SSC GD Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए, एसएससी जीडी कांस्टेबल 25,487 रिक्त पदों पर भर्ती, आयु सीमा सहित डिटेल जानें
SSC GD Recruitment 2026: एसएससी की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 का 25,487 रिक्त पदों के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। संबंधित भर्ती अभियान के तहत बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों को भरा जाएगा। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
SSC GD Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जिसके तहत बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के कुल 25,487 रिक्त पदों को भरा जाना है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि वे संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 दिसंबर 2025 को शुरू हो चुकी है। जिसकी अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2025 तय की गई है। संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता सहित विवरण आगे लेख में देखें।
SSC GD Recruitment 2026: नोटिफिकेशन पीडीएफ
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के जरिए चयनित उम्मीदवारों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), असम राइफल्स (एआर) और सचिवालय सुरक्षा बल (एसएसएफ) में पद आवंटित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन डाउनलोड करें:
| एसएससी जीडी कांस्टेबल अधिसूचना 2026 |
SSC GD Recruitment 2026: महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 1 दिसंबर, 2025 को जारी किया गया है। एसएससी जीडी 2026 से जुड़ा महत्वपूर्ण विवरण जानने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 |
| संचालन संस्था | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
| सेना | बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, असम राइफल्स (राइफलमैन जीडी), एसएसएफ |
| रिक्तियां | 25487 |
| पात्रता | 10वीं पास |
| आयु सीमा | 18 से 23 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु में छूट) |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| आवेदन शुल्क | (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग/महिला/भूतपूर्व सैनिकों के लिए निःशुल्क) - 100 रुपये |
| परीक्षा मोड |
|
| ऑफिशियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC GD Constable Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियों के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
| महत्वपूर्ण विवरण | तिथियां |
| एसएससी जीडी नोटिफिकेशन की तिथि | 1 दिसंबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 दिसंबर 2025 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 दिसंबर 2025 (रात 11 बजे) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि | 1 जनवरी 2026 (रात 11 बजे) |
| फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि | 8 से 10 जनवरी 2026 |
SSC GD Recruitment 2026 Qualification: पात्रता मानदंड
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नीचे टेबल में दिए निम्नलिखित पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और NCC प्रमाण पत्र धारकों को 5 प्रतिशत तक प्रोत्साहन मिलेगा।
आयु सीमा - आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट उपलब्ध है, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग और पूर्व सैनिकों को तीन वर्ष तक की छूट प्राप्त है।
भूतपूर्व सैनिक - भूतपूर्व सैनिक जिसने भारतीय संघ की नियमित सेना, नौसेना या वायु सेना में किसी भी पद पर, चाहे लड़ाकू या गैर-लड़ाकू के रूप में, कुछ शर्तों के अधीन सेवा की हो।
SSC GD Constable Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जिसका भुगतान आवेदन प्रक्रिया के दौरान करना होगा। हालांकि, महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग/ईएसएम उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है:
| वर्ग | आवेदन शुल्क |
| सामान्य पुरुष | 100 रुपये |
| महिला/अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पूर्व सैनिक | कोई शुल्क नहीं |
ChecK: Bombay High Court Bharti 2025
SSC GD Constable Recruitment 2026 Apply Online: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, OTR रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
स्टेप 3 अब SSC GD Constable Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अपनी पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल भरें।
स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Also Check in English : SSC GD Apply Online 2026
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.