जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देश
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का मतलब है की किसी भी देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य। यह किसी भी अर्थव्यवस्था के आर्थिक स्थिति को बताता है। इस लेख में हमने, जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देशों की सूची दिया है जो अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन और यूएस केंद्रीय खुफिया एजेंसी की जीडीपी (पीपीपी) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है।
सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का मतलब है की किसी भी देश की घरेलू सीमा के अंतर्गत एक वर्ष में उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य। यह किसी भी अर्थव्यवस्था के आर्थिक स्थिति को बताता है क्योंकी यह एक वर्ष में एक राष्ट्र की सीमा के भीतर सभी अंतिम माल और सेवाओ का बाजार मूल्य होता है।
जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देश
जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देशों की सूची अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन और यूएस केंद्रीय खुफिया एजेंसी की जीडीपी (पीपीपी) द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर तैयार की गई है जिसपर नीचे चर्चा की गयी है:
10. कोमोरोस
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1,600
यह अफ़्रीका के पूर्वी छोर पर उत्तरी मैडागास्कर और उत्तर-पूर्व मोज़ाम्बिक के बीच हिन्द महासागर में स्थित एक द्वीपीय देश है। यह अफ़्रीका महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि तीसरा सबसे छोटा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे छोटा देश है लेकिन यहाँ जनसंख्या घनत्व बहुत अधिक है।
9. दक्षिण सूडान
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1,500
यह उत्तर-पूर्व अफ़्रीका में स्थित स्थल-रुद्ध देश है। तेल उत्पादन इस देश की मुख्य आर्थिक ताक़त है।
एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
8. मोज़ाम्बिक
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1300
यह अफ्रीका के दक्षिणपूर्व में स्थित है और उत्तर में तंजानिया के साथ अपनी सीमा, उत्तर में मलावी और जाम्बिया, पश्चिम में जिम्बाब्वे, और स्वाजीलैंड (एस्वातिनी) और दक्षिण अफ्रीका दक्षिण-पश्चिम में साझा करता है। इसकी अर्थव्यवस्था कृषि पर काफी हद तक निर्भर है।
7. नाइजर
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1,200
यह अफ्रीका के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। इसकी सीमा पूर्वोत्तर में लीबिया, पूर्व में चाड, नाइजीरिया और बेनिन दक्षिण में, बुर्किना फासो और माली पश्चिम में है, और उत्तर-पश्चिम में अल्जीरिया है। इस देश की अर्थव्यवस्था निर्वाह फसलों, पशुधन, और कुछ दुनिया के सबसे बड़े यूरेनियम रिज़र्व पर निर्भर है।
6. मलावी
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1,200
यह दक्षिणपूर्व अफ्रीका में स्थित एक लैंडलॉक देश है। यह अफ्रीका की तृतीय सबसे बड़ी झील मलावी (निऐसा) के दक्षिणी तथा पश्चिमी किनारे के साथ साथ जैंबीजी नदी तक फैला हुआ है।
अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों की सूची
5. टोकेलाऊ
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 1,000 (1993 का आकलन)
यह दक्षिणी प्रशांत महासागर में न्यूजीलैंड का एक आश्रित क्षेत्र है। इसमें तीन उष्णकटिबंधीय मूंगा एटोल (अताफू, नुकुणु और फाकाओफो) शामिल हैं। यह देश न्यूज़ीलैंड द्वारा दी गई सब्सिडी पर पूरी तरह से निर्भर है।
4. लाइबेरिया
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 900
यह आधिकारिक तौर पर लाइबेरिया गणराज्य, अफ़्रीका के पश्चिमी तट पर स्थित एक देश है, जिसकी सीमाएं सियरा लिओन, गिनी, कोट द आइवोर और प्रशांत महासागर से मिलती है।
3. कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 800
यह अफ्रीका महाद्वीप के मध्य में स्थित देश है, जिसका कुछ भू-भाग अटलांटिक महासागर से मिलता है। इसकी सीमाएं उत्तर में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य और सूडान, पूर्व में यूगांडा, रवांडा और अंगोला, पश्चिम में कांगो गणराज्य लगी हुई हैं। यह भले ही मध्य अफ्रीका में बसा हो, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय (एसएडीसी) नामक संगठन की बदौलत दक्षिणी अफ्रीका से आर्थिक और क्षेत्रीय रूप से जुड़ा हुआ है।
2. बुरुंडी
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 800
यह पूर्वी अफ्रीका में ग्रेट लेक क्षेत्र में स्थित एक देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में रवांडा, दक्षिण और पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो से मिलती हैं।
1. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($): 700
यह मध्य अफ्रीका में स्थित एक भूमि रक्षित (लैंडलॉक) देश है। इसकी सीमाएं उत्तर में चाड, पूर्व में सूडान, दक्षिण में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य एवं काँगो गणराज्य एवं पश्चिम में कैमरुन से लगीं हैं।
यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों सूची
जीडीपी के आधार पर विश्व के 10 सबसे गरीब देशों की सूची
| देश (रैंक) | जीडीपी प्रति वर्ष प्रति व्यक्ति ($) |
| 1. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य | 700 |
| 2. बुरुंडी | 800 |
| 3. कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य | 800 |
| 4. लाइबेरिया | 900 |
| 5. टोकेलाऊ | 1,000 (1993 estimate) |
| 6. मलावी | 1,200 |
| 7. नाइजर | 1,200 |
| 8. मोज़ाम्बिक | 1,300 |
| 9. दक्षिण सूडान | 1,500 |
| 10. कोमोरोस | 1,600 |
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.