Bihar Police SI Result 2024: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने आज, 25 जनवरी 2024 को बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट के साथ बिहार पुलिस एसआई कट ऑफ भी बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर उपलब्ध है। बिहार पुलिस एसआई परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में लगभग 6.61 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया था। परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदावारों को चयन प्रक्रिया के अगे राउंड यानि मुख्य परीक्षा के बुलाया जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से आसानी से बिहार पुलिस एसआई कट ऑफ और रिजल्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा के लिए 660537 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 536754 उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 25405 अभ्यर्थी सफल घोषित किये गये हैं। अब इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा। बिहार पुलिस एसआई के1275 पदों के लिए भर्ती परीक्षा हो रही है। इनमें SC के लिए 275, ST के लिए 16, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 238, पिछड़ा वर्ग के लिए 107, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 82, EWS के लिए 111 और ट्रांसजेंडर के लिए 05 पद आरक्षित हैं।
रिजल्ट के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवार पुरुष के लिए 129.60 और महिला के लिए 110. 20 रहा। जबिक अनुसूचित जाति के पुरुष के लिए 105.40, महिला के लिए 76.20 है। अनुसूचित जनजाति के पुरुषों के लिए 103. 20. महिलाओं के लिए 83.60 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पुरुषों के लिए 122.40 और महिलाओं के लिए 103.20 है।
Bihar Police SI Result 2024 Download Link
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के नतीजे अपलोड कर दिए है। रिजल्ट की पीडीएफ ऑफिशियल साइट पर जारी की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए डायरेक्ट लिंक की मदद से अपना बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2023 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक करें | Bihar Pilice SI Result PDF |
आधिकारिक नोटिस में लिखा है, "बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के (1275) रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु दिनांक-30.09.2023 को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-02/2023 के क्रम में, दिनांक- 17.12.2023 (रविवार) को कुल-660537 अभ्यर्थियों के लिए प्रारंभिक बिहार अपर निरीक्षक लिखित परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गयी।
लिखित परीक्षा में 536754 (पांच लाख छत्तीस हजार सात सौ चौवन) अभ्यर्थी शामिल हुए। 21758 (इक्कीस हजार सात सौ अट्ठाईस) अभ्यर्थियों को कदाचार एवं अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किया गया, जिनका विवरण इस प्रकार है।
514996 (पांच लाख चौदह हजार नौ सौ छियानवे) अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और भर्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए मूल रूप से उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुना गया। प्रारंभिक लिखित परीक्षा का आधार. परीक्षा में शामिल होने के लिए योग्यता के क्रम में आरक्षण श्रेणीवार चयन किया गया।
अगले चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा. मुख्य लिखित परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध है।
Bihar Police SI Cut Off 2024: बिहार पुलिस एसआई कट ऑफ
बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट के साथ-साथ कट ऑफ अंक बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) द्वारा जारी किए गए हैं। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष उम्मीदवार के लिए कट ऑफ 120.80 और महिलाओं के लिए 94.80 है।जबकि पिछड़ा वर्ग के पुरुषों लिए कट ऑफ 125.20, महिलाओं के लिए 104.60 है। रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार के रजिस्ट्रेशन नंबर उल्लेखित है। उम्मीदवार यहां बिहार पुलिस एसआई कट ऑफ देख सकते हैं:
नोट:
- उपरोक्त तालिका में स्वतंत्रता सेनानी के पोते/पोती की संख्या FFW में दर्शाई गई है।
- ट्रांसजेंडर को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों की सभी रिक्तियां भर दी गई हैं। ट्रांसजेंडर के लिए 5 रिक्तियों से केवल 3 उम्मीदवार सफल हुए।
- अनारक्षित एवं पिछड़ा वर्ग पुरुष वर्ग में एक-एक अभ्यर्थी का चयन समान अंक, समान जन्मतिथि एवं समान शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया गया।
आधिकारिक नोटिस में आगे लिखा है, कि 514996 (पांच लाख चौदह हजार नौ सौ छियानवे) अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया और भर्ती के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए विभिन्न श्रेणियों के लिए मूल रूप से उपलब्ध रिक्तियों की संख्या से 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुना गया। अगले चरण में प्रारंभिक लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी विज्ञापन में उपलब्ध है।
प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आधार पर मुख्य लिखित परीक्षा के लिए पात्र उम्मीदवारों के परिणाम यहां प्रकाशित किये जा रहे हैं। मुख्य लिखित परीक्षा फरवरी 2024 के उत्तरार्ध में पटना में आयोजित की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों को अलग से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आधार पर अगले चरण के लिए पात्र पाये गये अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य होगा। मुख्य लिखित परीक्षा के प्रावधान एवं शर्तें विज्ञापन संख्या 02/2023 के अनुसार होंगी। विज्ञापन में निर्धारित प्रक्रिया, निर्देश एवं शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा।
एक बार मुख्य लिखित परीक्षा की तारीख तय हो जाने पर, एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट: www.bpssc.bih.nic.in पर बिहार पुलिस टैब के तहत उपलब्ध होगा। इस संबंध में अलग से सूचना प्रकाशित की जायेगी। यह स्पष्ट किया गया है कि कोई भी प्रवेश पत्र डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक चरण में सभी अभ्यर्थियों को विज्ञापन संख्या 02/2023 की सभी शर्तों एवं प्रावधानों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रेस में मुद्रण और मुद्रण संबंधी त्रुटियों के लिए आयोग जिम्मेदार नहीं होगा। दलालों से सावधान रहें और ऐसे संदिग्धों के बारे में पुलिस को सूचित करें।
Bihar Police SI Result 2023: बिहार पुलिस एसआई परीक्षा हाइलाइट
बीपीएसएसएससी एसआई अधिसूचना के अनुसार, सब इंस्पेक्टर पदों के लिए कुल 1275 रिक्तियों के लिए बिहार पुलिस SI भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में बिहार पुलिस एसआई परिणाम के बारे में सभी विवरण देख सकते हैं:
बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2023 | |
विभाग का नाम | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) |
पद का नाम | सब इंस्पेक्टर (दरोगा) |
रिजल्ट | 25 जनवरी 2024 (रिलीज) |
रिक्त पद की संख्या | 1275 |
बिहार पुलिस एसआई परीक्षा तिथि 2023 | 17 दिसंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया |
|
नौकरी करने का स्थान | बिहार |
आधिकारिक वेबसाइट | www.bpssc.bih.nic.in |
बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2024: bpssc.bih.nic.in पर कैसे चेक करें?
जो भी उम्मीदवार बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2024 को देखना चाहता है, उसे BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और यहां दिए गए निर्देशों का उपयोग करके अपना स्कोर चेक करना होगा।
- बीपीएसएससी की वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
- बीपीएसएससी वेबसाइट का वेब पेज खुल जाएगा, बिहार पुलिस एसआई रिजल्ट 2024 पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिजल्ट पोर्टल खुला जाएगा, पेज पर अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका बीपीएसएससी SI रिजल्ट 2024 चेक करें, और पीडीएफ डाउनलोड करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation