This is an archived article last updated on May 26, 2025. The information may be outdated.

Shala Darpan 8th Result 2025 RBSE: 8वीं बोर्ड का Application, Roll Number और PSP कोड से चेक करें रिजल्ट, यह रहा लिंक

Last Updated: May 26, 2025, 20:41 IST

Shala Darpan 8th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन द्वारा 8वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। ऐसे छात्र, जिन्होंने परीक्षा दी है, वे rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, क्लास और जिले के पता होना जरूरी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वर्चुअल रूप से जुड़कर रिजल्ट जारी करेंगे। 

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2025
राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट 2025

Check RBSE 8th Result Here

Shala Darpan 8th Result 2025 Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (RBSE) 8वीं का रिजल्ट कुछ ही देर में जारी होने वाला है। ऐसे छात्र, जिन्होंने 8वीं परीक्षा दी थी, वे rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर, क्लास और जिले के पता होना जरूरी है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ऑनलाइन जुड़कर शाम पांच बजे रिजल्ट की घोषणा करेंगे। खास बात यह है कि इस बार रिजल्ट जयपुर से जारी होगा, जबकि हर बार रिजल्ट बीकानेर से जारी होता है। 

वहीं, शासन सचिव स्कूल शिक्षा, भाषा और पुस्तकालय विभाग व पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग कृष्ण कुणाल और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक बीकानेर सीताराम जाट सहित अन्य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहेंगे।

rbse 8वीं परिणाम 2025: कब से कब तक हुआ था परीक्षा का आयोजन

Updated Time: 26 May, 2025- 8:30 PM

RBSE 8th Result 2025: बांसवाड़ा में 3 हजार से अधिक छात्रों को ए ग्रेड

राजस्थान के बांसवाड़ा में 3497 छात्रों को ए ग्रेड मिला है। वहीं, 21817 छात्रों को बी ग्रेड मिला है। इसके अतिरिक्त 9957 छात्रों को सी ग्रेड मिला है। 

RBSE 8th Result 2025: चौथे स्थान पर रहा नागौर

राजस्थान का नागौर जिला 8वीं परिणाम में चौथे स्थान पर रहा है। जिले में कुल 98.08 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। वहीं, पांचवे स्थान पर चुरू जिला रहा है। यहां 97.98 फीसदी बच्चों ने बाजी मारी है।

Updated Time: 26 May, 2025- 7:20 PM

RBSE 8th Result 2025: कितने हजार छात्र हुए पास

राजस्थान 8वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 12,64,618 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के मुताबिक, कुल पंजीकृत छात्रों में से 12 लाख 22 हजार 369 विद्यार्थी पास हुए हैं।

Updated Time: 26 May, 2025- 6:30 PM

RBSE 8th Result 2025: आरबीएसई राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में किस जिले में कितने फीसदी छात्र हुए पास 

सीकर- 98.96 फीसदी

दौसा - 98.62 फीसदी

अजमेर - 98.17 फीसदी

नागौर - 98.08 फीसदी

चुरू - 97.98 फीसदी

झूंझुनू - 97.96 फीसदी

जयपुर - 97.94 फीसदी

अलवर - 97.82 फीसदी

जोधपुर - 97.71 फीसदी

भरतपुर - 97.47 फीसदी

हनुमानगढ़ - 97.43 फीसदी

गंगानगर - 97.30 फीसदी

श्री माधोपुर - 96.93 फीसदी

डुंगरपुर - 96.91 फीसदी

भीलवाड़ा - 96.91 फीसदी

टोंक - 96.90 फीसदी

झालावाड़ - 96.74 फीसदी

बीकानेर - 96.61 फीसदी

प्रतापगढ़ - 96.35 फीसदी

जालौर - 96.27 फीसदी

राजसमंद - 95.88 फीसदी

बाड़मेर - 95.45 फीसदी

जैसलमेर - 95.15 फीसदी

उदयपुर - 94.55 फीसदी

कोटा - 94.52 फीसदी

बूंदी - 94.41 फीसदी

करौली - 94.26 फीसदी

चित्तौड़गढ़ - 94.23 फीसदी

पाली - 94.17 फीसदी

बारां - 93.75 फीसदी

धौलपुर - 93.37 फीसदी

Updated Time: 26 May, 2025- 6:00 PM

Rajasthan 8th Result 2025: दौसा जिला दूसरे पायदान पर रहा

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में दौसा जिला दूसरे पायदान पर रहा है। यहां का रिजल्ट 98.62 फीसदी रहा है। वहीं, तीसरे स्थान पर अजमेर ने जगह बनाई है। यहां का कुल पास प्रतिशत 98.17 फीसदी दर्ज किया गया है।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:54 PM

