HPBOSE 12th Topper List 2026: हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, जानें इस बार किसने किया टॉप

Last Updated: May 4, 2026, 15:39 IST

HPBOSE 12th Topper List 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं कक्षा के छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक करने के साथ टॉपर्स लिस्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। 

HPBOSE 12th Topper List 2026
HPBOSE 12th Topper List 2026

HPBOSE 12th Topper List 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) के 12वीं कक्षा के छात्रोंं का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की घोषणा कर दी है। ऐसे छात्र जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इन वेबसाइट्स पर छात्र अपना रिजल्ट देखने के साथ मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही, किस जिले में किसने टॉप किया है और ऑवरऑल टॉपर कौन रहा जैसी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। 

HPBOSE 12th Topper List 2026: टॉपर्स को पुरस्कृत करेगी सरकार 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड (HPBOSE) की 12वीं की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को नकद पुरस्कार, मेरिट छात्रवृत्ति और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। प्रमुख पुरस्कारों में 'स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट छात्रवृत्ति योजना' के तहत प्रतिवर्ष ₹10,000 की छात्रवृत्ति और मेधा प्रोत्साहन योजना के तहत ₹1,00,000 तक की सहायता शामिल है। आपको बता दें कि सरकार द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए हर साल टॉपर्स को इनाम दिया जाता है।

HPBOSE 12th Toppers List 2026

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। साइंस स्ट्रीम में पहला स्थान पर साइला कश्यप रही, जो कांगड़ा की रहने वाली हैं और द न्यू इरा स्कूल ऑफ साइंस छतड़ी की छात्रा हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में पहले स्थान पर यशस्वनी चौहान रहें, जिन्होंने 98.2% नंबर हासिल किए हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में अंशित कुमार ने 99.2% अंक हासिल किए हैं, जो कि पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना कांगड़ा के छात्र हैं।  ॉ

साइंस स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

शायला कश्यप  

99 प्रतिशत 

2

संचिता धामिनी 

98.06 प्रतिशत

2

काशी शर्मा 

98.06 प्रतिशत

3

तमन्ना शर्मा

98.04 प्रतिशत

नितिन कुमा

98.04 प्रतिशत

3

वैशाली ठाकुर  

98.04 प्रतिशत

कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

यशस्वी चौहान  

98.02 प्रतिशत 

1

कृषिका 

98.02  प्रतिशत

1

अयान

98.02 प्रतिशत

2

अंजली 

97.08 प्रतिशत

2

मुस्कान 

97.08 प्रतिशत

जाह्नवी  

97.08 प्रतिशत

 आर्ट्स स्ट्रीम के टॉपर

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

  अंशित कुमार 

99.02 प्रतिशत 

आरुषि 

99 प्रतिशत

3

शाम्या बड़जात्या 

98.8 प्रतिशत

4

गौरी शर्मा 

98.6 प्रतिशत

5

प्रकृति 

98.4 प्रतिशत

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2025 में टॉप करने वाले छात्रों की लिस्ट 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 17 मई 2025 को जारी किया था। कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान दोनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया था। दोनों ने साइंस स्ट्रीम में 98.80% (494/500) अंक हासिल किए थे।

12वीं में टॉप करने वालों की लिस्ट 

रैंक 

नाम 

प्रतिशत 

1

कामक्षी शर्मा 

98.80 प्रतिशत 

1

छाया चौहान 

98.80 प्रतिशत

2

श्रुति शर्मा

98.04 प्रतिशत

3

एंजेल 

98.02 प्रतिशत

पीयूष ठाकुर 

98.02 प्रतिशत 

HPBOSE 12th Topper List 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं। 

  • HPBOSE 12th Topper List 2026 पर क्लिक करें। 

  • रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। 

ये भी पढ़ें: UP PGT Admit Card 2026: कब आएगा यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड, कहां और कैसे कर सकेंगे डाउनलोड

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 4, 2026, 12:52 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News