MP Police Constable Answer Key 2023: मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अपनी आंसर की बहुत जल्द एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक इस लेख प्रदान किया जाएगा।
MP Police Constable Answer Key 2023 Link
आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 पीडीएफ और रिपॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।
| इस लिंक पर क्लिक करें |
एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 हाइलाइट
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (एमपीपीईबी) ने 7411 कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर पदों के लिए परीक्षा आज यानि 12 अगस्त 2023 को विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की। एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2023 में भाग लेने वाले उम्मीदवार नीचे दी तालिका से एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 संक्षिप्त विवरण देख सकते हैं।
| एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 | |
| द्वारा आयोजित | मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (एमपीपीईबी) |
| पदों का नाम | कांस्टेबल और रेडियो ऑपरेटर |
| रिक्त पदों की संख्या | 7411 |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2023 | 12 अगस्त 2023 |
| शिफ्ट की संख्या | सुबह और शाम (2 शिफ्ट ) |
| चयन प्रक्रिया |
|
| आधिकारिक वेबसाइट | www.esb.mp.gov.in |
MP Police Constable Answer Key 2023 कैसे डाउनलोड करें?
- मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर लिखे हुए MP Police Constable Answer Key 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर पीडीएफ प्रारूप में एमपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2023 दिखाई देगी।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
- अंत में, अगर कोई आपत्ति हो तो अपनी शिकायत दर्ज करें।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि उम्मीदवारों को आधिकारिक उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों पर आपत्तियां उठाने की अनुमति है। यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि किसी विशेष प्रश्न का उत्तर गलत है या उत्तर कुंजी में कोई विसंगति है, तो वे एमपीपीईबी द्वारा आधिकारिक लिंक के माध्यम से अपनी आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। बोर्ड आपत्तियों की समीक्षा करेगा और यदि आवश्यक हुआ तो उत्तर कुंजी में आवश्यक सुधार करेगा।
MPPEB ने अभी तक परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। हालांकि, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम घोषणा और भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरणों के बारे में अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और अन्य संचार चैनलों पर नजर रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation