Rajasthan BSTC Counselling 2024: राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2024 30 जून, 2024 को आयोजित की गई थी, जिसके परिणाम 17 जुलाई, 2024 को घोषित किए गए थे। प्री डीएलएड परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2024.in पर अपने राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट घोषित होने के बाद, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान में प्री-डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू कर दी है, जिसे BSTC के नाम से भी जाना जाता है। उम्मीदवार राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग शेड्यूल 2024, कॉलेज लिस्ट और राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी इस लेख से प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Rajasthan BSTC Result 2024 LIVE
Rajasthan BSTC Counselling 2024 Apply Link
राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, अकेलगढ़, कोटा, राजस्थान द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। उम्मीदवार राजस्थान के कॉलेजों के लिए प्री डीएलएड एडमिशन के लिए अपना चयन ऑनलाइन मोड के माध्यम से कर सकते हैं। उम्मीदवार को 20 जुलाई 2024 से 30 जुलाई 2024 तक राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुल्क और कॉलेज चयन फॉर्म के रूप में 3000 रुपये का भुगतान करना होगा। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अपने खाते में लॉगिन करना होगा और सभी विवरणों को भरना होगा। राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 लिंक इस लेख में नीचे दिया गया है:
Rajasthan BSTC Counselling Apply Direct link | क्लिक करें |
BSTC Participating College List PDF | यहां से डाउनलोड करें |
राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल
राजस्थान प्री डी.एल.एड परीक्षा 2024 का आयोजन 30-06-2024 को किया गया था। जिसका परिणाम 17-07-2024 को घोषित कर दिया गया है। परीक्षा में पास अभ्यर्थी अब काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया 20 जुलाई को शुरू हो चुकी है, इसका विस्तृत शेड्यूल जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल देख सकते हैं:
Rajasthan BSTC DELEd 2024: राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड 2024 का अवलोकन
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड 2024 परीक्षा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) कार्यक्रम में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में परीक्षा से संबंधित सभी विवरण देख सकते हैं:
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड 2024 काउंसलिंग | |
संचालन प्राधिकरण का नाम | वधमान महावीर खुला विश्वविद्यालय कोटा, राजस्थान |
परीक्षा का नाम | राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड प्रवेश परीक्षा |
परीक्षा तिथि | 30 जून, 2024 |
परीक्षा श्रेणी | एंट्रेंस |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
उद्देश्य | 2 वर्षीय डीएलएड पाठ्यक्रम में प्रवेश |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
आवृत्ति | वार्षिक |
आधिकारिक साइट | predeledraj2024.in |
Rajasthan BSTC DELEd Counselling 2024: राजस्थान बीएसटीसी काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें, इसके बारे में सारी डिटेल यहां चेक करें:
- ऑनलाइन आवेदन:
- सबसे पहले, उम्मीदवार को वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय, कोटा की आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2024.in/ पर जाना होगा।
- होमपेज पर, "राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड प्रवेश 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- "नया पंजीकरण" बटन पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी दर्ज करें, जैसे नाम, पता, जन्म तिथि, शिक्षा योग्यता आदि।
- आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करें।
- पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- दस्तावेजों का सत्यापन:
- आपके द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों का विश्वविद्यालय द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
- यदि आपके दस्तावेजों में कोई त्रुटि पाई जाती है, तो आपको उन्हें सुधारने के लिए सूचित किया जाएगा।
- कॉलेज का चयन:
- दस्तावेजों के सत्यापन के बाद, आपको अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करना होगा।
- काउंसलिंग:
- आपकी मेरिट और पसंद के कॉलेजों के आधार पर, आपको एक कॉलेज आवंटित किया जाएगा।
- आवंटित कॉलेज में प्रवेश:
- आपको आवंटित कॉलेज में निर्धारित तिथि के अनुसार प्रवेश लेना होगा।
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड काउंसलिंग 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं?
अभ्यर्थी को निम्नलिखित दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी अपने साथ लाना होगा:
- प्रवेश पत्र (Admit Card): राजस्थान प्री-डीएलएड परीक्षा 2024 का प्रवेश पत्र।
- अंक पत्र: 10वीं और 12वीं कक्षा के सभी बोर्ड परीक्षाओं के अंक पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र: यदि जाति आधारित आरक्षण का दावा करते हैं तो जाति प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी)।
- निवास प्रमाण पत्र: यदि राजस्थान के निवासी होने का दावा करते हैं तो निवास प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी)।
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र: स्नातक डिग्री (यदि बीएड/बीएससी के माध्यम से डीएलएड में प्रवेश ले रहे हैं) की मूल और फोटोकॉपी।
- चरित्र प्रमाण पत्र: किसी भी मान्य संस्था द्वारा जारी नवीनतम चरित्र प्रमाण पत्र।
- मेडिकल सर्टिफिकेट: किसी भी सरकारी अस्पताल से जारी मेडिकल सर्टिफिकेट (विकलांग अभ्यर्थियों के लिए)।
- आय प्रमाण पत्र: यदि आर्थिक आधारित आरक्षण का दावा करते हैं तो आय प्रमाण पत्र (सरकारी अधिकारी द्वारा जारी)।
- अभिभावक का सहमति पत्र: यदि अभ्यर्थी नाबालिग है तो अभिभावक का सहमति पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो: 4-6 हालिया पासपोर्ट साइज फोटो।
राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड काउंसलिंग 2024 से सबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation