CUET PG 2026 City Intimation Slip: सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, जानें कैसे करें चेक; देखें लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Feb 24, 2026, 13:07 IST

CUET PG 2026 एग्जाम के लिए शहर की सिटी इंटिमेशन स्लिप इस सप्ताह जारी होने की संभावना है। PG एंट्रेंस एग्जाम के लिए रजिस्टर करने वाले छात्र जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से PDF स्लिप को डाउनलोड कर सकते हैं।

CUT PG Exam City Slip 2026 at exams.nta.nic.in
CUT PG Exam City Slip 2026 at exams.nta.nic.in

CUET PG 2026 Exam City Slip Latest News: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही पोस्टग्रेजुएट कोर्सेज के लिए होने वाले CUET PG 2026 एग्जाम की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है। रिपोर्टेस के अनुसार NTA आज या जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर सिटी स्लिप का लिंक एक्टिव कर सकता है। 

CUET PG 2026 का एंट्रेंस एग्जाम आधारित परीक्षा (CBT) मोड में, प्रतिदिन 2-3 शिफ्टों में, 6 से 27 मार्च, 2026 तक, 90 मिनट के 44 के सेशन में आयोजित की जाएगी। एग्जाम सेंटर की पर्ची में उन शहरों की डिटेल्स होगी, जहां छात्रों को CUET PG एग्जाम के लिए एग्जाम सेंटर एलोट किए जाएंगे।

साथ ही, छात्रों को सिटी इंटिमेशन स्लिप और CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड के बीच अंतर को समझना होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप में केवल उस शहर की डिटेल्स होगी, जहां सभी छात्र एग्जाम देने के लिए जाएंगे। एग्जाम सेंटर की पूरी डिटेल्स CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड पर दी जाएगी, जो सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद जारी होगा। 

CUET PG 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स 

CUET PG 2026 के एग्जाम, सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल पर नजर डाल सकते हैं। टेबल में एडमिट कार्ड की एक्सपेक्टेड डेट्स के साथ एग्जाम की डेट्स भी दी गई है। 

इवेंट एक्सपेक्टेड डेट्स
सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होना 24 - 26 फरवरी, 2026
एडमिट कार्ड रिलीज मार्च के पहले हफ्ते में (एग्जाम से 3-4 दिन पहले)
एग्जाम की डेट्स  6 मार्च से 27 मार्च, 2026
एग्जाम का माध्यम कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

CUET PG 2026 एग्जाम के लिए शहर की सिटी इंटिमेशन स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जल्द उपलब्ध होगी। छात्रों को इस पृष्ठ पर CUET PG 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। 

यहां क्लिक करें 

सिटी इंटिमेशन स्लिप क्या होती है?

कई छात्र सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बीच का अंतर नहीं जान पाते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप आपका एडमिट कार्ड नहीं है। यह केवल आपको यह बताने के लिए जारी किया जाता है कि आपका एग्जाम किस शहर में होगा, ताकि आप समय रहते अपनी यात्रा और ठहरने का इंतजाम कर सकें। साथ ही, एडमिट कार्ड में आपके एग्जाम सेंटर की सभी डिटेल्स दी जाती है।

सिटी स्लिप को कैसे डाउनलोड करें? 

CUET PG 2026 के लिए सिटी स्लिप CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। इसे डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके PDF को डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/CUET-PG/ पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर "CUET PG 2026 City Intimation Slip" वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
  4. उसके बाद सिक्योरिटी पिन डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें। 
  5. आपकी स्क्रीन पर सिटी स्लिप आ जाएगी, इसे PDF के रूप में सेव कर लें या प्रिंट आउट ले लें।

सिटी स्लिप में क्या-क्या जानकारी होगी?

जब आप अपनी स्लिप डाउनलोड करेंगे, तो उसमें निम्नलिखित डिटेल्स की जरूर जांच कर लें:

  • छात्र का नाम और फोटो
  • एप्लीकेशन नंबर
  • एलोटेड एग्जाम शहर और राज्य
  • एग्जाम की डेट और शिफ्ट 
  • सब्जेक्ट का कोड 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 13:07 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News