8th class result छात्राओं ने मारी बाजी

राजस्थान 8वीं बोर्ड के रिजल्ट में छात्राओं का रिजल्ट  बेहतर रहा है। इस बार छात्राओं का रिजल्ट 97.24 फीसदी रहा है। वहीं, छात्रों का रिजल्ट 96.14 प्रतिशत दर्ज किया गया है। 

Updated Time: 26 May, 2025- 5:49 PM

8th class result rajasthan board: सीकर जिले ने किया है टॉप

राजस्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट में इस बार सीकर जिले ने टॉप किया है। यहां लड़कों का कुल पास प्रतिशत 98.73 फीसदी रहा है, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 99.23 रहा है। वहीं, धौलपुर सबसे निचले स्तर पर रहा है। यहां 93.37 पर्सेंट छात्र पास हुए हैं। इसमें 92.55 फीसदी लड़के और 94.27 फीसदी लड़कियों ने बाजी मारी है।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:45 PM

rajasthan board 8th result: 881 छात्रों का रोका गया है रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड द्वारा इस बार 8वीं बोर्ड में कुल 881 छात्रों का रिजल्ट रोका गया है। इन कुल बच्चों में 532 लड़के और 349 लड़कियां शामिल हैं। रोके गए रिजल्ट को बाद में जारी किया जाएगा।

 

Updated Time: 26 May, 2025- 5:43 PM

rajshaladarpan nic in result 2025: कितने बच्चों की आई सप्लीमेंट्री

इस वर्ष कुल 1264618 विद्यार्थियों ने राजस्थान बोर्ड 8वीं का एग्जाम दिया था। 1222369 विद्यार्थी पास हुए। 41368 विद्यार्थियों की सप्लीमेंट्री आई।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:37 PM

rajshaladarpan.nic.in साइट हुई डाउन

बीते वर्ष की तरह इस बार भी rajshaladarpan.nic.in  साइट डाउन हो गई है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी हो रही है। बीते वर्ष भी यह साइट डाउन हो गई थी, जिससे छात्रों की परेशानी बढ़ गई थी।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:30 PM

rajasthan board 8th result Pass Percentage: कितने बच्चे हुए हैं पास  

राजस्थान 8वीं बोर्ड में इस साल 12,22,369 बच्चे पास हुए हैं। कुल पास प्रतिशत की बात करें, तो इस बार कुल 96.66 प्रतिशत परिणाम रहा।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:21 PM

rajshaladarpan nic in result 2025: बोर्ड ने क्या कहा

राजस्थान 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने पर बोर्ड द्वारा छात्रों को बधाई दी गई है। बोर्ड ने ट्वीट कर लिखा है कि- 

8वीं बोर्ड की परीक्षा का परिणाम जारी होने पर सभी सफल विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की तरफ से हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित करता है।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:18 PM

rbse 8th result 2025 rajshaladarpan:  जारी हुआ 8वीं का रिजल्ट 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 8वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  और rajpsp.nic.in पर पहुंच रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

Updated Time: 26 May, 2025- 5:14 PM

8th class result rajasthan board:  80 फीसदी से अधिक होने पर मिलेगा ए ग्रेड 

यदि किसी छात्र को 80 फीसदी से अधिक अंक मिलते हैं, तो उसे ए ग्रेड मिलेगा। 

 

Updated Time: 26 May, 2025- 5:12 PM

rbse 8th result 2025 roll number: पाली पहुंचे शिक्षा मंत्री 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पाली पहुंचे हैं। ऐसे में वह पाली से वर्चुअल रूप से जुड़ेंगे। रिजल्ट की घोषणा 5 बजे होने थी, लेकिन अभी तक रिजल्ट लिंक एक्टिव नहीं हुआ है।

Updated Time: 26 May, 2025- 5:05 PM

rbse 8th result 2025 check online: नहीं एक्टिव हुआ लिंक 

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं हुआ है। ऐसे में छात्रों को रिजल्ट देखने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

Updated Time: 26 May, 2025- 5:03 PM

rajshaladarpan nic in result 2025 class 8:  शुरू होने वाली प्रेस कांफ्रेंस 

राजास्थान बोर्ड 8वीं रिजल्ट को लेकर अब बस कुछ ही देर में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। 

 Updated Time: 26 May, 2025- 5 PM 

RBSE 8वीं परिणामः बीते वर्ष क्या रहा था सप्लीमेंट्री रिजल्ट 

बीते वर्ष 8वीं बोर्ड में 32839 छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी थी। इन परीक्षा का आयोजन 28 से 31 जुलाई तक किया गया था। 

Updated Time: 26 May, 2025- 4: 50 PM 

RBSE 8th Result 2025 live:  बीते तीन वर्षों में क्या रहा था रिजल्ट 

बीते तीन वर्षों में सबसे बेहतर रिजल्ट साल 2024 का रहा था। इस साल 95.14 पर्सेंट छात्र पास हुए थे। 

