PM Kisan 23rd Installment: अगली किस्त के लिए समय रहते पूरा कर लें यह काम, वरना अटक सकता है पैसा

Last Updated: May 11, 2026, 14:00 IST

PM किसान योजना की 23वीं किस्त पाने के लिए किसानों को समय रहते e-KYC, आधार लिंकिंग और Land Seeding की प्रक्रिया समय रहते पूरी करनी होगी। बैंक खाते में DBT सुविधा एक्टिव होना भी जरूरी है। छोटी तकनीकी गलती की वजह से किस्त रुक सकती है, इसलिए ऑफिसियल पोर्टल पर स्टेटस जरूर चेक करें। 

PM Kisan 23rd Installment
PM Kisan 23rd Installment

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना देश के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी राहत बन चुकी है। हर चार महीने में मिलने वाली 2,000 रुपये की किस्त किसानों की आर्थिक मदद करती है। अब तक सरकार 22 किस्तें जारी कर चुकी है और किसानों को 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी हुई थी, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगली किस्त जुलाई 2026 में आ सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। 

छोटी गलती की वजह से रुक सकती है किस्त

हर साल लाखों किसान सिर्फ तकनीकी कारणों की वजह से योजना का लाभ नहीं ले पाते। सबसे आम समस्या e-KYC अधूरी होना है। इसके अलावा आधार कार्ड लिंक न होना, बैंक खाते में DBT सुविधा बंद होना या जमीन के दस्तावेजों का सत्यापन पूरा न होना भी किस्त रुकने की बड़ी वजह बनता है। कई बार आधार और बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग अलग होने से भी भुगतान अटक जाता है। 

23वीं किस्त पाने के लिए अभी करें ये तैयारी

अगर आप चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी परेशानी के सीधे खाते में आ जाए, तो अभी से अपनी सभी जानकारी अपडेट कर लें। आपका आधार कार्ड पीएम किसान पोर्टल से लिंक होना चाहिए। साथ ही बैंक खाते में DBT सुविधा चालू रहना जरूरी है। e-KYC और Land Seeding की प्रक्रिया पूरी करना भी अनिवार्य हो गया है। सरकार अब नियमों को सख्त कर रही है ताकि योजना का लाभ सिर्फ पात्र किसानों तक पहुंचे।

कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

PM Kisan 23rd Installment Kab Aayegi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जुलाई 2026 में जारी होने की संभावना है। पिछली यानी 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी। हालांकि, मोदी सरकार ने अभी तक 23वीं किस्त की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है।

रुकी हुई किस्त पाने के लिए क्या करें किसान 

सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Know Your Status’ विकल्प में अपना स्टेटस चेक करें।

  • वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।

  • अगर e-KYC या Land Seeding के सामने ‘No’ लिखा दिखाई दे, तो उसे तुरंत अपडेट कराएं।

  • e-KYC ऑनलाइन या नजदीकी CSC सेंटर जाकर पूरा किया जा सकता है।

  • यह भी सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता सक्रिय हो और उसमें DBT सुविधा चालू हो।

  • समय-समय पर पोर्टल पर अपनी जानकारी चेक करते रहें, ताकि भविष्य में पेमेंट रुकने की समस्या न आए।

क्या एक साथ मिल सकती हैं दो किस्तें?

अगर आपकी पिछली किस्त किसी तकनीकी वजह से रुक गई थी और अब आपने सभी गलतियां सुधार ली हैं, तो राहत की बात यह है कि आपको पुरानी और नई दोनों किस्तों का पैसा एक साथ मिल सकता है। विभाग पात्रता की जांच के बाद बकाया राशि जारी कर देता है। इसलिए किसान समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट से अपडेट लेते रहें और अपनी जानकारी सही बनाए रखें।

ऐसे में किसान भाइयों को सलाह दी जाती है कि लेटेस्ट अपडेट के लिए पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: May 11, 2026, 14:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News