This is an archived article last updated on Jul 31, 2025. The information may be outdated.

JET Result 2025 OUT: राजस्थान जेईटी रिजल्ट jetskrau2025.com पर जारी, ये रहा Direct Link

Last Updated: Jul 31, 2025, 08:59 IST

Rajasthan JET Result 2025 Download: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने 30 जुलाई 2025 को राजस्थान ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2025 का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान JET परीक्षा कृषि और संबंधित विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Rajasthan JET Result 2025 Download करें।
Rajasthan JET Result 2025 Download करें।

Rajasthan JET Result 2025 OUT: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने 30 जुलाई 2025 को राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JET) 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इसके साथ ही Pre-PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षाओं का रिजल्ट भी जारी किया गया है। राजस्थान JET परीक्षा 29 जून 2025 को पूरे राज्य में आयोजित हुई थी, जिसमें हजारों छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। अब सभी परीक्षार्थी अपना स्कोरकार्ड विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2025.com पर जाकर देख सकते हैं। उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपना यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें, क्योंकि यह आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए आवश्यक होगा।

Rajasthan JET Result 2025 Download Link- Active

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने 30 जुलाई 2025 को राजस्थान JET परिणाम 2025 घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी उम्मीदवार अब विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.jetskrau2025.com पर उपलब्ध सक्रिय लिंक से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करें।

Rajasthan JET Result, Score Card 2025 Link

यहां क्लिक करें

JET Result 2025: राजस्थान JET से किस कोर्स में मिलता है प्रवेश? 

राजस्थान JET परीक्षा क्वालिफाई करने वाले छात्र निम्नलिखित कोर्सों में प्रवेश के पात्र होंगे:

  • बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर

  • बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर

  • बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री

  • बीएससी (ऑनर्स) फूड न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स

  • बीएससी (ऑनर्स) कम्युनिटी / होम साइंस

  • बीएफएससी (फिशरीज साइंस)

  • बीटेक (डेयरी टेक्नोलॉजी)

  • बीटेक (फूड टेक्नोलॉजी)

jetskrau2025.com Result: राजस्थान जेट परीक्षा 2025 कब हुई थी?

राजस्थान JET (Joint Entrance Test) परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया गया था। यह परीक्षा एक ही पाली में, सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक संपन्न हुई।

JET Result 2025 OUT

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने JET और Pre-PG 2025 की प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थी अब अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल के माध्यम से देख सकते हैं।

jetskrau2025.com result: राजस्थान जेईटी रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?

JET रिजल्ट चेक करने के लिए जरूरी जानकारी:

  • यूज़रनेम

  • पासवर्ड / जन्म तिथि

उम्मीदवार राजस्थान जेईटी 2025 स्कोरकार्ड की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित सरल चरणों का पालन कर सकते हैं:

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2025.com पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर “Rajasthan JET Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
चरण 4: स्क्रीन पर आपका JET 2025 स्कोरकार्ड प्रदर्शित होगा।
चरण 5: स्कोरकार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

राजस्थान JET स्कोरकार्ड में शामिल जानकारियां चेक करें

उम्मीदवार को जारी किए गए स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:

  • परीक्षा का नाम

  • रिजल्ट तिथि

  • उम्मीदवार का नाम और पिता का नाम

  • जन्म तिथि, लिंग

  • श्रेणी और उप-श्रेणी

  • रोल नंबर, आवेदन संख्या

  • विषयों के नाम व कोड

  • प्राप्त कुल अंक

  • रैंक

राजस्थान जेईटी:  काउंसलिंग प्रक्रिया की पात्रता

केवल वे अभ्यर्थी ऑनलाइन विकल्प भरने के पात्र होंगे, जिन्होंने शून्य से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। जिन उम्मीदवारों को शून्य या उससे कम (नकारात्मक) अंक प्राप्त हुए हैं, वे काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।

राजस्थान JET: सीट आवंटन और रिपोर्टिंग

परिणाम घोषित होने के बाद, विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजवार सीट विवरण और तीन चरणों में आवंटन सूचियाँ जारी की जाएंगी। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित होगी, उन्हें निर्धारित तिथि पर संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) ने ज्वाइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) का आयोजन 20 जून 2025 को राजस्थान के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। यह परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:10 बजे तक हुई थी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 31, 2025, 08:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News