विश्व के शीर्ष 10 चीनी उत्पादन वाले देश
चीनी पानी में घुलने वाली कार्बन यौगिक है जो कि कार्बोहाइड्रेट ग्रुप में आती है। यह कई प्रकार की होती है- ग्लूकोज, सुक्रोज, फ्रक्टोज़, माल्टोस, लैक्टोज और गैलेक्टोज़ अधिकतर चीनी गन्ने से बनाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि सबसे अधिक उत्पादन दुनिया में चीनी का कहां होता है। इस लेख में हमने संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, FAO की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार) के आंकड़ों के आधार पर चीनी उत्पादन करने वाले देशों ने नाम सूचीबद्ध किया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
गन्ना (Sugarcane) उष्णकटिबंधीय दक्षिण पूर्वी एशियाई घास है। यह भारत की एक प्रमुख नकदी फसल है, जिससे चीनी, गुड़, शराब आदि का निर्माण होता हैं। क्या आप जानते हैं कि विषम परिस्थितियां भी गन्ने की फसल को बहुत अधिक प्रभावित नहीं कर पाती हैं, इन्ही विशेष कारणों से गन्ने की खेती अपने आप में सुरक्षित व लाभ की खेती मानी जाती है। हम आपको बता दें कि गन्ने के उत्पादक देश अक्षांश 36.7 डिग्री उत्तर और उष्णकटिबंधीय से उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों तक फैले भूमध्य रेखा के 31.0 डिग्री दक्षिण अक्षांश के बीच में पाए जाते हैं। चीनी में ग्लूकोज, फ्रक्टोज और गैलेक्टोज होता है और चीनी व्यापक रूप से गन्ना और बीट या चुकंदर से उत्पादित होती है।
विश्व के शीर्ष 10 चीनी उत्पादन वाले देश
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन, FAO आंकड़ों की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार विश्व के शीर्ष 10 चीनी उत्पादन करने वाले देशों पर नीचे चर्चा की गयी है:
10. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)
उत्पादन (MT): 29, 235,877
9. इंडोनेशिया (Indonesia)
उत्पादन (MT): 28,700,000
8. फिलीपींस (Philippines)
उत्पादन (MT): 32,000,000
7. कोलंबिया (Colombia)
उत्पादन (MT): 33,363,560
6. मेक्सिको (Mexico)
उत्पादन (MT): 50, 946,483
विश्व के 10 शीर्ष सैन्य परिवहन विमान
5. पाकिस्तान (Pakistan)
उत्पादन (MT): 58,397,000
4. थाईलैंड (Thailand)
उत्पादन (MT): 98,400,000
3. चीन (China)
उत्पादन (MT): 123,460,500
2. भारत (India)
उत्पादन (MT): 361,037,000
1. ब्राजील (Brazil)
उत्पादन (MT): 721,077,287
जाने विश्व की किन शहरों को यूनेस्को ने क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क की सूची में शामिल किया है
नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 120 से अधिक देश अपनी खुद की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर चीनी का उत्पादन कर रहे हैं और अधिकांश (80%) चीनी गन्ने से प्राप्त की जाती है बाकि अन्य 20% चीनी, बीट या चुकंदर से बनाई जाती है. अब आपको उपरोक्त सूची से दुनिया के चीनी उत्पादक देशों की रैंकिंग के बारे में ज्ञात हो गया होगा.
विश्व के शीर्ष 10 चीनी उत्पादन वाले देश
| देश | उत्पादन (MT) |
| 1. ब्राजील (Brazil) | 721,077,287 |
| 2. भारत (India) | 361,037,000 |
| 3. चीन (China) | 123,460,500 |
| 4. थाईलैंड (Thailand) | 98,400,000 |
| 5. पाकिस्तान (Pakistan) | 58,397,000 |
| 6. मेक्सिको (Mexico) | 50, 946,483 |
| 7. कोलंबिया (Colombia) | 33,363,560 |
| 8. फिलीपींस (Philippines) | 32,000,000 |
| 9. इंडोनेशिया (Indonesia) | 28,700,000 |
| 10. संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America) | 29, 235,877 |
Image source: www.agra-net.com
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.