UGC NET Final Answer Key 2023 Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए, ने आधिकारिक वेबसाइट पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा, यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए अंतिम उत्तर कुंजी (Final Answer Key) जारी कर दी है। यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार फाइनल आंसर-की देखने और डाउनलोड करने के लिए ugcnet.nta.nic.in पर जा सकते हैं।
अंतिम उत्तर कुंजी जारी होने के साथ, उम्मीदवार अब उम्मीद कर सकते हैं कि एनटीए बहुप्रतीक्षित यूजीसी नेट रिजल्ट कभी भी घोषित कर सकता है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugc.net.nta.nic.in से UGC NET Result 2023 चेक कर सकते हैं।
NTA ने 21 फरवरी से 16 मार्च, 2023 तक 83 विषयों के लिए पांच चरणों में यूजीसी नेट दिसंबर 2022 सत्र की परीक्षा पूरे भारत में लगभग 600 केंद्रों में आयोजित की थी।
23 मार्च को, NTA ने प्रोविजनल फाइनल आंसर-की जारी की, और उम्मीदवारों को 23 से 25 मार्च, 2023 तक इसे चुनौती देने की अनुमति दी गई।
UGC NET Final Answer Key 2023 कैसे चेक करें?
चरण 1: यूजीसी नेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं, यानी, ugcnet.nta.nic.in।
चरण 2: होमपेज पर, 'यूजीसी-नेट दिसंबर 2022- फाइनल प्रोविजनल आंसर की' वाले ओप्शन पर क्लिक करें।
चरण 3: पीडीएफ फाइल के साथ एक नया पेज स्क्रीन पर खुलेगा।
चरण 4: फाइनल आंसर की चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिट लें।
UGC NET Final Provisional Answer Key direct link
UGC NET Final Answer Key 2023 PDF Download करने के लिए यहां क्लिक करें |
यूजीसी नेट का रिजल्ट कब घोषित होगा?
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के साथ, उम्मीदवार अब दिसंबर 2022 सत्र के लिए यूजीसी नेट रिजल्ट घोषित करने के लिए एनटीए का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। अभी तक, कोई आधिकारिक रिजल्ट की तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है।बता दें लगभग 8 लाख उम्मीदवारों के नतीजे ugcnet.nta.nic.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation