T20 WC 2026 IND vs ZIM: दोपहर में ‘Waka Waka’ नहीं गूंजा तो Team India की सेमीफाइनल राह हो सकती है मुश्किल
आज के पहले मैच में भारतीय फैंस चाहेंगे कि दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करे, ताकि भारत के लिए रास्ता थोड़ा आसान हो सके। अगर ऐसा होता है और भारत चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करता है, तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला देखने को मिलेगा।
ICC Men's T20 World Cup के सुपर-8 फेज में ग्रुप 1 अब पूरी तरह खुल चुका है। भारत की करारी हार के बाद समीकरण बदल गए हैं और अब हर मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर तय करेगा। भारतीय फैंस चाहेंगे कि दक्षिण अफ्रीका जीत दर्ज करे, ताकि भारत के लिए रास्ता थोड़ा आसान हो सके। अगर ऐसा होता है और भारत चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करता है, तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला देखने को मिलेगा।
अहम मुकाबला: दक्षिण अफ्रीका vs वेस्टइंडीज
दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला मुकाबला भारत के भविष्य के लिए बेहद अहम है। इस मैच की विजेता टीम लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी।
ग्रुप 1 की स्थिति और भारत की चुनौती
-
खेले गए मैच: 1
-
अंक: 0
-
NRR: -3.80
भारत की बड़ी हार और वेस्टइंडीज की जिम्बाब्वे पर एकतरफा जीत ने ग्रुप को बेहद दिलचस्प बना दिया है। अब भारत के लिए हर मैच निर्णायक बन चुका है।
अगर भारत दोनों मैच जीतता है
अगर भारत अपने दोनों बचे हुए मैच जीत लेता है, तो उसके 4 अंक हो जाएंगे। इस स्थिति में:
-
यदि दक्षिण अफ्रीका अपने दोनों मैच जीतता है या दोनों हारता है, तो भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना तय होगा।
-
यहां तक कि अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज को हराकर जिम्बाब्वे से हार जाता है, तब भी भारत बिना NRR के झंझट के क्वालिफाई कर सकता है।
हालांकि, अगर दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज से हारकर जिम्बाब्वे को हरा देता है, तो तीन टीमें (भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज) 4-4 अंकों पर बराबर होंगी। ऐसे में फैसला नेट रन-रेट (NRR) से होगा, जहां भारत की स्थिति फिलहाल कमजोर है।
अगर भारत एक जीत और एक हार दर्ज करता है
यह स्थिति भारत के लिए बेहद कठिन है। भारत को उम्मीद बनाए रखने के लिए जरूरी होगा कि या तो दक्षिण अफ्रीका या वेस्टइंडीज अपने सभी मैच जीत जाएं, जबकि बाकी टीमें एक-एक जीत हासिल करें, जिससे मामला NRR पर पहुंचे।
अगर दक्षिण अफ्रीका तीनों मैच जीत जाता है, तो भारत, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे एक-एक जीत के साथ दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए लड़ेंगे। लेकिन यहां भारत के लिए समीकरण लगभग असंभव हो जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि भारत जिम्बाब्वे से सिर्फ 1 रन से हारता है और वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका से 50 रनों से हारता है, तब भी भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगभग 67 रनों से जीत दर्ज करनी होगी।
अब हर मैच पर हैं सबकी नजरें:
ग्रुप 1 में अब हर मैच का महत्व बढ़ चुका है। भारत के लिए सिर्फ जीत काफी नहीं है, बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी हो गई है। साफ है कि अब टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है और सेमीफाइनल की राह पूरी तरह प्रदर्शन और NRR पर निर्भर करेगी।
T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के सेमीफाइनल एंट्री में NRR का क्या है खेल? समझें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.