HSSC CET Group C Question Paper 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा CET 2025 परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है – सुबह 10:00 से 11:15 बजे तक और दोपहर 3:15 से शाम 5:00 बजे तक। पहली पाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, और अब अभ्यर्थी प्रश्न पत्र की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा के स्तर, प्रश्नों के पैटर्न, और बार-बार पूछे जाने वाले विषयों को समझने में सहायक रहेगा।
Haryana CET Question Paper 2025 PDF Download Link
हरियाणा CET प्रश्न पत्र 2025 की PDF अब जारी कर दी गई है। यह प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को परीक्षा के कठिनाई स्तर, प्रश्नों के पैटर्न, और अक्सर पूछे जाने वाले टॉपिक्स को समझने में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगा। PDF डाउनलोड करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध है।
यहां क्लिक करें |
HSSC CET 2025 Question Paper: अंक वितरण क्या है?
HSSC CET 2025 परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे। प्रश्नों का विषयवार वितरण और अंक यहां देखें:
- सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर – 15 प्रश्न, 15 अंक
- रीजनिंग – 15 प्रश्न, 15 अंक
- गणित – 15 प्रश्न, 15 अंक
- अंग्रेज़ी – 15 प्रश्न, 15 अंक
- हिंदी – 15 प्रश्न, 15 अंक
- हरियाणा सामान्य ज्ञान – 25 प्रश्न, 25 अंक
HSSC CET Exam 2025 Marking Scheme क्या है?
परीक्षा पैटर्न और अंक प्रणाली:
-
परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) होंगे।
-
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
-
कुल अंक: 100
अंक देने के नियम:
-
सही उत्तर देने पर 1 अंक मिलेगा।
-
गलत उत्तर देने पर कोई नकारात्मक अंक नहीं है।
-
अगर कोई प्रश्न बिना उत्तर दिए छोड़ा गया (यानी पाँचों विकल्पों में से कोई भी चिह्नित नहीं किया गया), तो ऐसे प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
HSSC CET Group C Question Paper 2025: - हरियाणा सीईटी परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट्स
HSSC ग्रुप C पदों के लिए हरियाणा CET 2025 परीक्षा 26 और 27 जुलाई 2025 को चार पालियों में आयोजित होगी। इस परीक्षा में 13.47 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होंगे, जो हरियाणा सरकार की नौकरियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी सभी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | हरियाणा CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) 2025 |
आयोजक संस्था | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
परीक्षा तिथि | 26 जुलाई 2025 और 27 जुलाई 2025 |
परीक्षा के दिन | 2 दिन |
कुल पालियाँ | 4 पालियां (प्रति दिन 2 पालियाँ) |
परीक्षा समय | – सुबह की पाली: 10:00 AM से 11:45 AM – शाम की पाली: 03:15 PM से 05:00 PM |
परीक्षा का माध्यम | ऑफ़लाइन (OMR आधारित) |
परीक्षा का उद्देश्य | ग्रुप C भर्ती के लिए पात्रता निर्धारण |
हरियाणा सीईटी प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आप हरियाणा CET परीक्षा प्रश्न पत्र पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप | विवरण |
1. | सबसे पहले HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। |
2. | होमपेज पर “Haryana CET Question Paper 2025” या “CET Group C Question Paper PDF” लिंक खोजें। |
3. | अपनी परीक्षा तिथि और शिफ्ट (Shift) के अनुसार लिंक पर क्लिक करें। |
4. | PDF फाइल खुलेगी या डाउनलोड होने लगेगी – इसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें। |
5. | आप बाद में उत्तर कुंजी (Answer Key) के साथ अपने उत्तर मिलाकर जांच सकते हैं। |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation