सफलता उन्हें लीग का सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी बनाती है।

रोहित शर्मा: सफल कप्तान और रन मशीन   

रोहित शर्मा भी 270 से ज्यादा IPL मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Deccan Chargers से की थी, लेकिन असली पहचान मुंबई इंडियंस के साथ मिली।

रोहित ने आईपीएल में 7200 से ज्यादा रन बनाए हैं और मुंबई इंडियंस को कई बार खिताब जिताया है। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों ने उन्हें लीग के सबसे सफल खिलाड़ियों में शामिल किया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड जीतने वाला भारतीय कौन?

विराट कोहली: एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले सुपरस्टार

विराट कोहली ने IPL में लगभग 276 मैच खेले हैं और खास बात यह है कि उन्होंने शुरुआत से अब तक केवल एक ही टीम RCB का प्रतिनिधित्व किया है। कोहली IPL इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से हैं और उनके नाम 9000 से ज्यादा रन दर्ज हैं। लगातार शानदार प्रदर्शन और फ्रेंचाइज़ी के प्रति वफादारी उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

ऑलराउंडर और विकेटकीपर जिन्होंने बनाया खास रिकॉर्ड

रवीन्द्र जडेजा करीब 264 IPL मैच खेल चुके हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स, कोच्चि टस्कर्स, केरल, गुजरात लायंस और CSK के लिए खेला। उनकी गेंदबाजी और फिनिशिंग ताकत ने उन्हें हर टीम का अहम खिलाड़ी बनाया।

दिनेश कार्तिक ने लगभग 257 मैच खेले हैं। उन्होंने दिल्ली, मुंबई, पंजाब, गुजरात, कोलकाता और बेंगलुरु जैसी कई फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहते हुए अपनी उपयोगिता साबित की। 

वहीं अंबाती रायडू ने 204 IPL मैच खेलकर संन्यास लिया। उन्होंने मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों के साथ कई खिताब जीते।

IPL में 200+ मैच खेलने वाले खिलाड़ी 

क्रम

खिलाड़ी

मैच

वर्तमान टीम 

1

महेंद्र सिंह धोनी

278*

CSK

2

रोहित शर्मा

277*

MI

3

विराट कोहली

276*

RCB

4

रवीन्द्र जडेजा

264*

RR

5

दिनेश कार्तिक

257

रिटायर 

6

शिखर धवन

222

रिटायर 

7

रविचंद्रन अश्विन

221

रिटायर 

8

अजिंक्य रहाणे

207*

KKR

9

सुरेश रैना

205

रिटायर 

10

रॉबिन उथप्पा

205

रिटायर 

11

अंबाती रायुडू

204

रिटायर 

12

भुवनेश्वर कुमार

200*

RCB

IPL में 200 मैच खेलना क्यों है खास?

आईपीएल में 200 मैच खेलना इस बात को साबित करता है कि खिलाड़ी लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करता रहा है। इतने लंबे करियर के दौरान खिलाड़ियों को चोट, खराब फॉर्म, टीम बदलाव और युवा प्रतिभाओं की चुनौती का सामना करना पड़ता है। इस क्लब में शामिल अधिकांश खिलाड़ी कप्तान, मैच फिनिशर या ऑलराउंडर की भूमिका में रहे हैं। यही वजह है कि वे कई वर्षों तक अपनी टीमों की रणनीति का अहम हिस्सा बने रहे। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 13:54 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News