21 जून को World Music Day 2020 या फिर International Music Day 2019 मनाया जा रहा है। फ़्रेंच में इसे Fête de la Musique के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन सिर्फ World Music Day ही नहीं बल्कि International Yoga Day भी मनाया जा रहा है जिसका आइडिया प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी ने (27 September 2014) संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए दिया था। और क्या आप World Music Day का इतिहास जानते हैं? आज इस लेख के द्वारा हम आपको World Music Day के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
International Yoga Day 2020: वर्तमान थीम, इतिहास और महत्व
World Music Day 2020: थीम
COVID-19 महामारी का असर World Music Day 2020 पर पड़ा है और पिछले वर्षो की तुलना में इस बार उतना उत्साह देखने को नहीं मिला है। World Music Day 2020 की थीम के बारे में कोई खास जानकारी इस बार उपलब्ध नहीं है। पिछले वर्ष इसकी थीम थी ‘Music at the intersections'। पिछले वर्ष Vh1 India कर MTV Beats ने एक इवेंट कराया था जिसके लाइव प्रसारण Facebook के द्वारा किया गया था। इस इवेंट में 40 कलाकारों ने भाग लिया था।
World Music Day 2020: इतिहास और महत्व
पहली बार Music Day 1982 में पेरिस में Fête de la Musique के रूप में मनाया गया था। इसका प्रस्ताव Jack Lang (फ्रांसीसी राजनेता), Maurice Fleuret (संगीतकार, संगीत पत्रकार, रेडियो निर्माता, कला प्रशासक) औरFrench Minister of Culture के दो सदस्यों द्वारा लाया गया था।
Jack Lang ने Maurice Fleuret से निवेदन किया की वो फ्रांस के Minister of Culture में संगीत और नृत्य के निदेशक बन जाएँ। Maurice Fleuret संगीत क्षेत्र में और इसके विकास में काफी अधिक योगदान दिया है। जब Maurice Fleuret ने फ्रांसीसी लोगों की सांस्कृतिक आदतों का अध्ययन किया तो जाना कि हर दो में से एक युवा व्यक्ति ने एक Musical Instrument बजता है।
Maurice Fleuret ने लोगो को घर से सड़कों पर लाने के लिए यह तय किया कि Summer Solstice (June 21) को World Music Day की तरह मनाया जाये। पिछले वर्ष 120 देशों के 700 शहरों में World Music Day मनाया गया था लेकिन इस वर्ष Lockdown और COVID-19 महामारी की वजह से उतना उत्साह लोगो के बीच नहीं है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation