Wage Hikes in UP: यूपी में मजदूरी बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला, किन जिलों में हुई सर्वाधिक बढ़ोतरी, देखें यहां
Wage Hikes in UP: यूपी सरकार ने मजदूरी बढ़ोतरी पर बड़ा फैसला लिया है। गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में सबसे ज्यादा 21% वृद्धि हुई है। अन्य नगर निगम क्षेत्रों में 15% और बाकी जिलों में करीब 10% बढ़ोतरी लागू की गई है, जिससे लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी।
Wage Hikes in UP: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में हाल ही में हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी में 1 अप्रैल से अंतरिम बढ़ोतरी का फैसला किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया, जिससे लाखों श्रमिकों को सीधा फायदा मिलेगा।
गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी
गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के श्रमिकों के वेतन में सबसे अधिक 21% की वृद्धि की गई है। यहां अकुशल श्रमिकों का वेतन 13,690 रुपये, अर्ध-कुशल का 15,059 रुपये और कुशल श्रमिकों का 16,868 रुपये प्रति माह तय किया गया है।
UP Final Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें लिस्ट में अपना नाम
अन्य नगर निगम क्षेत्रों में नई दरें
प्रदेश के अन्य नगर निगम क्षेत्रों में मजदूरी में करीब 15% तक बढ़ोतरी की गई है। यहां अकुशल श्रमिकों को 13,006 रुपये, अर्ध-कुशल को 14,306 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,025 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
शेष जिलों के लिए संशोधित मजदूरी
बाकी जिलों में मजदूरी में लगभग 10% की बढ़ोतरी लागू की गई है। इन क्षेत्रों में अकुशल श्रमिकों का वेतन 12,356 रुपये, अर्ध-कुशल का 13,591 रुपये और कुशल श्रमिकों का 15,224 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है।
हिंसक विरोध और पुरानी मजदूरी दरें
नोएडा में मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद यह फैसला लिया गया। इससे पहले पूरे प्रदेश में न्यूनतम मजदूरी समान थी, जिसमें अकुशल श्रमिकों को 11,313 रुपये, अर्ध-कुशल को 12,445 रुपये और कुशल श्रमिकों को 13,940 रुपये मासिक मिलते थे।
UP Gram Panchayat Voter List 2026: ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट कैसे करें डाउनलोड, देखें पूरा स्टेप
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.