CTET Answer Key 2026: सीबीएसई सीटीईटी पेपर 1, पेपर 2 आंसर की यहां ctet.nic.in जल्द, PDF कर सकेंगे डाउनलोड

Last Updated: Feb 18, 2026, 14:01 IST

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का आयोजन किया गया। अनंतिम आंसर की का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा और इसे OMR शीट के साथ जारी किया जाएगा। ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों की तुलना कर सकें, अनुमान लगा सकें और आगे की प्रक्रिया के लिए तैयार हो सकें। इसी के साथ परीक्षा पास करने के लिए जनरल, ओबीसी और एससी, एसटी के लिए कितने मार्क्स लाने अनिवार्य हैं, आगे लेख में जानें।

CTET Answer Key 2026
CTET Answer Key 2026

CTET Answer Key 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 7 और 8 फरवरी 2026 को अनेक परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 का आयोजन किया। परीक्षा समाप्त होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक परिणाम घोषित होने से पहले अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने के लिए CTET आंसर की 2026 देख सकते हैं।

उत्तर कुंजी उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की जांच करने, अपेक्षित अंकों की गणना करने और विसंगतियों के मामले में आपत्ति दर्ज करने में सक्षम बनाती है। सीबीएसई पहले अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है और सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी करता है।

CTET Exam Analysis 2026

CTET Answer Key 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी 

जिसमें प्रत्येक प्रश्नपत्र में 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होते हैं, जिनमें से प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे है और इसमें कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। डिटेल नोटिफिकेशन के अनुसार, प्रश्न पत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बाल विकास और शिक्षाशास्त्र पर केंद्रित रहा। साथ ही शिक्षण योग्यता और वैचारिक स्पष्टता का आकलन करने के लिए विषय ज्ञान और पठन बोध पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

CTET Question Paper 2026 PDF

CTET Answer Key 2026: हाइलाइट्स 

सीटीईटी आंसर की 2026 सीबीएसई द्वारा जारी किया गया एक आधिकारिक दस्तावेज है जिसमें परीक्षा के दोनों दिनों में आयोजित पेपर 1 (प्राथमिक स्तर) और पेपर 2 (उच्च प्राथमिक स्तर) में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं।

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026

बोर्ड का नाम 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा तिथि

7 और 8 फरवरी 2026 

उत्तर कुंजी की स्थिति

जल्द होगी जारी 

ऑफिशियल वेबसाइट

ctet.nic.in

CTET Answer Key Release Date 2026: सीटीईटी उत्तर कुंजी कब आएगी?

सीटीईटी पेपर 1 और पेपर 2 की परीक्षा का आयोजन 7 और 8 फरवरी, 2026 को किया गया था। जिसके बाद अब उम्मीदवार उत्तर कुंजी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, CBSE की ओर से ऑफिशियल उत्तर कुंजी 2026 फरवरी 24-26 में जारी होने की उम्मीद है।

CTET Paper 2 Passing Criteria: सीटीईटी पेपर 2 पास करने की योग्यता

सीटीईटी पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो क्लास VI से VIII (Upper Primary level) के शिक्षक बनना चाहते हैं। इन उम्मीदवारों के लिए पास होने का क्राइटेरिया जनरल के लिए 90 मार्क्स और ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 82 मार्क्स जरूरी हैं।

CTET Paper 1 Passing Criteria: सीटीईटी पेपर 1 पास करने की योग्यता 

सीटीईटी पेपर 1 उन उम्मीदवारों के लिए है, जो क्लास I से IV (Primary level) के शिक्षक बनना चाहते हैं। इन उम्मीदवारों के लिए पास होने का क्राइटेरिया जनरल के लिए 90 अंक और ओबीसी/एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 82 अंक जरूरी हैं। 

CTET Passing Marks for OBC: सीटीईटी परीक्षा पास करने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

सीटीईटी परीक्षा 2026 पास करने के लिए हर कैटेगरी के लिए अलग - अलग मार्क्स तय किए गए हैं। जिसमें जनरल कैटेगरी को परीक्षा पास करने के लिए 60% यानि 90 मार्क्स। वहीं, OBC/SC/ST/PwD के लिए 55% जो होंगे 82 मार्क्स। 

How to Calculate CTET Marks: सीटीईटी स्कोर कैसे कैलकुलेट करें?

सीटीईटी एक सरल रैखिक अंकन प्रणाली (simple linear marking scheme) फॉलो करता है। जिसमें निगेटिव मार्किंग नहीं होता है, जिससे दोनों दिनों में आयोजित परीक्षाओं के लिए स्कोर की गणना सीधी हो जाती है।

स्कोर की गणना करने के सिंपल स्टेप:

  • चरण 1: अपने उत्तरों का मिलान परीक्षा की तिथि, शिफ्ट और पेपर के लिए आधिकारिक उत्तर कुंजी से करें।

  • चरण 2: प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक प्रदान करें

  • चरण 3: गलत या अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटे जाएंगे।

फॉर्मूला:
कुल अंक = सही उत्तरों की संख्या × 1

यह विधि उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम आने से पहले अपने अपेक्षित स्कोर का सटीक अनुमान लगाने में मदद करती है।

CTET Feb 2026 Answer Key: उत्तर कुंजी लिंक 

उत्तर कुंजी आमतौर पर सभी उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पीडीएफ के रूप में जारी की जाएगी। सीबीएसई की ओर से सीटीईटी उत्तर कुंजी के संबंध में, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिर भी, पिछले परीक्षाओं के रुझानों और परीक्षा के संभावित रुझानों के आधार पर उत्तर कुंजी जल्द जारी होने की उम्मीद है।

CTET Answer Key 2026: ऑब्जेक्शन विंडो

सीबीएसई आमतौर पर अनंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों के लिए आपत्ति दर्ज कराने का मौका देता है, जो कि लगभग 2-3 दिन के लिए विंडो ओपन की जाती है। जिसमें कोई भी उम्मीदवार अपने किसी भी गलत उत्तर को चुनौती दे सकता है। आपको डॉक्यूमेंट के साथ आपत्ति दर्ज कराने की अनुमति होगी, साथ ही प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा।

ऑनलाइन उत्तर कुंजी डाउनलोड कैसे करें?

सीबीएसई सीटीईटी उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।

  2. “CTET उत्तर कुंजी, CTET फरवरी 2026” पर क्लिक करें

  3. अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें

  4. परीक्षा की तिथि (7 या 8 फरवरी), विषय और प्रश्नपत्र सेट का चयन करें।

  5. संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड करें।

Check: सीटीईटी (8 Feb) पेपर 1 और पेपर 2 विश्लेषण

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 8, 2026, 19:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News