विश्व के 10 सबसे बूढ़े लोगो की सूची
संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या के अनुसार, विश्व की औसत जीवन प्रत्याशा 70.5 वर्ष (68 वर्ष 4 महीने पुरुषों के लिए और 72 साल 8 महीने महिलाओं के लिए) है। हम यहाँ विश्व के ऐसे 10 लोगो के नाम दे रहे है जिन्होंने अपनी जीवन शैली, चेतना और पोषण प्रबंधन के माध्यम से दीर्घायु होने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।
संयुक्त राष्ट्र विश्व जनसंख्या के अनुसार, विश्व की औसत जीवन प्रत्याशा 70.5 वर्ष (68 वर्ष 4 महीने पुरुषों के लिए और 72 साल 8 महीने महिलाओं के लिए) है। हम यहाँ विश्व के ऐसे 10 लोगो के नाम दे रहे है जिन्होंने अपनी जीवन शैली, चेतना और पोषण प्रबंधन के माध्यम से दीर्घायु होने का रिकॉर्ड स्थापित किया है।
1. ताओ पोर्चन-लिंच
वह विश्व की सबसे बूढी सक्रिय योग गुरु और बॉलरूम नर्तकी हैं। जीवन का उनका दर्शन है 'उम्र को यह निर्धारित न करने दे कि आप क्या कर सकते हैं और क्या नहीं कर सकते '।

Source: www.yahoo.com
जन्म की तारीख:13 अगस्त, 1918
राष्ट्रीयता: भारतीय
2. मसाज़ा नोनाका
वह जापान के सबसे बूढ़े व्यक्ति हैं और अपने जीवन का अधिकांश समय व्हीलचेयर पर बिताया है। अपने दीर्घायु होने का श्रेय मिठाई खाना और गर्म झरनों का उपयोग को देते हैं।
Source: gerontology.wikia.com
जन्म की तारीख: 25 जुलाई,1905
राष्ट्रीयता: जापानी
3. चियो मियाको
वह 21 अप्रैल 2018 को नबी ताजिमा की मौत के बाद विश्व में सबसे बूढी व्यक्ति बनी। अपनी दीर्घायु होने का ईल खाने, शराब पीने और कभी भी धूम्रपान नहीं करने को श्रेय देती हैं।

Source: gerontology.wikia.com
जन्म की तारीख: 2 मई 1901
राष्ट्रीयता: जापानी
दुनिया की 10 सबसे प्राचीन भाषाएँ
4. मस्तानाम्मा
वह अपने यूट्यूब चैनल 'कंट्रीफूड्स' पर 300k से अधिक अनुयायियों के साथ विश्व की सबसे बूढी यूट्यूबर हैं। वह पारंपरिक और प्रामाणिक तरीकों से व्यंजनों को पकान सिखाती हैं।

Source: www.plattershare.com
जन्म वर्ष: 1912
राष्ट्रीयता: भारतीय
5. जिम अरिंगटन
इनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा 'विश्व का सबसे बुढा पेशेवर बॉडीबिल्डर' के रूप में दर्ज किया गया है।

Source: plus.google.com
जन्म की तारीख: 1 सितम्बर, 1932
राष्ट्रीयता: अमेरिकन
6. फौजा सिंह
वह विश्व का सबसे बुढे मैराथन धावक है जिसने उम्र ब्रैकेट में कई विश्व रिकॉर्ड तोडा और बनाया है, लेकिन बिर्थ सर्टिफिकेट नहीं होने के कारण रिकॉर्ड की पुष्टि नहीं हुई है। उनका पसंदीदा भोजन फुल्का, दाल, हरी सब्जियां, दही और दूध है।

Source: www.sbs.com.au
जन्म की तारीख:1 अप्रैल, 1911
राष्ट्रीयता: अंग्रेज
जानें दुनिया के 10 सबसे खतरनाक खेल कौन से हैं
7. ग्रेस ब्रेट
वह विश्व की सबसे बूढी सड़क कलाकार है। उनकी कला पूरी तरह से कढ़ाई-सिलाई (कसीदा) द्वारा किया जाता है जो एक हुकदार सुई के साथ इंटरलॉकिंग और लूपिंग थ्रेड द्वारा बनाया जाता है।

Source: metro.co.uk
जन्म वर्ष: 1914
राष्ट्रीयता: स्कॉटिश
8. डॉ. बिल फ्रैंकलैंड
वह विश्व का सबसे बुढा सक्रिय वैज्ञानिक है जिसने अलेक्जेंडर फ्लेमिंग के साथ काम किया था। उन्हें 'एलर्जी के जनक के दादा' के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने 1939 -45 से रॉयल आर्मी मेडिकल कोर में छह साल बिताया था; जिसमे से साढ़े तीन साल सिंगापुर में युद्ध कैदी के रूप में बिताया था।

Source: en.wikipedia.org
जन्म की तारीख: 19 मार्च 1912
राष्ट्रीयता: अंग्रेज
9. व्हांग ओद ओग्गे
वह कलिंग टैटू बनाने वाली आखिरी और सबसे बूढी कलाकार हैं। उसने 15 साल की उम्र में टैटू बनाने का काम शुरू किया था। टैटू बनाने के लिए चारकोल और पानी का मिश्रण वाला स्याही प्रयोग होता है जिसको कैलमांस या पोमेलो पेड़ के कांटे के ऊपर लगा कर त्वचा पर उकेरा जाता है।

Source: en.wikipedia.org
जन्म की तारीख: 17 फ़रवरी , 1917
राष्ट्रीयता: फिलिपिनो
10. गोपाल वासुदेव लेले
वह विश्व का सबसे बुढा व्यक्ति जिसने हिमालय पर 10 से ज्यादा बार पैदल (Trekked) चढ़ाई किया है। लिम्का बुक्स ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने इनका नाम विश्व का सबसे बुढा व्यक्ति जिसने रुपिन पास (हिमाचल प्रदेश 15,350 फीट की ऊंचाई पर) पैदल चढाई की है।

Source: indianexpress.com
जन्म की तारीख: 8 मार्च, 1932
राष्ट्रीयता: भारतीय
मृत्यु दर ने मानव चेतना को प्राचीन काल से चिकित्सा पर शोध करने पर मजबूर किया है जो मानव जीवन की अवधि को बढ़ा सके। उपरोक्त विश्व के शीर्ष 10 सबसे बूढ़े पुराने लोगों की सूची हमे ये सिखाती है की चिकित्सा से नहीं अपितु अच्छी ज़ीवनशैली मनुष्य को दीर्घायु बना सकता है।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.