Bihar Paramedical Admit Card 2026 (Out): DCECE (PE/PM/PMM) एडमिट कार्ड जारी, bceceboard.bihar.gov.in से पाएं डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 14, 2026, 13:56 IST

BCECEB ने DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर आज 14 मई 2026 को जारी कर दिए है। DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के 23 मई और 24 मई 2026 को आयोजित होने वाले एग्जाम के लिए छात्र एडमिट कार्ड नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें।

Bihar Paramedical Admit Card 2026 (Out): DCECE (PE/PM/PMM) एडमिट कार्ड जारी, bceceboard.bihar.gov.in से पाएं डायरेक्ट लिंक
Bihar Paramedical Admit Card 2026 (Out): DCECE (PE/PM/PMM) एडमिट कार्ड जारी, bceceboard.bihar.gov.in से पाएं डायरेक्ट लिंक

Bihar Paramedical Admit Card 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) ने DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के लिए एडमिट कार्ड आज 14 मई 2026 को ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। Paramedical Intermediate Level (PM), Paramedical Matric Level (PMM) और Polytechnic Engineering (PE) कोर्सेस के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए है। वे सभी छात्र जिन्होंने पैरामेडिकल (Intermediate Level) और पैरामेडिकल माध्यमिक (Matric Level) सिलेब्स के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, वे अब ऑफिशियल वेबसाइउट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

DCECE 2026 का यह एग्जाम बिहार के अलग-अलग प्रतिष्ठित चिकित्सा कॉलेजों में एडमिशन पाने के लिए आयोजित किए जाते है। DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के एग्जाम 23 मई और 24 मई 2026 को आयोजित किए जा रहे है, जिसके लिए छात्र एडमिट कार्ड आज ही डाउनलोड कर ले। साथ ही, बिना एडमिट कार्ड के छात्रों को एग्जाम सेंटर में अनुमति नही दी जाएगी।  

DCECE 2026: एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

BCECEB ने DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में छात्रों के लिए एग्जाम डेट से लेकर रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट और ऑफिशियल वेबसाइट भी दी गई है। 

इवेंट  महत्वपूर्ण डेट 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 14 मई 2026
DCECE (PE/PM/PMM) 2026 एग्जाम डेट  23 मई और 24 मई 2026 
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट  जुलाई 2026
ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

DCECE (PE/PM/PMM) 2026 के एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र बिहार के DCECE (PE/PM/PMM) 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर लें। 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं। 
  2. होमपेज पर ‘Online Application Portal of DCECE (PE/PM/PMM)-2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, एक नया पेज खुलेगा। 
  4. आप रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को फिल करें। 
  5. लॉगिन करने के बाद 'Download Admit Card' के बटन पर क्लिक करें।
  6. अपना एडमिट कार्ड चेक करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

DCECE Bihar Polytechnic Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

DCECE (PE/PM/PMM) के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद आप सभी छात्र उसमें दी गई इन निम्नलिखित जानकारियों को जरूर चेक करें। 

  • नाम और माता-पिता का नाम।
  • DCECE की एग्जाम कैटेगरी (PE/PM/PMM)।
  • रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर।
  • एग्जाम सेंटर का नाम और पता।
  • एग्जाम का टाइम और रिपोर्टिंग टाइम।

यहां भी पढ़े: HBSE Class 10th Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं का स्कोरकार्ड इन तरीकों से ऑनलाइन करें Check

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 14, 2026, 13:56 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News