Goa Shipyard Recruitment 2023 @goashipyard.in: गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) ने सीनियर मैनेजर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर (हिंदी), असिस्टेंट मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 मई 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। गोवा शिपयार्ड भर्ती की विस्तृत पात्रता और चयन प्रक्रिया नीचे दी गई है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से नेवल आर्किटेक्चर में फुल टाइम रेगुलर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बी.ई.) / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक) सहित कुछ शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के संबंध में अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार GSL की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
GSL Goa Shipyard Recruitment 2023 Notification: गोवा शिपयार्ड भर्ती की हाइलाइट्स
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में गोवा शिपयार्ड भर्ती 2023 का पूरा अवलोकन देख सकते हैं।
| पद का नाम | मैनेजर सहित अन्य पद |
| योग्यता | बीई/बीटेक/डिप्लोमा/एमबीए/एमएसडब्ल्यू/पीजी डिप्लोमा/सीए/आईसीडब्ल्यूए/एमए/एमसीए |
| कुल पद | 36 |
| अनुभव | अनुभव |
| वेतन | 30,000 – 2,20,000/-रूपये |
| नौकरी करने का स्थान | गोवा |
| अंतिम तिथि | 24 मई 2023 |
| Goa Shipyard Recruitment 2023 Notification PDF | |
| Goa Shipyard Recruitment 2023 Apply link |
Goa Shipyard Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 24 मई, 2023 है। हालांकि, संबंधित दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी प्राप्त करने की अंतिम तिथि और गोवा शिपयार्ड में आवेदन शुल्क के ऑनलाइन भुगतान 03 जून, 2023 है।
GSL Recruitment 2023 Educational Qualification: शैक्षणिक योग्यता
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या एआईसीटीई संस्थान से नेवल आर्किटेक्चर में फुल टाइम रेगुलर बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई) / बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (बी.टेक), की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा अधिसूचना में उल्लेखित पदों के लिए योग्यता अलग अलग निरधारिक की है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार गोवा शिपयार्ड भर्ती 2023 आधिकारिक अधिसूचना देखें।
Goa Shipyard Vacancy : आयु सीमा
गोवा शिपयार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। आप नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| पद का नाम | आयु-सीमा |
| एडिशनल जनरल मैनेजर | 48 – 51 वर्ष |
| डिप्टी जनरल मैनेजर | 44 – 47 वर्ष |
| सीनियर मैनेजर | 39 – 42 वर्ष |
| मैनेजर | 36 - वर्ष |
| डिप्टी मैनेजर | 33 - वर्ष |
| असिस्टेंट मैनेजर | 30 – 35 वर्ष |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक / भूतपूर्व अग्निवीर के लिए आयु सीमा में छूट भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार होगी।
Goa Shipyard Vacancy 2023: रिक्त पदों की संख्या
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं।
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| एडिशनल जनरल मैनेजर | 03 |
| डिप्टी जनरल मैनेजर | 02 |
| सीनियर मैनेजर | 04 |
| मैनेजर | 02 |
| डिप्टी मैनेजर | 02 |
| असिस्टेंट मैनेजर | 23 |
Goa Shipyard Recruitment 2023 Apply online: कैसे करें आवेदन?
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो गोवा शिपयार्ड भर्ती 2023 के लिए सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट www.goashipyard.in पर 24 मई 2023 शाम 5.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
GSL Recruitment 2023: आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क एसबीआई ई-पे के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करना होगा।
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भारत सरकार के नियमों के अनुसार आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
Goa Shipyard Bharti 2023: चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड से गुजरना होगा।
गोवा शिपयार्ड लिमिटेड एक भारत सरकार के स्वामित्व वाली जहाज निर्माण कंपनी है जो भारत के पश्चिमी तट पर वास्को डी गामा, गोवा में स्थित है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation