NHPC Recruitment 2025:एनएचपीसी ने डिप्लोमा होल्डर, ग्रेजुएट और IIT प्रोफेशनल्स के लिए निकाली ढेरों नौकरियां, Direct Link से करें अप्लाई
NHPC Recruitment 2025: NHPC लिमिटेड ने ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईआईटी अप्रेंटिस के ढेरों पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त, 2025 तक करें आवेदन।
NHPC Recruitment 2025: एनएचपीसी लिमिटेड, नवरत्न पीएसयू की ओर से अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा होल्डर और आईआईटी प्रोफेशनल्स के लिए 361 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
हालांकि, इस कार्यक्रम में स्नातकों के लिए ₹15,000 , डिप्लोमा धारकों के लिए ₹13,500 और आईटीआई ट्रेडों के लिए ₹12,000 का आकर्षक वजीफा प्रदान किया जाता है, साथ ही जलविद्युत और ऊर्जा क्षेत्रों में मूल्यवान ऑन-द-जॉब अनुभव भी प्रदान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आगे लेख में नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं, वहीं डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं।
NHPC Recruitment Notification 2025: नोटिफिकेशन
एनएचपीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 जुलाई से जारी है। जिसके तहत इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 11 अगस्त 2025 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के जरिए नोटिफिकेशन की जांच कर विभिन्न पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं:
| एनएचपीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 |
NHPC Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
एनएचपीसी अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:
| संगठन | एनएचपीसी लिमिटेड, नवरत्न पीएसयू |
| पदों की संख्या | 361 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 11 जुलाई 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 11 अगस्त 2025 |
| आयु सीमा | 18 से 30 |
| स्टाइपेंड | 12,000 से 15,000 रुपये |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://nats.education.gov.in/ |
NHPC Recruitment 2025: पदों की संख्या
अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत कुल 361 पदों को भरा जाना है, जिसके लिए आप नीचे दिए गए टेबल के माध्यम से पदों की संख्या देख सकते हैं:
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 100+ |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | 50+ |
| ITI अप्रेंटिस | 200+ |
| कुल पदों की संख्या | 361+ |
NHPC Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन उनकी योग्यता के आधार पर किया जाएगा (कोई साक्षात्कार नहीं)। नीचे टेबल के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता जानिए:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | स्नातक (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल): संबंधित इंजीनियरिंग विषय में बीई/बी.टेक./बीएससी. (इंजीनियरिंग)। स्नातक (ई एंड सी): इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग में बीई/बी.टेक./बीएससी. (इंजीनियरिंग)। स्नातक (कंप्यूटर विज्ञान): कंप्यूटर विज्ञान इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी में बीई/बी.टेक./बीएससी (इंजीनियरिंग)। मानव संसाधन कार्यकारी: एमबीए। वित्त कार्यकारी: बी.कॉम। सीएसआर कार्यकारी: सामाजिक कार्य या ग्रामीण विकास या सीएसआर या समकक्ष के साथ स्नातक की डिग्री। लॉ कार्यकारी: लॉ में स्नातक की डिग्री (एलएलबी) (न्यूनतम 03 वर्ष) या 05 साल की एकीकृत एलएलबी डिग्री। पीआर कार्यकारी: मास कम्युनिकेशन / पत्रकारिता और मास कम्युनिकेशन के साथ स्नातक की डिग्री। राजभाषा सहायक: अंग्रेजी के कुशल ज्ञान के साथ एमए (हिंदी ) सुरक्षा सहायक: औद्योगिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस | डिप्लोमा (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/ई एंड सी): संबंधित इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा। डिप्लोमा (नर्सिंग): नर्सिंग में डिप्लोमा। डिप्लोमा (प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी): चिकित्सा प्रयोगशाला प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा। डिप्लोमा (फार्मेसी): फार्मेसी में डिप्लोमा। डिप्लोमा (आतिथ्य/होटल प्रबंधन): आतिथ्य या होटल प्रबंधन में डिप्लोमा। डिप्लोमा (सुरक्षा): अग्नि सुरक्षा और खतरा प्रबंधन में डिप्लोमा |
| ITI अप्रेंटिस | आईटीआई प्रमाणपत्र: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई उत्तीर्ण। ट्रेड शामिल हैं: इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, सर्वेयर, फिटर, मशीनिस्ट, वेल्डर, कारपेंटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, ड्राफ्ट्समैन (सिविल/मैकेनिकल), स्टेनोग्राफर एवं सचिवीय सहायक (हिंदी), स्वास्थ्य एवं स्वच्छता निरीक्षक। |
अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?
नीचे दिए गए स्टेप के जरिए उम्मीदवार अप्रेंटिस भर्ती 2025 के तहत अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://www.nhpcindia.com/ पर जाएं।
स्टेप 2 जिस भी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं Apply Now पर क्लिक करें।
स्टेप 3 मांगी गई डिटेल्स भरें जैस - शैक्षणिक, अनुभव, पहचान प्रमाण, आदि।
स्टेप 4 स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
स्टेप 5 फॉर्म सब्मिट कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.