UKPSC Admit Card 2023 Out: जारी हुआ यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023,यहां psc.uk.gov.in से डाउनलोड करें

UKPSC Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने  18 फरवरी, 2023 को जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। एडमिट कार्ड जारी  होने के बाद,जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती  परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं,वे इसे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। 

UKPSC Junior Assistant Admit Card 2023
UKPSC Junior Assistant Admit Card 2023

UKPSC Admit Card 2023 Out: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 18 फरवरी 2023 को यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 जारी किया। जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से अपने जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। यूकेपीएससी जूनियर सहायक एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपने ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। उम्मीदवार एडमिट कार्ड से संबधित अधिक जानकारी के लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

आधिकारिक सूचना के अनुसार, यूकेपीएससी जूनियर सहायक परीक्षा (UKPSC Junior Assistant Exam) रविवार, 5 मार्च 2023 को उत्तराखंड राज्य के 13 जिला केंद्रों में आयोजित की जाएगी। इस भर्ती के लिए एडमिट कल 18 फरवरी 2023 को आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 (UKPSC Junior Assistant Admit Card 2023) लेकर आना होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में बैठने की अनुमति नहीं दी जायेगी।

 

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स की मदद से अपना केपीएससी जूनियर सहायक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

 

UKPSC Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें

 

UKPSC Admit Card 2023 Out कैसे डाउनलोड करें?

 

चरण 1: सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट - psc.uk.gov.in पर विजिट करें।

चरण 2: होमपेज पर मौजूद, केपीएससी जूनियर सहायक एडमिट कार्ड 2023,दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3: इसके बाद अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: फिर आपका यूकेपीएससी जेए एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

चरण 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के उपयोग के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

 

आपको बता दें कि यह भर्ती अभियान यूकेपीएससी द्वारा जूनियर असिस्टेंट के कुल 445 रिक्त पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। यूकेपीएससी जूनियर असिस्टेंट 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 नवंबर, 2022 से 20 दिसंबर, 2022 तक आयोजित किए गए थे।उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

Related Categories

    Jagran Play
    खेलें हर किस्म के रोमांच से भरपूर गेम्स सिर्फ़ जागरण प्ले पर
    Jagran PlayJagran PlayJagran PlayJagran Play

    Related Stories