CTET Exam Analysis 2026 in Hindi: सीटीईटी (7 Feb) पेपर 1 और पेपर 2 कठिनाई स्तर, सफल प्रयास और कट ऑफ

Last Updated: Feb 8, 2026, 17:27 IST

CTET Exam Analysis 2026 in Hindi: सीबीएसई ने सीटीईटी एग्जाम का आयोजन 7 और 8 फरवरी को दो शिफ्ट में किया जा रहा है। पहली शिफ्ट पेपर II का आयोजन सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया, दूसरी शिफ्ट शाम 5 बजे समाप्त हो गई है। यह विश्लेषण उम्मीदवारों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और परीक्षा के रुझानों को समझने में मदद करता है। जिसमें शिफ्ट-वार और सेक्शन-वार कठिनाई स्तर, परीक्षा पैटर्न, सफल प्रयास और कट ऑफ अंक देख सकते हैं। दो केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा का दूसरा पेपर रद्द, CBSE का लेटेस्ट ट्वीट देखें। 

CTET Exam Analysis 2026 in Hindi
CTET Exam Analysis 2026 in Hindi

CTET Exam Analysis 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें दो प्रश्न पत्र शामिल हैं। पहला पेपर I और दूसरा पेपर II, पेपर I प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और पेपर पेपर II उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तरों पर पढ़ाने के लिए आयोजित किया गया है। सीटीईटी का 21वां संस्करण 7 और 8 फरवरी को दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। यह परीक्षा देशभर के 140 शहरों में आयोजित की जा रही है। 

एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर 2 आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा।  प्रत्येक शिफ्ट के बाद, हम यहां छात्रों की प्रतिक्रिया के आधार पर परीक्षा विश्लेषण देंगें। जिसमें परीक्षा का कठिनाई स्तर, पूछे गए विषय, प्रश्न, उत्तर आदि शामिल होंगे।

CTET Exam Reporting Time 2026: रिपोर्टिंग का समय 

सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला दिन रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है। पहला चरण सुबह 9:30 बजे शुरू हुआ था। पेपर 2 की पहली शिफ्ट समाप्त हो चुकी है। पेपर 1 की दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे वाली परीक्षा भी समाप्त हो गई है।

ये भी देखें: CTET 8 Feb Exam Analysis 2026

सीटीईटी परीक्षा विश्लेषण 2026

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 दोनों शिफ्ट की परीक्षाएं समाप्त हो गई हैं। OMR आधारित ऑफलाइन 7 फरवरी की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार उत्तर कुंजी देख सकते हैं। आज दो केंद्रों पर सीटीईटी परीक्षा का दूसरा पेपर रद्द कर दिया गया है और अगले 15 दिनों में इन्हीं दो केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। अपरिहार्य कारणों से वैशाली (हाजीपुर) स्थित सेंट जॉन अकादमी, बासमती नगर और लक्ष्य इंटरनेशनल अकादमी में परीक्षा रद्द की गई है। अन्य केंद्रों पर सफलतापूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ, उम्मीदवार आगे लेख में परीक्षा का स्तर जान कर सकते हैं।

 

CTET Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

सीटीईटी 2026 फरवरी सत्र की परीक्षा में लगभग 25,30,436 उम्मीदवार रजिस्टर्ड हैं। सीटीईटी परीक्षा 2026 की मुख्य बातें नीचे टेबल में दी गई हैं, जिसमें 7 फरवरी की दोनों शिफ्ट का समय और 8 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षाओं का समय शामिल है।

परीक्षा तिथि 

          पेपर 

पेपर का समय 

7 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

7 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

8 फरवरी, 2026

पेपर 2 सुबह

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे

8 फरवरी, 2026

पेपर 1 दोपहर

दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे 

CTET Exam Analysis 2026 Paper 1: सफल प्रयास और कठिनाई स्तर (7 फरवरी दूसरी शिफ्ट)

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त प्रतिक्रिया के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे वाली शिफ्ट में आयोजित होने वाली परीक्षा पहला पेपर आसान से मीडियम स्तर की रही। वहीं कई उम्मीदवारों को यह थोड़ा लंबा लगा और सीडीपी अधिक विश्लेषणात्मक था। 

CTET Cut Off 2026 Category Wise: कट ऑफ

सीटीईटी कट ऑफ 2026 कैटेगरी वाइस देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं। 

वर्ग 

सीटीईटी पास प्रतिशत 

सीटीईटी उत्तीर्ण अंक 

ओबीसी, एससी, एसटी 

55%

82/150

जनरल 

60%

90/150

CTET Exam Analysis 2026 Paper 2: सफल प्रयास और कठिनाई स्तर (7 फरवरी पहली शिफ्ट)

एग्जाम में बैठे उम्मीदवारों के अनुसार, सीटीईटी परीक्षा 2026 का पहला पेपर आसान से मध्यम स्तर (Easy to Moderate) रहा। पहला पेपर आसान था, अवधारणात्मक प्रश्न पूछे गए और भाषा अनुभाग सरल रहा। उम्मीदवार कठिनाई स्तर और सफल प्रयास नीचे टेबल में देख सकते हैं।

सीटीईटी पेपर II का विशलेषण

विषय 

कठिनाई स्तर

अच्छे प्रयास 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

आसान से मीडियम

22-26

इंग्लिश भाषा

आसान

23-27

हिंदी भाषा

आसान

23-27

अंकशास्त्र 

मीडियम

18-22

विज्ञान 

आसान से मीडियम

17-21

सामाजिक विज्ञान 

मीडियम

15-19

कुल 

आसान से मीडियम

115-130

CTET Exam Pattern 2026: पेपर 2 का एग्जाम पैटर्न

उम्मीदवार नीचे टेबल में सीटीईटी पेपर 2 में शामिल सब्जेक्ट, प्रश्नों की संख्या और कुल मार्क्स देख सकते हैं।

विषय 

प्रश्नों की संख्या

मार्क्स 

बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (Child Development & Pedagogy)

30

30

भाषा-I

30

30

भाषा-II

30

30

गणित और विज्ञान या

सामाजिक अध्ययन/सामाजिक विज्ञान

अन्य विषय शिक्षकों के लिए उपरोक्त में से कोई एक विकल्प)

60

60

कुल

150

150


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 7, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News