RRB NTPC 12th Level Apply Online 2025: आरआरबी एनटीपीसी आवेदन की अंतिम तिथि, फौरन करें Apply

Last Updated: Dec 4, 2025, 11:43 IST

RRB NTPC Apply Online 2025: आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 की आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। 

RRB NTPC 12th Level Apply Online 2025
RRB NTPC 12th Level Apply Online 2025

RRB NTPC Apply Online 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से निकाली गई विज्ञापन संख्या (CEN-07/2025) 3058 रिक्त पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर को शुरू की गई थी। जो कि अब 4 दिसंबर यानी आज समाप्त होने जा रही है। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 दिसंबर और फॉर्म में करेक्शन 7 से 16 दिसंबर, 2025 तक पूरा कर सकते हैं। 

RRB NTPC Apply Online 2025 last date: महत्वपूर्ण विवरण 

12वीं पास भर्ती 2025 के लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए महत्वपूर्ण विवरणों की जानकारी देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

12वीं लेवल  (CEN 06/2025)

पदों की संख्या

3058 

नौकरी का स्थान 

ऑल इंडिया 

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

27 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025

आवेदन शुल्क की अंतिम तिथि 

29 नवंबर से 6 दिसंबर, 2025

फॉर्म में करेक्शन की तिथि 

7 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

http://www.rrbcdg.gov.in/

RRB NTPC Apply Online 2025 last date: आवेदन लिंक 

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं (+2 स्टेज) या इसके समकक्ष परीक्षा और 18 से 30 वर्ष के बीच है। 12वीं स्तर की परीक्षा के अंतर्गत आने वाले पदों की लिस्ट उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन पर जाकर देख सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन समय से पूरा करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर पूरा कर सकते हैं:

RRB NTPC ऑनलाइन आवेदन लिंक

यहां क्लिक करें 

 

आरआरबी एनटीपीसी 12 लेवल के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

जूनियर क्लर्क सह टाइपिस्ट,अकाउंट्स क्लर्क सह टाइपिस्ट, ट्रेन क्लर्क, कमर्शियल सह टिकट क्लर्क सहित भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं पास और कंप्यूटर पर हिंदी/अंग्रेजी में टाइपिंग में समकक्ष दक्षता होना अनिवार्य है। 

आरआरबी एनटीपीसी 12 लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क क्या है?

सामान्य/ओबीसी श्रेणियों के लिए आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन शुल्क 500 रुपये।अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला/भूतपूर्व सैनिक/ट्रांसजेंडर/अल्पसंख्यक/आर्थिक रूप से पिछड़े के लिए 250 रुपये है।  यह शुल्क प्रथम चरण सीबीटी में उपस्थित होने पर लागू बैंक शुल्क की कटौती करके वापस कर दिया जाएगा। 

RRB NTPC Apply Online 2025 last date: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आरआरबी एनटीपीसी ऑनलाइन आवेदन भर्ती 2025 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज, RRB NTPC Apply Online 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 आवेदन पत्र भरें और मांगा गया विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 4 फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 5 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check: UP Police Bharti 2025: सहायक परिचालक भर्ती नोटिफिकेशन जारी

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Dec 4, 2025, 11:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News