NEET MDS रजिस्ट्रेशन 2026 @natboard.edu.in पर शुरू; जाने कैसे करें रजिस्ट्रेशन, फीस डिटेल्स

Akshara Verma
Last Updated: Feb 24, 2026, 16:34 IST

NEET MDS रजिस्ट्रेशन 2026 की प्रक्रिया NBEMS द्वारा की जाएगी। NEET MDS के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी सभी डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई सभी डिटेल्स को देखें।

NEET MDS Registration 2026 Process
NEET MDS Registration 2026 Process

NEET MDS Registration 2026: डेंटल सर्जरी में पोस्ट ग्रेजुएशन (MDS) का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही, NEET MDS 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर शैक्षणिक साल 2026-27 के लिए NEET MDS के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन से लेकर फीस और फॉर्म भरने के स्टेप्स की पूरी जानकारी लेने के लिए यहां से सभी अपडेट लें। 

NEET MDS 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स 

NBEMS द्वारा जारी एक्सपेक्टेड कार्यक्रम के अनुसार, यह एग्जाम 2 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही, पिछले सालों के रूझानों के अनुसार रजिस्ट्रेशन फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। छात्र सभी डिटेल्स के लिए नीचे दी गई टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  एक्सपेक्टेड डेट्स 
ऑफिशियल नोटिफिकेशन फरवरी 2026 का लास्ट सप्ताह
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू मार्च 2026 का पहला सप्ताह
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट अप्रैल 2026 का प्रथम सप्ताह
एडमिट कार्ड जारी होना अप्रैल 2026 का लास्ट सप्ताह
NEET MDS 2026 एग्जाम डेट  2 मई 2026 
रिजल्ट की घोषणा 31 मई 2026 तक

NEET MDS 2026 के रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

NEET MDS की एप्लीकेशन फीस 

NEET MDS के लिए कैटगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है। छात्र फीस का भुगतान केवल ऑनलाइन मोड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI) से ही किया जा सकता है। सभी कैटेगरी वाइज फीस जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

कैटेगरी  रजिस्ट्रेशन फीस
सामान्य (General) / OBC / EWS ₹3,500
SC / ST / PwD ₹2,500

एलिजिबिलिटी कैटेरिया: कौन-कौन रजिस्ट्रेशन कर सकता है?

फॉर्म भरने से पहले अपनी एलिजिबिलिटी की जांच जरूर कर लें:

  1. डिग्री: छात्रों के पास DCI द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से BDS की डिग्री होनी चाहिए।
  2. रजिस्ट्रेशन: छात्र का डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) या राज्य डेंटल काउंसिल (SDC) में स्थायी या प्रोविजनल रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
  3. इंटर्नशिप: छात्रों को अपनी एक साल की अनिवार्य रोटेटरी इंटर्नशिप 31 मई 2026 तक या उससे पहले पूरी करनी होगी।

NEET MDS रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 2026

NEET MDS रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और एग्जाम के लिए रजिस्टर करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

  1. NEET MDS की ऑफिशियल वेबसाइट www.nbe.edu.in पर लॉग इन करें।
  2. एग्जाम कैटेगरी के अंतर्गत आपको "NEET-MDS" एग्जाम ऑप्शन टैब मिलेगा।
  3. साल 2026 के लिए "नए रजिस्ट्रेशन" पर क्लिक करें
  4. लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करने के लिए डिटेल्स फिल करें। 
  5. NEET MDS रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2026 भरें।
  6. "सबमिट" पर क्लिक करें। 
  7. NEET MDS रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड से करें।
  8. डाउनलोड करें और इसे सेव कर लें। 

इंपोर्टेंट डॉक्यूमेंट्स 

  • आधार कार्ड या कोई वैध सरकारी आईडी प्रूफ।
  • BDS डिग्री/प्रोविजनल सर्टिफिकेट।
  • इंटर्नशिप पूरा होने का प्रमाण पत्र।
  • DCI/SDC रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।
  • पासपोर्ट साइज फोटो (सफेद बैकग्राउंड के साथ)।

यहां भी पढ़े: NCERT ने बदला 8वीं का सिलेबस, जजों की बेबसी और भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा, जानें अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 24, 2026, 16:33 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News