BEL Recruitment 2023 Notification: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, BEL ने ट्रेनी और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना निकाली हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 मई, 2023 तक है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे हैं उनके लिए यह शानदार मौका है। इच्छुकऔर योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in के माध्यम से बीईएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बीईएल भर्ती 2023 अधिसूचना देखें।
BEL Bharti 2023 का विवरण
इच्छुक उम्मीदवार बीईएल भर्ती 2023 का विवरण नीचे दी गई तालिका में चेक कर सकते हैं।
| संगठन का नाम | भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड |
| भर्ती का नाम | बीईएल भर्ती |
| पदों का नाम | ट्रेनी इंजीनियर, प्रोजेक्ट इंजीनियर |
| कुल पद | 428 |
| श्रेणी | सरकार नौकरी |
| आवेदन तिथि | 03 मई 2023 |
| अंतिम तिथि | 18 मई 2023 |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| वेतन | 30000-40000/-रूपये |
बीईएल भर्ती 2023 के लिए योग्यता
प्रोजेक्ट इंजीनियर -: उम्मीदवार के पास निम्नलिखित इंजीनियरिंग विषयों में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से बीई / बी.टेक / बी.एससी इंजीनियरिंग (4 साल का कोर्स) - इलेक्ट्रॉनिक्स / मैकेनिकल / कंप्यूटर साइंस / इलेक्ट्रिकल / केमिकल इंजीनियरिंग / एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
ट्रेनी इंजीनियर - : आवेदक के पास निम्नलिखित इंजीनियरिंग विषयों में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय / कॉलेज से बीई / बीटेक / बीएससी (4 साल का कोर्स) इंजीनियरिंग - इलेक्ट्रॉनिक्स / एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
BEL Vacancy 2023: आयु- सीमा
01 अप्रैल 2023 तक, बीईएल वैकेंसी 2023 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बीईएल भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया
ट्रेनी और प्रोजेक्टर इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।
BEL Bharti 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए 400/- रुपये + 18% जीएसटी फीस और ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए 150 रूपये + GST आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और PwBD श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
BEL Recruitment 2023 Apply online: कैसे करें आवेदन?
बीईएल भर्ती 2023 के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 मई 2023 तक ऑफिशियल वेबसाइट (BEL official website)
bel-india.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation