भारत के किस राज्य के बराबर है इजरायल का क्षेत्रफल, क्या है इसकी राजधानी, यहां जानें सब कुछ

Last Updated: Mar 6, 2026, 11:04 IST

मध्य-पूर्व क्षेत्र में इजरायल सबसे प्रमुख देशों में से एक है। यह देश अपनी मजबूत सैन्य शक्ति और हथियारों के लिए जाना जाता है। दुनिया का यह देश भारत के हरियाणा राज्य का करीब आधा है। कितना बड़ा है इजरायल और क्या है इसकी राजधानी, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

इजरायल का कुल एरिया
इजरायल का कुल एरिया

मध्य-पूर्व क्षेत्र क्षेत्र में इस समय तनाव का माहौल है। इस तनाव की वजह इजरायल और ईरान के बीच का युद्ध है। इजरायल बहुत छोटा देश है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसका बहुत अधिक प्रभाव है।

इजरायल का कुल एरिया 22,145 वर्ग किलोमीटर है, जिससे यह भारत के मिजोरम राज्य के करीब-करीब बराबर हो जाता है। वहीं, इसकी राजधानी यरुशलेम है। हालांकि, इसकी राजधानी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर थोड़ा कूटनीतिक पेंच फंसा रहता है। क्या है इसकी राजधानी का विवाद और क्या है इजरायल का इतिहास, जानने और समझने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।

मिजोरम की तुलना में इजरायल  

भारत के संदर्भ में देखें, तो मिजोरम राज्य का कुल एरिया 21,081 वर्ग किलोमीटर है, जो कि इजरायल के करीब-करीब बराबर है। वहीं, यदि इसकी तुलना हरियाणा राज्य से की जाए, तो यह इसका करीब आधा है। क्योंकि, हरियाणा राज्य का कुल एरिया 44,212 वर्ग किलोमीटर है और यह भारत का कुल एरिया का करीब 1.5 फीसदी है। 

कितना लंबा-चौड़ा है इजरायल देश

इजरायल की यदि कुल लंबाई और चौड़ाई की बात करें, तो उत्तर से दक्षिण तक इसकी लंबाई 424 किलोमीटर है। वहीं, सबसे संकरे हिस्से में इसकी कुल चौड़ाई 15 किलोमीटर है और सबसे चौड़े हिस्से में यह सिर्फ 114 किलोमीटर चौड़ा है। 

इजरायल की राजधानी और विवाद 

यह बात हम सभी को पता है कि इजरायल की राजधानी यरुशलेम है। हालांकि, इसकी राजधानी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद भी है। विवाद के मुख्य कारण इस प्रकार हैंः

  • इजरायल देश यरुशलेम को अपनी अविभाजित और आधिकारिक राजधानी मानता है। यहां देश की संसद, राष्ट्रपति भवन, सुप्रीम कोर्ट और अन्य महत्त्वपूर्ण सरकारी संस्थान हैं।

  • अंतरराष्ट्रीय समुदाय जैसे कि संयुक्त राष्ट्र समेत अन्य देश यरुशलेम को पूरी तरह से मान्यता नहीं देते हैं। इस वजह से अधिकांश देशों के दूतावास तेल अवीव में देखने को मिलते हैं। यदि अमेरिका की बात करें, तो अमेरिका ने अपने दूतावासों को यरुशलेम में पहुंचा दिया है।

इजरायल का आधुनिक इतिहास 

इजरायल के आधुनिक इतिहास की बात करें, तो 14 मई, 1948 को संयुक्त राष्ट्र ने इस देश को यहूदी राष्ट्र और अरब राष्ट्र में बांटने का प्रस्ताव रखा। यहूदियों ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और इजरायल की घोषणा की, लेकिन अरब देशों ने इसे नहीं माना और युद्ध किए।

इन युद्धों में इजरायल ने अपनी सीमाओं का विस्तार किया और कुछ समय बाद जॉर्डन व मिस्र देशों से शांति समझौते भी किए। हालांकि, आज भी पड़ोसी देशों से इसकी राजधानी और व अन्य मुद्दों पर विवाद जारी है। 

पढ़ेंः दोस्त से कैसे दुश्मन बन गए ईरान और इजरायल, यहां देखें पूरी टाइमलाइन


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 6, 2026, 11:04 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News