UP JEECUP 2023 Exam Date Out: यूपी के पोलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEECUP परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया हैI ये परीक्षाएं 20 जुलाई से 5 अगस्त तक आयोजित की जाएंगीI परीक्षा के एक सप्ताह पूर्व ही उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी किये जायेंगे I साथ ही ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपीजेईई 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को भी ओपन कर दिया हैI जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे ऑफिसियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जा कर अपने आवेदन पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि को सही कर सकते हैंI
हालांकि अभी तक ऑफिसियल वेबसाइट पर तारीखों का ऐलान नहीं किया गया हैI लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वर्ष JEECUP यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई से 5 अगस्त तक किया जायेगाI उल्लेखनीय है कि पोलिटेक्निक एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से 20 जून 2023 तक आयोजित की गई थी। अब कॉउंसिल की ओर से एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन की गई है। एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 21 जून से 27 जून तक ओपन रहेगी।
UP JEECUP 2023 महत्वपूर्ण विवरण :
UP JEECUP 2023 | |
परीक्षा | संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश या जेईईसीयूपी(JEECUP) |
परीक्षा संचालन निकाय | उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश |
आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
आवेदन प्रक्रिया की अवधि | 6 मार्च 2023 - 20 जून 2023 |
आवेदन पत्र सुधार विंडो ओपन होने की अवधि | 21 - 27 जून 2023 |
एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख | परीक्षा के 1 सप्ताह पूर्व |
परीक्षा की तारीखें | 20 जुलाई से 5 अगस्त 2023 (संभावित) |
परीक्षा का मोड | ग्रुप ए, ई1 और ई2 के लिए ऑफलाइन मोड ग्रुप बी से I और K1 से K8 के लिए ऑनलाइन मोड |
परीक्षा अवधि | 150 मिनट |
आधिकारिक वेबसाइट | www.jeecup.admissions.nic.in |
UP JEECUP 2023 एग्जाम पैटर्न
जल्द ही यूपी पोलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन होने वाला है जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित हो रहें हैं वे परीक्षा के पैटर्न को यहां चेक कर सकते हैंI
जेईईसीयूपी 2023 परीक्षा पैटर्न | |
विषयों | प्रश्नों की संख्या |
भौतिक विज्ञान | 60 |
रसायन विज्ञान | 30 |
मैथ्स | 30 |
कुल | 120 |
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी
- परीक्षा की अवधि 150 मिनट की होगी
Comments
All Comments (0)
Join the conversation