RRC SECR Recruitment 2023 Notification Out: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), रेलवे भर्ती बोर्ड, बिलासपुर ने रोजगार समाचार (14-20) अक्टूबर 2023 में भर्ती सूचना जारी की है। वर्ष 2023-23 के लिए खुले विज्ञापन खेल कोटा के तहत भर्ती अभियान के तहत, एसईसीआर को विभिन्न पदों पर भर्ती करनी है। विभिन्न ग्रेड के अंतर्गत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 13 नवंबर 2023 या उससे पहले RRC SECR भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
RRC SECR भर्ती 2023 अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ किसी भी संकाय में ग्रेजुएट/12वीं (+2 स्टेज)/मैट्रिकुलेशन पास सहित अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
SECR Recruitment Recruitment 2023: आवेदन तिथियां
- आवेदन करने की तिथि- 14 अक्टूबर 2023
- आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख- 13 नवंबर 2023
SECR Recruitment Recruitment 2023: हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में RRC SECR भर्ती 2023 से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं:
| संगठन का नाम | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) |
| शैक्षणिक योग्यता | 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट पास |
| रिक्त पदों की संख्या | 46 |
| वर्ग | सरकारी नौकरी |
| नौकरी करने का स्थान | अखिल भारतीय |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 14 अक्टूबर 2023 |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 13 नवंबर 2023 |
| आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
| आयु सीमा | 18 से 25 वर्ष |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://secr. Indianrailways.gov.in |
RRC SECR भर्ती 2023 अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें- RRC SECR Recruitment 2023 Notification PDF
SECR Recruitment Recruitment 2023: रिक्त पदों की संख्या
RRC SECR भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ में कुल 46 रिक्त पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार RRC SECR रिक्ति विवरण यहां देखें:
| लेवल 5/4 (7th सीपीसी) | 05 |
| लेवल 3/2 (7th सीपीसी) | 16 |
| लेवल 1 (7th सीपीसी) | 25 |
SECR Recruitment 2023: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से 10+2 के साथ ग्रेजुएट भी होना चाहिए। विभाग ने पदों के लिए अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए अधिसूचना देखें।
SECR Recruitment Recruitment 2023: आयु-सीमा
आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18-25 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
SECR Recruitment Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार जो अधिसूचना में उल्लेखित पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं वे सभी योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल साउट secr.indianrailways.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
SECR Recruitment Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
अधिसूचना के अनुसार, सभी पात्र उम्मीदवारों को परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा और उसके बाद, भर्ती के अगले चरण के लिए केवल एफआईटी उम्मीदवारों (40 में से 25 या अधिक अंक प्राप्त करने वाले) का मूल्यांकन किया जाएगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षण समिति द्वारा अयोग्य घोषित किए गए लोगों का भर्ती समिति द्वारा आगे मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation