भारत के इन तीन राज्यों के बार-बार बदले हैं नाम, देखें लिस्ट
भारत में यदि बार-बार किसी राज्य का नाम बदला गया है, तो वह कर्नाटक, उत्तराखंड और तमिलनाडू है। इन राज्यों के नाम समय-समय पर लोगों की मांग के अनुसार बदले गए हैं। इस लेख में हम इस संबंध में विस्तार से जानेंगे।
हाल ही में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम किया गया है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब किसी राज्य का नाम बदला गया है। इससे पहले भी ऐसा हुआ है।
भारत में वर्तमान में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों में कई राज्य के नाम बदले गए हैं। इसमें प्रमुख रूप से कर्नाटक, उत्तराखंड और तमिलनाडू शामिल है। इनके नाम भाषा और संस्कृति के आधार पर बदले गए हैं। क्या थे इनके पुराने नाम और कब हुआ नाम में बदलाव, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
कर्नाटक का कब-कब बदला नाम
कर्नाटक को आजादी से पहले मैसूर कहा जाता था। साल 1956 में कन्नड़ भाषा क्षेत्रों को मिलाकर विशाल मैसूर बना। वहीं, 1973 में एक लंबे संघर्ष और सांस्कृतिक पहचान की मांग के बाद 1 नवंबर, 1973 को राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया।
उत्तराखंड का कब-कब बदला नाम
उत्तराखंड राज्य का गठन साल 2000 में उत्तर प्रदेश से अलग कर किया गया था। उस समय केंद्र सरकार ने इसका नाम उत्तरांचल रखा। हालांकि, शुरू से ही आंदोलनकारी इसका नाम उत्तराखंड रखना चाहते थे। ऐसे में साल 2007 में जनभावनाओं को देखते हुए 1 जनवरी, 2007 को इसका नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया।
तमिलनाडू का कब-कब बदला नाम
आजादी के समय यह मद्रास प्रेसीडेंसी हुआ करती थी। हालांकि, 1956 में भाषाई आधार पर अलग होने के बाद इसका नाम मद्रास हो गया। उस समय शंकरलिंगनाम नाम के एक स्वतंत्रता सेनानी ने नाम बदलने के लिए 76 दिनों तक भूख हड़ताल कर जान दे दी। ऐसे में 1969 में इसका नाम बदला और यह तमिलनाडू हो गया। इसके अर्थ की बात करें, तो यह ‘तमिलों की भूमि’ होती है।
केरल से हुआ केरलम
हाल ही में केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम कर दिया गया। लंबे समय से स्थानीय लोगों द्वारा केरल को केरलम करने की मांग हो रही थी। इसके लिए केरल विधानसभा द्वारा साल 2023 में सर्वसम्मति से एक विधेयक पास किया गया था। इसके बाद केंद्र सरकार से संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत नाम बदलने का आग्रह किया गया था। राष्ट्रपति की सिफारिश पर इसे संसद में पेश किया गया और यह प्रस्ताव बहुमत से पास हो गया था।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के वे तीन जिले, जिनका बार-बार बदला है नाम
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.