This is an archived article last updated on May 30, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Board 5th Result 2025: राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक

Last Updated: May 30, 2025, 13:44 IST

RBSE 5th Result 2025 Kab Aayega, Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) के 5वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 30 मई को दोपहर 12:30 बजे जारी कर दिया गया है। छात्र rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।  रिजल्ट की घोषणा के दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से जुड़े हैं।

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025
राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2025

Check राजस्थान बोर्ड 5th Result 2025 Here

Rajasthan Board 5th Result 2025 Kab Aayega: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड(RBSE) के 5वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। बोर्ड की ओर से 30 मई दोपहर 12:30  बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस संंबंध में बोर्ड की ओर  से आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। रिजल्ट की घोषणा भिलवाड़ा से हुई है। वहीं, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा वर्चुअल रूप से जुड़े हैं।

छात्र rajshaladarpan.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।  RBSE 5वीं बोर्ड का रिजल्ट शिक्षा मंत्री द्वारा जारी किया जाएगा। इस दौरान सभी जिलों का पास प्रतिशत व टॉपर की घोषणा भी होगी। 

rajpsp nic in 2025 result: क्या रहा लड़कों और लड़कियों का पास प्रतिशत 

राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 30 मई 2025 को दोपहर 12:30 बजे घोषित किया गया। लड़कियों ने 97.66% पास प्रतिशत हासिल करके लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 97.29% रहा है।

5th board result 2025 rajasthan rbse date link:कहां मिलेगी मार्कशीट

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट 2025 के लिए मूल मार्कशीट स्कूलों को भेजी जाएगी। स्कूल प्रशासन परीक्षा परिणाम घोषित होने के कुछ दिनों के भीतर छात्रों को मार्कशीट दे देगा। स्कूल से प्राप्त मार्कशीट पर प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर होगी, जो आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए अनिवार्य है।

Rajasthan Board 5th Result 2025 Check Online: कैसे चेक करें रिजल्ट 

राजस्थान बोर्ड 5वीं रिजल्ट निम्नलिखित चरणों से चेक किया जा सकता है।

-आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in
या rajresults.nic.in पर पहुंचना है।

-अब यहां होमपेज पर “RBSE 5th Class Result 2025” लिंक पर क्लिक करना है।

-न्यू पेज पोर्टल पर रोलनंबर व अन्य जरूरी जानकारी भरें। 

-सभी जानकारी भरने के बाद चेक करें और Submit पर क्लिक करें।

-आपका रिजल्ट मार्कशीट के साथ दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं। 

shala darpan 5th result 2025: बीते वर्षों में क्या रहा रिजल्ट

आरबीएसई 5वीं कक्षा के परिणाम 2025 के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले 3 वर्षों में सबसे अधिक रहा है। नीचे उत्तीर्ण प्रतिशत देखें।
2025: 97.47 प्रतिशत
2024: 97.06 प्रतिशत
2023: 97.30 प्रतिशत
2022: 93.80 प्रतिशत

RBSE 5th Result 2025 Roll Number: रोल नंबर से कैसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। छात्रों को राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचर 5 रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद पोर्टल पर रोल नंबर और कैप्चा कोड भरने के बाद छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

RBSE 5th Result 2025 Name Wise: नाम से कैसे चेक करें रिजल्ट 

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, जिले का नाम और जन्म तिथि का पता होना जरूरी है। इसके लिए छात्रों को rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर पहुंचना होगा। 

RBSE 5th Result 2025: पिछले साल किन जिलों ने किया था टॉप 

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट में बीते वर्ष दौसा, सीकर, अजमेर, प्रतापगढ और चुरू का परिणाम सबसे बेहतर रहा था। 

RBSE 5th Result 2025:बीते वर्ष क्या रहा था पास प्रतिशत

राजस्थान 5वीं बोर्ड में बीते वर्ष छात्राओं का कुल पास प्रतिशत अच्छा रहा था। छात्राओं का कुल पास प्रतिशत 97.23 और छात्रों का 96.89 फीसदी पास प्रतिशत रहा था।

RBSE 5th Result 2025: कितने बच्चों को मिला था कौन-सा ग्रेड

राजस्थान 5वीं बोर्ड रिजल्ट 2024 में कुल 31.59 पर्सेंट बच्चों को ए ग्रेड मिला था। वहीं, 57.33 फीसदी बच्चों को बी ग्रेड और 8.12 फीसदी बच्चों को सी ग्रेड मिला था, जबकि 0.01 फीसदी बच्चों को डी ग्रेड मिला था। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 30, 2025, 13:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News