भारत विविधताओं का देश है, जो कि अपनी समृद्ध संस्कृति, अनूठी परंपराएं, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली इतिहास के लिए दुनियाभर में विख्यात है। वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले मौजूद हैं।
इनमें कुछ जिलें भारत की आजादी से पहले के हैं, जबकि कुछ नवीन जिले हैं, जिनका हाल-फिलहाल में गठन हुआ है। इन जिलों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी भी हो रही है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे पुराना जिला कौन-सा है ? यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में कुल कितने जिले हैं
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत में कुल कितने जिले हैं, तो आपको बता दें कि अगस्त 2024 तक भारत में कुल 800 जिले हैं। इनमें से 752 जिले 28 राज्यों में हैं, जबकि 45 जिले 8 केंद्र शासित प्रदेशों में हैं।
भारत का सबसे बड़ा जिला
भारत के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो यह गुजरात का कच्छ जिला है। आपको बता दें कि यह जिला कभी राज्य हुआ करता था। हालांकि, बाद में 1956 में यह मुंबई में मिल गया। लेकिन, 1960 में मुंबई का विभाजन होने के बाद यह जिला गुजरात में चला गया और राज्य से एक जिले के तौर पर जाना गया।
भारत का सबसे पुराना जिला
अब सवाल है कि भारत का सबसे पुराना जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि भारत का सबसे पुराना जिला बिहार का पूर्णिया जिला है।
कितना पुराना है जिला
बिहार के पूर्णिया जिले की बात करें, तो ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा इसे साल 1770 में बनाया गया था। उस समय ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा बिहार में तेजी से अपना साम्राज्य फैलाया गया। पूर्णिया की अर्थ की बात करें, तो यह पूर्ण(पूरा) और अरन्या(वन) से बना है। इसका मतलब है ऐसा जगह, जहां पूरी तरह सिर्फ वन था।
कुछ किताबों में इस जिले का है जिक्र
कुछ किताबों में आपको सलेम जिले का भी जिक्र देखने को मिलता है, जो कि तमिलनाडू में स्थित है। इस जिले की स्थापना की बात करें, तो यह 1792 में स्थापित हुआ था। यह जिला धर्मपुरी, नमक्कल और कृष्णागिरी के साथ 7530 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, कुछ जगहों पर वाराणसी का भी जिक्र मिलता है। हालांकि, सबसे पुराना जिला पूर्णिया ही माना जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation