This is an archived article last updated on Jul 21, 2025. The information may be outdated.

MPESB PSTST Recruitment 2025: युवाओं के लिए मौका! एमपी में शिक्षकों के ढेरों पदों पर भर्तियां, आवेदन करने की प्रक्रिया जानिए

Last Updated: Jul 21, 2025, 17:05 IST

MPESB PSTST Recruitment 2025: एमपी में शिक्षकों के 13089 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई, 2025 से शुरु होने जा रही है। प्राथमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती के लिए योग्यता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी आगे लेख में देखें।

MPESB PSTST Recruitment 2025
MPESB PSTST Recruitment 2025

MPESB PSTST Recruitment 2025: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए MPESB PSTST भर्ती 2025 अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती अभियान केवल उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 2020 या 2024 में MP प्राथमिक TET उत्तीर्ण किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू होकर 1 अगस्त 2025 को समाप्त होगी।

 परीक्षा संभवत 31 अगस्त 2025 (रविवार) से आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विस्तृत पात्रता मानदंड अवश्य देखें। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षक का पद पाने का यह अवसर आप अपने हाथों से ना गवाएं। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह। 

MPESB PSTST Recruitment 2025: नोटिफिकेशन 

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह भर्ती अभियान प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (पद कोड 1 से 4) और प्राथमिक विद्यालय शिक्षक—विज्ञान (पोस्ट कोड 5 से 10) के लिए है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नोटिफिकेशन नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं:

MPESB PSTST Recruitment 2025

नोटिफिकेशन

MPESB PSTST Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

एमपी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों के साथ - साथ जरूर तिथियों की भी जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

संगठन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) 

पद का नाम 

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 

पदों की संख्या 

13089

आवेदन 

18 जुलाई से 1 अगस्त 2025

करेक्शन फॉर्म 

6 अगस्त 2025 

एडमिट कार्ड

जल्द ही सूचित करें

परीक्षा तिथि

31 अगस्त 2025, रविवार 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.esb.mp.gov.in/

MPESB PSTST Recruitment 2025: आयु सीमा 

प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को 1 जनवरी 2025 तक , न्यूनतम आयु  21 वर्ष तय की गई है। वहीं कई वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट नियमों के अनुसार दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल की जांच करें:

वर्ग 

आयु सीमा 

अनारक्षित पुरुष

40 वर्ष (गेस्ट टीचर के लिए 49 वर्ष)

अनारक्षित महिला/एमपी अधिवास

45 वर्ष (गेस्ट टीचर के लिए 54 वर्ष)

मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग/दिव्यांग/भूतपूर्व सैनिक

45 वर्ष (अतिथि शिक्षक होने पर 54 वर्ष)

MPESB PSTST Recruitment 2025: आवेदन शुल्क 

 प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुल्क की जांच उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क 

जनरल 

500 रुपये 

केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासी आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूडी)

250 रुपये 

सीधी भर्ती के लिए - बैकलॉग पद

निशुल्क 

ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क

60 रुपये 

रजिस्टर्ड उम्मीदवार 

20 रुपये - (अतिरिक्त शुल्क)

UPSC Recruitment 2025: यूपीएससी ने ग्रुप A, B के कई पदों पर निकाली भर्ती

MPESB PSTST Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता 

उम्मीदवार इस भर्ती के लिए नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता 

प्राथमिक विद्यालय शिक्षक (पद कोड 1 से 4)

  • उम्मीदवारों को एमपी टीईटी (2020 या 2024) उत्तीर्ण होना चाहिए   और निम्नलिखित में से एक योग्यता पूरी करनी चाहिए: 50% अंकों के साथ 12वीं + 2 वर्षीय डी.एल.एड. या विशेष शिक्षा; 45% अंकों के साथ 12वीं + डी.एल.एड. (एनसीटीई 2002 के अनुसार); 50% अंकों के साथ 12वीं + 4 वर्षीय बी.एल.एड.; या स्नातक + 2 वर्षीय डी.एल.एड. आरक्षित वर्गों को  अंकों में 5% की छूट मिलेगी  । सभी योग्यताएँ मान्यता प्राप्त संस्थानों से होनी चाहिए और आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने होंगे।

प्राथमिक विद्यालय शिक्षक—विज्ञान (पोस्ट कोड 5 से 10)

उम्मीदवारों के पास 12वीं (विज्ञान स्ट्रीम) में कम से कम 50% अंक होने चाहिए   और   संबंधित विषय में  प्राथमिक/विशेष शिक्षा में 2 वर्षीय डिप्लोमा  या  4 वर्षीय बी.एल.एड. होना आवश्यक है। एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अंकों में 5% की छूट मिलेगी। सभी योग्यताएँ मान्यता प्राप्त संस्थानों  से होनी चाहिए  , और आवश्यक प्रमाणपत्रों का  सत्यापन और समय पर जमा करना होगा।

एमपीईएसबी पीएसटीएसटी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) 18 जुलाई 2025 से MPESB PSTST भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा । इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल esb.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरण-दर-चरण मार्गदर्शिका का पालन कर सकते हैं ।

  • उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर, अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।

  • अब MP TET Varg 3 Recruitment 2025 के लिंक पर क्लिक करें।

  • esb.mp.gov.in पर जाएं या अधिसूचना के नीचे दिए गए सीधे “ ऑनलाइन आवेदन करें ” लिंक पर क्लिक करें।

  • ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें

  • सभी आवश्यक विवरण जैसे व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, संपर्क विवरण आदि दर्ज करें।

  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

  • निम्न की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें: पासपोर्ट आकार का फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षिक प्रमाण पत्र और श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) स्कैन कर अपलोड करें।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें

  • आवेदन पत्र जमा कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 14, 2025, 16:27 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News