2024: 95.14%

2023: 93.60%

2022: 93.60%

Updated Time: 26 May, 2025- 4: 40 PM 

rajpsp.nic.in:  बीते वर्ष किस जिले ने किया था टॉप

बीते वर्ष राजस्थान 8वीं रिजल्ट में अजमेर जिले के छात्रों का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा था। यहां कुल 97 फीसदी छात्रों ने परीक्षा पास की थी। 

Updated Time: 26 May, 2025- 4: 30 PM 

rajshaladarpan.nic.in पिछले साल क्रैश हो गई थी साइट

बीते वर्ष राजस्थान 5वीं और 8वीं का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया था। दोनों क्लास का परिणाम एक साथ जारी होने पर करीब 25 लाख छात्रों की रिजल्ट फाइल हैवी होने की वजह से rajshaladarpan.nic.in साइट क्रैश हो गई थी। बोर्ड द्वारा दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी किया था, लेकिन छात्रों को शाम सात बजे से रिजल्ट दिखना शुरू हुआ था। 

Updated Time: 26 May, 2025- 4: 25 PM 

RBSE 8th Reuslt live:  कितने नंबर पर कौन-सा ग्रेड मिलेगा

राजस्थान 8वीं बोर्ड में अलग-अलग नंबरों पर अलग-अलग ग्रेड दिया जाएगा। छात्रों को कितने नंबर पर क्या ग्रेड मिलेगा, यह जानकारी नीचे दी गई है

A+ - 91 से 100

A   -  76 से 90

B   -61 से 75

C   -41 से 60

D  - 0 से 40

 

Updated Time: 26 May, 2025- 4: 20 PM 

rbse 8th result 2025 live: रिजल्ट देखने के लिए क्या रखें तैयार

राजस्थान 8वीं बोर्ड रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को rajshaladarpan.nic.in पर पहुंचना होगा। इसके बाद अपने एडमिट कार्ड पर लिखे परीक्षा रोल नंबर,  जिला और कक्षा को चुनना होगा। यह सभी जानकारी आपको अपने एडमिट कार्ड पर मिल जाएगी। 

 

राजस्थान 8वीं की परीक्षा का आयोजन 20 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया था।

rbse 8th result 2025 link:कितने छात्रों ने कराया था पंजीकरण

आरबीएसई 8वीं में इस बार 12 लाख 64 हजार 618 छात्रों ने पंजीकरण कराया था।

rajpsp.nic.in result: किस वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट 

राजस्थान 8वीं का रिजल्ट अलग-अलग वेबसाइट पर पहुंच चेक किया जा सकता है, जो कि इस प्रकार हैं-

- rajshaladarpan.nic.in

- rajpsp.nic.in

- rajeduboard.rajasthan.gov.in

How to Check 8th rbse Result:कैसे चेक करें रिजल्ट

-सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट  rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर पहुंचें।

-यहां रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद 8वीं रिजल्ट का विकल्प चुनें।

-अपने विवरण में रोल नंबर, क्लास और जिला चुनें।

-आपको 8वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा। 

-भविष्य के लिए रिजल्ट का स्क्रीनशॉ ले लें या फिर रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

रोल नंबर और जिला या रोल नंबर और जन्म तिथि से चेक करें रिजल्ट

छात्र राजस्थान 8वीं का रिजल्ट दो तरह से चेक कर सकते हैं। छात्रों को रोल नंबर और जिला डालकर सबमिट करना है। वहीं, छात्र रोल नंबर और जन्म तिथि डालकर भी अपना 8वीं का परिणाम देख सकते हैं। 

 

E ग्रेड वालों को अगली क्लास में नहीं किया जाएगा प्रमोट 

यदि किसी छात्र के कक्षा 8वीं में ई ग्रेड मिलता है, तो उसे फेल माना जाएगा। ऐसे में छात्र को अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा। वहीं, छात्र को प्रमोट होने के लिए पूरक परीक्षा देनी होगी।  

 

पिछले साल क्या रहा था रिजल्ट

राजस्थान 8वीं में बीते वर्ष यानि कि 2024 में कुल 1250800 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 1197321 छात्र पास हुए थे। वहीं, 8वीं का कुल पास प्रतिशत 95.72 फीसदी रहा था। इसमें से राजकीय विद्यालयों का परिणाम 94.54 पर्सेंट और निजी विद्यालयों का 97.38 फीसदी परिणाम रहा था। यदि छात्र और छात्राओं की बात करें, तो छात्राओं का परिणाम 96.39 फीसदी और छात्रों का 95.14 पर्सेंट परिणाम था।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 26, 2025, 20:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News