UP Ration Card Apply 2026: अब घर बैठे और CSC से राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान, जानें 6 स्टेप की पूरी गाइडलाइन
Naya Ration Card Kaise Banaye or e-KYC ko kaise pura kare: उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने के लिए CSC जनसेवा सेंटर से रजिस्ट्रेशन, पूर्ति कार्यालय में वेरिफिकेशन और जिला पूर्ति अधिकारी के अनुमोदन के बाद सभी सदस्यों की ई-केवाईसी कराना जरूरी है। यहां से नए राशन कार्ड को बनवाने के आसान स्टेप्स के बारें में जानें।
UP Ration Card Steps: उत्तर प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को लेकर लोगों की सहूलियत के लिए खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश ने आसान और स्पष्ट जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से जारी की है। विभाग ने आज 29 नवंबर 2026 को उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नया राशन कार्ड बनवाना काफी आसान कर दिया है। साथ ही, इसको बनवाने के लिए आसान 6 स्टेप्स को भी जारी किया है, जिससे सभी लोगों के घर में एक राशन कार्ड बिना किसी की मदद से आसानी से उपलब्ध हो सकें।
सभी लोग जो किसी अन्य शहर या जिले में रह रहे है, या बाहर पढ़ाई कर रहे है। साथ ही, अपना नया परिवार बसाने के बाद अपना अलग राशन कार्ड बनवाना चाहते है, तो सभी लोग इन स्टेप्स को फॉलो करके रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही, वेरिफिकेशन के साथ-साथ सभी लोगों को e-KYC तक हर कदम को समझना भी बेहद जरूरी है।
नया राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया: जानें सभी 6 स्टेप्स
खाद्य एवं रसद विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी 6 स्टेप्स की प्रक्रिया के माध्यम से सभी लोग अपना नया राशन कार्ड बनवा सकते हैं। साथ ही, यहां से देखें ये आसान स्टेप्स क्या है?
- स्टेप 1 - जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: सबसे पहले रजिस्ट्रेशन को जनसेवा सेंटर (CSC) के माध्यम से नया राशन कार्ड बनवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- स्टेप 2 - वेरिफिकेशन और पूर्ति कार्यालय में फॉर्म जमा: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म का वेरिफिकेशन भी करना होगा। साथ ही, संबंधित पूर्ति कार्यालय में जाकर इसका फॉर्म जमा करना होगा।
- स्टेप 3 - जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अनुमोदन: डॉक्यूमेंट्स और वेरिफिकेशन प्रक्रिया के बाद आपके रजिस्ट्रेशन का जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) द्वारा अनुमोदन यानी चेक और अप्रूवल करवाना होगा।
- स्टेप 4 - ड्राफ्ट लिस्ट में नाम शामिल: अप्रूवल मिलने के बाद आपका नाम ड्राफ्ट लिस्ट में शामिल कर लिया जाएगा।
- स्टेप 5 - मोबाइल पर राशन कार्ड नंबर का मैसेज: फिर, ड्राफ्ट लिस्ट में नाम जुड़ने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर राशन कार्ड नंबर का मैसेज प्राप्त होगा।
- स्टेप 6 - नजदीकी कोटेदार के यहां सभी सदस्यों की ई-केवाईसी: लास्ट में अपने नजदीकी कोटेदार के पास जाकर राशन कार्ड में लिखी सभी परिवार के सदस्यों की e-KYC करवाना भी जरूरी होगा।
UP Ration Card Apply Online 2026 Official Tweet
📢 नया राशन कार्ड बनवाना हुआ आसान! 🪪 उत्तर प्रदेश में नया राशन कार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया जानिए सिर्फ 6 चरणों में। आवेदन से लेकर सत्यापन और परिवार के सभी सदस्यों की e-KYC तक। ✅ 📌 पूरी जानकारी के लिए पोस्ट देखें और दूसरों तक भी पहुंचाएं। #UPRationCard #RationCard #UPPDS https://t.co/I226t3AWp7
— खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश (@Rcgs_Up) November 29, 2026
महत्वपूर्ण चेतावनी: e-KYC नहीं हुई तो ऑनलाइन नहीं दिखेगा कार्ड?
खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश ने नागरिकों के लिए एक खास नोटिस जारी करते हुए कहां है कि यदि आपका राशन कार्ड नंबर जनरेट हो भी जाए, लेकिन ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई है, तो राशन कार्ड ऑनलाइन नहीं दिखेगा।
इसलिए सभी लोग रजिस्ट्रेशन और नंबर जारी होने के बाद परिवार के हर सदस्य की e-KYC टाइम पर पूरी करवा लें। ताकि रिकॉर्ड चेक होने पर राशन से जुड़ी सेवाओं में किसी तरह की रुकावट किसी भी सदस्य को न आए।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.