भारत में सबसे पहले किस राज्य का बदला था नाम, जानें यहां

Last Updated: Feb 24, 2026, 16:36 IST

हाल ही में भारत सरकार ने केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने पर मुहर लगा दी है। अब इसे सभी दस्तावेजों में केरलम करने की तैयारी है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहले किस राज्य का नाम बदला था, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

सबसे पहले किस राज्य का बदला था नाम
सबसे पहले किस राज्य का बदला था नाम

केरल विधानसभा द्वारा केरल राज्य का नाम बदलकर केरलम करने की मांग पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। अब केरल राज्य ‘केरलम’ नाम से जाना जाएगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे पहला राज्य उत्तर प्रदेश था, जिसका नाम स्वतंत्र भारत में नाम बदला गया था।

यह घटना 1950 की है, जब सरकार ने राज्य के नाम में परिवर्तन किया और इसके बाद विभिन्न राज्यों के नाम को समय और मांग के हिसाब से बदला गया। क्या है सबसे पहले राज्य के नाम के बदलने की कहानी, विस्तार से जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

पहले किस नाम से जाना जाता था उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के पूर्व नाम की बात करें, तो सबसे पहले यहां कौसल और पांचाल साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां फिरोजशाह तुगलक ने अपने भाई जौना खान की याद में जौनपुर बसाया। कुछ समय बाद मुगलों का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां अवध सूबा बसाया।

मुगलों के बाद ब्रिटिश का शासन हुआ, तो उन्होंने यहां उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया। बाद में यह संयुक्त प्रांत बना। देश आजाद हुआ, तो सरकार ने इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश कर दिया। 

कब-कब और कितनी बार बदला है उत्तर प्रदेश का नाम 

इतिहास में उत्तर प्रदेश का नाम कई बार बदला है, जो कि इस प्रकार हैः

  • 1836 से उत्तर-पश्चिम प्रांत

  • 1877 से उत्तर-पश्चिम प्रांत एवं अवध प्रांत

  • 1902 से संयुक्त प्रांत आगरा एवं अवध

  • 1937 से संयुक्त प्रांत

  • 24 जनवरी, 1950 से उत्तर प्रदेश

क्यों बदला गया था नाम 

अंग्रेजों ने इसका नाम कई बार बदलकर अंत में United Provinces कर दिया था। हालांकि, आजादी के बाद राज्य को सांस्कृतिक और भाषाई के आधार पर पहचान देना जरूरी था। ऐसे में इसका नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया। 

24 जनवरी को मनाया जाता है उत्तर प्रदेश दिवस

राज्य का गठन 24 जनवरी, 1950 को किया गया था। ऐसे में हर साल पहले महीने की 24 तारीख को उत्तर प्रदेश दिवस मनाया जाता है। क्योंकि, इस दिन राज्य को अपना नया नाम और पहचान मिली थी। 

1956 में हुआ पुनर्गठन

साल 1956 में 1 नवंबर को भाषाई आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य का पुनर्गठन किया गया। हालांकि, इस दौरान राज्य की सीमाओं में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसमें बदलाव देखने को मिला। 

साल 2000 में हुआ विभाजन

साल 2000 में 9 नवंबर को भाषा और संस्कृति के आधार पर उत्तर प्रदेश राज्य का बंटवारा हुआ। यूपी के कुल 13 पर्वतीय जिलों को अलग कर एक नए राज्य उत्तरांचल का गठन किया गया। इससे उत्तर प्रदेश का मौजूदा मैदानी और पठारीय रूप बचा। हालांकि, साल 2006 में उत्तरांचल राज्य का नाम बदलकर उत्तराखंड कर दिया गया। 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे पहली नहर कौन-सी है, जानें यहां

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 16:36 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News