DU Faculty Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय से संबंधित मोती लाल नेहरु कॉलेज ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 88 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार अधिसूचना के रोजगार समाचार में प्रकाशन की तिथि से 2 सप्ताह बाद तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ओं लाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे.
DU Faculty Recruitment 2023 महत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संस्था का नाम | मोतीलाल नेहरु संस्थान |
भर्ती का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
पदों की संख्या | 88 |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन की आखिरी तारीख | अधिसूचना के रोजगार समाचार में प्रकाशन के 2 सप्ताह बाद तक |
अधिसूचना लिंक |
DU Faculty Recruitment 2023 पदों की विस्तृत जानकारी :
पदों पर भर्ती के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए रिक्त पदों के आधार पर कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन कर सकते हैं-
विषय | रिक्त पद |
केमिस्ट्री | 4 पद |
कॉमर्स | 18 पद |
इंग्लिश | 8 पद |
हिंदी | 7 पद |
हिस्ट्री | 8 पद |
मैथमेटिक्स | 8 पद |
फिजिक्स | 12 पद |
पॉलिटिकल साइंस | 10 पद |
संस्कृत | 6 पद |
इकोनॉमिक्स | 4 पद |
कंप्यूटर साइंस | 1 पद |
ईवीएस | 2 पद |
कुल पद | 88 पद |
DU Faculty Recruitment 2023 शैक्षिक योग्यता :
A.
- किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री (या जहां भी ग्रेडिंग प्रणाली का पालन किया जाता है, वहां पॉइंट-स्केल में समकक्ष ग्रेड), या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री।
- उपरोक्त योग्यताओं के अतिरिक्त, उम्मीदवार को यूजीसी या सीएसआईआर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण होना चाहिए।
B.
निम्नलिखित में से किसी एक विश्वविद्यालय रैंकिंग में (किसी भी समय) 500 रैंकिंग के अंतर्गत किसी विदेशी विश्वविद्यालय / संस्थान से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की गई हो:
(i) क्वैक्वेरेली साइमंड्स (QS)
(ii) टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) या
(iii) शंघाई जियाओ टोंग विश्वविद्यालय (शंघाई)
विस्तृत शैक्षिक योग्यता जानने के लिए अधिसूचना देखें.
DU Faculty Recruitment 2023 आवेदन प्रक्रिया :
पदों पर भर्ती के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार मोतीलाल नेहरु कॉलेज की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवार ध्यान दें आवेदान केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation