'चेज़ मास्टर' Virat Kohli ने अब अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

Last Updated: Jan 12, 2026, 17:38 IST

विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है, इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है. 

'चेज़ मास्टर' Virat Kohli ने अब अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे
'चेज़ मास्टर' Virat Kohli ने अब अपने नाम किया यह बड़ा रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्होंने सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दरअसल, विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 28000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने सबसे तेज 28000 रन पूरे करते हुए महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं। 

विराट अब इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरे सबसे सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए है, इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के महान कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है.  

28,000 रन का माइलस्टोन

10 जनवरी 2026 को न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में “चेज़ मास्टर” विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,000 रन पूरे किए। मैच से पहले उन्हें सिर्फ 25 रन चाहिए थे और उन्होंने 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर स्पिनर आदित्य अशोक के खिलाफ चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। 

खास बात यह रही कि विराट ने यह माइलस्टोन 624 पारियों में छुआ, जो सचिन तेंदुलकर (644 पारियां) और कुमार संगकारा (666 पारियां) से कहीं तेज़ था। इसके बावजूद, कुल करियर रनों में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड अब भी क्रिकेट इतिहास का सर्वोच्च मानक बना हुआ है।

किसके नाम सर्वाधिक इंटरनेशनल रन:

टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे अधिक रन बनाने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 1989 से 2013 के बीच 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 34,357 रन बनाए। यह रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट इतिहास में अटूट बना हुआ है।

टॉप 10 रन-स्कोरर्स

टेस्ट, वनडे और टी20I, तीनों फॉर्मेट में लंबी अवधि तक लगातार रन बनाना बेहद मुश्किल माना जाता है, लेकिन इस सूची में शामिल खिलाड़ियों ने इसे संभव कर दिखाया। इस लिस्ट में आप क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम देख सकते है.

रैंक

खिलाड़ी

करियर स्पैन

मैच

रन

शतक

अर्धशतक

1

सचिन तेंदुलकर (भारत)

1989–2013

664

34,357

100

164

2

विराट कोहली (भारत)

2008–2026

557

28,068

84

146

3

कुमार संगकारा (एशिया/ICC/श्रीलंका)

2000–2015

594

28,016

63

153

4

रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया/ICC)

1995–2012

560

27,483

71

146

5

महेला जयवर्धने (एशिया/श्रीलंका)

1997–2015

652

25,957

54

136

6

जैक कैलिस (अफ्रीका/ICC/दक्षिण अफ्रीका)

1995–2014

519

25,534

62

149

7

राहुल द्रविड़ (एशिया/ICC/भारत)

1996–2012

509

24,208

48

146

8

ब्रायन लारा (ICC/वेस्टइंडीज)

1990–2007

430

22,358

53

111

9

जो रूट (इंग्लैंड)

2012–2025

369

21,428

56

113

10

सनथ जयसूर्या (एशिया/श्रीलंका)

1989–2011

586

21,032

42

 

विराट ने कैसे हासिल किया यह मुकाम: 

विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार निरंतरता और फिटनेस के दम पर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर रहे है। अभी तक उन्होंने 557 मैचों की 624 पारियों में बल्लेबाज़ी की, जिसमें 91 बार नाबाद रहते हुए कुल 28,068 रन बनाए। इस दौरान 84 शतक व 146 अर्धशतक लगाए। भले ही वह 40 बार शून्य पर आउट हुए, लेकिन उनकी आक्रामकता का अंदाज़ा 2,760 चौकों और 319 छक्कों से लगाया जा सकता है। 

यह आंकड़े बताते हैं कि विराट कोहली ने तकनीक, मानसिक मजबूती और बड़े मैचों में प्रदर्शन के बल पर खुद को क्रिकेट इतिहास के महानतम बल्लेबाज़ों में शामिल किया। 

India's Census 2027: इस तारीख से शुरू हो रहा जनगणना का पहला फेज, कौन से डेटा होंगे कलेक्ट जानें सब कुछ

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 12, 2026, 17:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News