TG PGECET 2026 Postponed: बकरीद की छुट्टी के कारण अब 1 जून को होगा एग्जाम; यहां से जाने एडमिट कार्ड की जानकारी
तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद (TGCHE) ने बकरीद की छुट्टी के कारण पहले से निर्धारित तेलंगाना पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG PGECET) 2026 एग्जाम की डेट को पोस्टपोन करके 1 जून 2026 को कर दिया गया है। छात्र यहां से जानें सभी डिटेल्स।
TG PGECET 2026: तेलंगाना उच्च शिक्षा परिषद ने बकरीद की छुट्टी के कारण पहले से निर्धारित तेलंगाना पोस्ट ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (TG PGECET) 2026 एग्जाम की डेट को पोस्टपोन कर दिया है। पहले ये एग्जाम 28 मई 2026 को होने वाला था। परंतु, अब ऑफिशियल घोषणा के अनुसार, एग्जाम अब 1 जून, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
साथ ही, TGCHE परिषद ने यह भी बताया है कि शिफ्ट के टाइम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और न ही बदलाव किया जाएगा। TG PGECET 2026 एग्जाम दो शिफ्त में होगा। पहली शिफ्त सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। साथ ही, TGCHE ने यह भी बताया कि बाकी दिनों के एग्जाम अपने पुराने वाले शेड्यूल के अनुसार ही होंगे।
TG PGECET 2026: नया एग्जाम शेड्यूल
TGCHE द्वारा एग्जाम डेट में किए गए बदलाव और TG PGECET 2026 एग्जाम की डेट्स को देखने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें।
| एग्जाम की डेट | सुबह की शिफ्ट (10:00 AM से 12:00 Noon) | दोपहर की शिफ्ट (02:00 PM से 04:00 PM) |
| 29 मई | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, बायोटेक, मैकेनिकल | कंप्यूटर साइंस एंड आईटी (CS) |
| 30 मई | इंस्ट्रूमेंटेशन, केमिकल, टेक्सटाइल, माइनिंग | आर्किटेक्चर, बायोमेडिकल, मेटलर्जिकल |
| 31 मई | एनवायरनमेंटल मैनेजमेंट | नैनोटेक्नोलॉजी |
| 1 जून (रिवाइज्ड डेट) | जियो-इंजीनियरिंग, फार्मेसी (PY) | सिविल, इलेक्ट्रिकल, फ़ूड टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस |
TG PGECET 2026 का एडमिट कार्ड कब और कहां से करें डाउनलोड?
JNTU हैदराबाद के मुताबिक, एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 22 मई 2026 को सुबह 11:00 बजे ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा। छात्र इसे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन स्टेप्स को देखें।
1. ऑफिशियल वेबसाइट pgecet.tgche.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर "TG PGECET 2026 Hall Ticket" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि (Date of Birth) और परीक्षा पेपर का कोड दर्ज करें।
4. 'Download Hall Ticket' बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
5. इसमें दी गई सभी जानकारियों को जांचें और इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
यह कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT) तेलंगाना के विभिन्न कॉलेजों में ME, MTech, MPharm, MArch और PharmD जैसे पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। किसी भी अन्य समस्या या अपडेट के लिए छात्र ऑफिशियल हेल्पडेस्क नंबर 8523882397 पर संपर्क कर सकते हैं।
यहां भी पढ़े: AIBE 21 Admit Card 2026: दों दिन बाद जारी होगा एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.