ITBP Head Constable Recruitment 2023 Notification: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) ने हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) ग्रुप 'सी' के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से 81 महिला हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के पदों को भरा जाएगा। इन पदों के लिए इच्छुक एंव योग्य महिला उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट www.recruitment.itbpolice.nic, www.itbp.gov.in recruitment 2023 पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों पर आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी और 8 जूलाई, 2023 तक जारी रहेगी।
आईटीबीपीएफ भर्ती 2023 के लिए 18 से 25 वर्ष की आयु के महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जैसा कि आईटीबीपीएफ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना में दिया गया है, उम्मीदवारों का चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, लिखित परीक्षा, व्यावहारिक परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। आईटीबीपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मिडवाइफ) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईटीबीपीएफ की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आवेदक आईटीबीपी हेड कांस्टेबल मिडवाइफ भर्ती 2023 की आवेदन प्रक्रिया, रजिस्ट्रेशन शुल्क, योग्यता और अन्य विवरण यहां देख सकते हैं।
ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी हेड कांस्टेबल मिडवाइफ भर्ती 2023 का विवरण
भारतीय पुलिस में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदावारोे के लिए सुनहरा अवसर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल ने 81 महिला हेड कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में आईटीबीपी भर्ती 2023 के बारे में नवीनतम विवरण देख सकते हैं।
भर्ती प्राधिकरण | भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) |
विज्ञापन संख्या | आईटीबीपी/81/2023 |
पोस्ट का नाम | हेड कांस्टेबल मिडवाइफ (नर्सिंग स्टाफ) |
कुल पद | 81 पद |
आवेदन की प्रारंभ तिथि | 9 जून,023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2023 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
वेतन | 25500-81100/-रूपये |
आधिकारिक वेबसाइट | recruitment.itbpolice.nic.in |
ITBP Recruitment 2023 Head Constable Notification |
ITBP Recruitment 2023: महत्वपूर्ण तिथियाँ
उम्मीदवार आईटीबीपी हेड कांस्टेबल भर्ती के आयोजन के संबंध में सभी महत्वपूर्ण तिथियां यहां साझा की गई हैं।
आवेदन प्रारंभ तिथि | 09 जून 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2023 |
परीक्षा तिथि | बाद में सूचित किया जाएगा |
ITBP Recruitment 2023: हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) रिक्तियों की संख्या
आईटीबीपीएफ भर्ती 2023 की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। दिए गए पदों के लिए कुल संख्या 81 हैं। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में श्रेणी वार संख्या देख सकते हैं।
पद का नाम | श्रेणी | कुल पद | ||||
हेड कांस्टेबल ( मिडवाइफ) | UR | OBC | SC | ST | EWS | |
34 | 22 | 12 | 06 | 07 | 81 |
ITBP Recruitment 2023: हेड कांस्टेबल (मिडवाइफ) पद के लिए शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या समकक्ष से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास होना चाहिए। आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सहायक नर्सिंग मिडवाइफरी कोर्स पास होना चाहिए। उम्मीदवारों को केंद्र सरकार या राज्य सरकार की नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत होना चाहिए।
ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी भर्ती के लिए आयु सीमा
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 18 से 25 वर्ष के बीच के उम्मीदवार ITBP भर्ती 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं। आयु की गणना 08 जुलाई 2023 के अनुसार की जाएगी। आरक्षित वर्ग के लिए सरकारी नियमानुसार आयुसीमा में छूट प्रदान की जा सकती हैं।
ITBP Recruitment 2023: आईटीबीपी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं
- आवेदन पत्र को सही से भरें।
- आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, हस्ताक्षर, अधिवास, योग्यता प्रमाण पत्र आदि अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की प्रक्रिया और रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंट निकाल लें।
ITBP Recruitment 2023 आवेदन शुल्क
ITBP हेड कॉन्स्टेबल मिडवाइफ भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। ये रिक्तियां केवल भारतीय महिला उम्मीदवारों के लिए हैं।
ITBP Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल होंगे। चरण 1 - शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और चरण 2 - 100 अंकों के लिए प्रतियोगी लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Indo Tibetan Border Police Recruitment 2023: वेतन
आईटीबीपीएफ भर्ती 2023 के लिए चयनित उम्मीदवारों को 81100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation