NEET 2026 Re-Exam Date: 21 जून को फिर होगा एग्जाम, NTA द्वारा जारी हुआ Notice

Last Updated: May 15, 2026, 12:05 IST

NTA ने NEET UG 2026 के पुनर्परीक्षा की डेट्स जारी कर दी हैं। NEET UG 2026 की नई डेट 21 जुन 2026 जारी की गई है। यहां से देखें ऑफिशियल नोटिस।

NEET 2026 Re-Exam Date: 21 जून को फिर होगा एग्जाम, NTA द्वारा जारी हुआ Notice
NEET 2026 Re-Exam Date: 21 जून को फिर होगा एग्जाम, NTA द्वारा जारी हुआ Notice

NEET 2026 Re-Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के एग्जाम को लेकर ऑफिशियल नोटिस जारी कर दिया है। पेपर लीक के आरोपों और एग्जाम में हुई गड़बड़ियों के बाद, 3 मई 2026 को आयोजित हुए पुराने एग्जाम को रद्द कर दिया गया था। साथ ही, छात्रों के लिए NTA ने अपने ट्वीटर पर ट्वीट करके ऑफिशियल नोटिस जारी किया। 

NEET UG 2026 का एग्जाम छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए 21 जून 2026 को दोबारा एग्जाम (Re-Exam) आयोजित किया जा रहा है। यह निर्णय शिक्षा मंत्रालय और NTA अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक के बाद लिया गया है। इस निर्णय को लेने का उद्देश्य 3 मई को होने वाले एग्जाम के व्यापक रूप से पेपर लीक होने के बाद चयन प्रक्रिया की निष्पक्षता को बहाल करना था, जिसके कारण एग्जाम रद्द करना पड़ा था। 

NTA का ऑफिशियल फैसला 

NTA ने भारत सरकार की मंजूरी के बाद यह निर्णय लिया है कि एग्जाम की पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए इसे नए सिरे से कराया जाए। शिक्षा मंत्रालय और NTA की उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस तारीख पर मुहर लगी है। यहां देखें ऑफिशिल ट्वीट। 

NEET UG 2026 एग्जाम का पूरा शेड्यूल 

छात्र NEET UG 2026 के दोबारा होने वाले एग्जाम से जुड़ी डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट महत्वपूर्ण जानकारी 
पुरानी एग्जाम की डेट 3 मई 2026
नई (Re-Exam) डेट  21 जून 2026 (रविवार)
एग्जाम का टाइम दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक
मोड ऑफ एग्जाम पेन और पेपर (Offline)
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान

शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan ने NEET UG 2026 एग्जाम को लेकर कहा कि अगले साल यान 2027 से NEET एग्जाम में OMR शीट को हटाया जाएगा, जिसके स्थान पर एग्जाम CBT Mode यानी Computer-Based Test को जारी किया जाएगा। ऐसा करने से एग्जाम प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाया जाएगा।

क्या दोबारा NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा?

छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या उन्हें फिर से NEET UG 2026 एग्जाम के लिए फॉर्म भरना होगा? NTA ने स्पष्ट किया है कि:

  • कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: छात्रों को फिर से रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं है।
  • पुराना डेटा सुरक्षित: आपके पुराने रजिस्ट्रेशन फॉर्म, चुनी गई सिटी प्रेफरेंस और अन्य डिटेल्स पहले जैसे ही रहेंगे।
  • कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं: री-एग्जाम के लिए छात्रों से कोई भी एक्स्ट्रा फीस नहीं ली जाएगी।

NEET UG 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड कब आएंगे?

21 जून को होने वाले एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड दोबारा से जारी किए जाएंगे। साथ ही, पुराने एडमिट कार्ड एग्जाम के लिए अब मान्य नहीं होंगे। 

  • एक्सपेक्टेड एग्जाम: एडमिट कार्ड एग्जाम से लगभग एक सप्ताह पहले (14 जून 2026 के आसपास) डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
  • कैसे डाउनलोड करें: छात्र अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट से इसे प्राप्त कर सकेंगे।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 15, 2026, 12:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News