UP Police Answer Key 2024: जल्द जारी होगी यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की उत्तर कुंजी

UP Police Answer Key 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित गई थीI अब जल्द ही बोर्ड परीक्षा की उतर कुंजी जारी करेगा ये उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगीI उम्मीदवार उस पेज से परीक्षा की अनधिकारिक उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैंI   

Feb 19, 2024, 11:25 IST
UP Police Answer Key 2024: यहाँ चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के सभी सत्रों की अनऑफिसियल उत्तर कुंजी
UP Police Answer Key 2024: यहाँ चेक करें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के सभी सत्रों की अनऑफिसियल उत्तर कुंजी

UP Police answer key 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने 17 और 18 फरवरी को यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी परीक्षा में लगभग 43 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए हैंI अब बोर्ड जल्द ही परीक्षा की  उत्तर कुंजी जारी करेगाI ये उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जायेगी I उम्मीदवार इस पेज से भी अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैंI इसके साथ ही उम्मीदवार ओस पेज से अनऑफिसियल उत्तर कुंजी भी चेक कर सकते हैंI      

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में पूंछे गए प्रश्न और उनके उत्तर 

निवेश मित्र मोबाइल एप्लिकेशन भारत में निम्नलिखित में से किस राज्य की एक पहल है?

उत्तर प्रदेश।

विमुद्रीकरण को निम्नलिखित में से किस नाम से भी जाना जाता है?

नोट बंदी

उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के अनुसार एक कार्यकाल या एक पट्टे के तहत धारित भूमि का एक टुकड़ा, अनुदान की संलग्नता को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?

ई-मेल में एक भरोसेमंद स्रोत के रूप में प्रस्तुत करके दुर्भावनापूर्ण कारणों से संवेदनशील जानकारी जैसे उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और क्रेडिट कार्ड विवरण आदि प्राप्त करने का प्रयास कहा जाता है

फ़िशिंग

'टका' निम्नलिखित में से किस देश की मुद्रा है?

बांग्लादेश

जीएसटी के संग्रह के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट या मूल्य के घटाव के लाभ के साथ एक ही दर पर वस्तुओं और सेवाओं दोनों पर एक व्यापक लेवी और संग्रह है

निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह कच्छ, गुजरात में स्थित है?

कांडला बंदरगाह

हाल ही में अमित शाह ने निम्नलिखित में से किस स्थान पर NCDFI के मुख्यालय की आधारशिला रखी है?

आनंद

निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार सहकारी और दुग्ध उत्पादक कंपनियों को विकास के लिए प्रेरित करने और सहकारी भावना पैदा करने के लिए दिया जाता है?

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में भारत और निम्नलिखित में से किस देश के बीच प्रवासन और गतिशीलता समझौते को मंजूरी दी है?

इटली

हाल ही में, भारतीय नौसेना का फास्ट अटैक क्राफ्ट आईएनएस काबरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर पहुंचा है?

कोलम्बो, श्रीलंका

निम्नलिखित में से कौन खुदाई खिदमतगार का संस्थापक था?

खान अब्दुल गफ्फार खान

निम्नलिखित में से किसने हाल ही में कोच्चि-लक्षद्वीप द्वीप समूह सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर कनेक्शन का उद्घाटन किया है?

श्री नरेंद्र मोदी

निम्नलिखित में से कौन सी भारत के पूर्वी तट पर स्थित सबसे बड़ी जल लैगून झील है?

चिल्का झील

श्वेत प्रकाश कितने रंगों से मिलकर बना है?

सात

ग्रेट बैरियर रीफ निम्नलिखित में से किस देश के तट पर स्थित है?

ऑस्ट्रेलिया

1946 में भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

'प्रयाग प्रशस्ति' की रचना निम्नलिखित में से किसके द्वारा संस्कृत में की गई थी?

हरिषेण

अंगूर की खेती, उगाने और कटाई को निम्नलिखित में से किस नाम से जाना जाता है?

अंगूर की खेती

बैलाडिला की पहाड़ियाँ बैल के कूबड़ की तरह दिखती हैं। पहाड़ियों की यह श्रृंखला भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?

छत्तीसगढ

निम्नलिखित में से किसके द्वारा निर्मित समुद्र के एक संकीर्ण चैनल द्वारा श्रीलंका भारत से अलग होता है?

पाक जलडमरूमध्य और मन्नार की खाड़ी

सोनपुर पशु मेला हर साल भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में आयोजित होने वाला एक सांस्कृतिक कार्यक्रम है?

बिहार

विश्व पुस्तक दिवस प्रत्येक वर्ष निम्नलिखित में से किस दिन मनाया जाता है?

अप्रैल

निम्नलिखित में से किस राज्य के हिस्सों में चार सौ साल पहले कुल्ह नामक नहर सिंचाई की एक स्थानीय प्रणाली विकसित की गई थी?

हिमाचल प्रदेश

भारत में जनगणना संगठन का सर्वोच्च पद कौन सा है?

भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त

कुमारसंभवम निम्नलिखित में से किस लेखक की साहित्यिक कृति है?

महाकवि कालिदास

नेशनल एल्युमीनियम कंपनी लिमिटेड (NALCO) का पंजीकृत कार्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?

भुवनेश्‍वर, ओडिशा

विश्व स्वास्थ्य संगठन का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

जिनेवा, स्विट्जरलैंड

किसी देश की शहरी क्षेत्रों में रहने वाली आनुपातिक जनसंख्या में वृद्धि को निम्नलिखित में से क्या कहा जाता है?

शहरीकरण

भदोही जो उत्तर प्रदेश में स्थित है निम्नलिखित में से किस कला के लिए प्रसिद्ध है?

कालीन बुनाई

निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश का राज्य वृक्ष कौन सा है?

अशोक

सुरहा ताल एक प्रसिद्ध अभयारण्य है जिसमें सर्बिया और अन्य ठंडे क्षेत्रों से कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं

बलिया

निम्नलिखित में से कौन सा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पेशेवर नेटवर्किंग और नौकरी तलाशने के लिए सबसे उपयुक्त है?

Linkedin

निम्नलिखित में से मथुरा किसकी जन्मस्थली है जिसे बृज भूमि के नाम से भी जाना जाता है

भगवान कृष्ण

अकबर का मकबरा निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

सिकन्दरा

निम्नलिखित में से उत्तर प्रदेश का कौन सा प्रसिद्ध लोक नृत्य धान और मक्का की खेती के दौरान किया जाता है?

हुरका बौल

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना पंडित मदन मोहन मालवीय ने निम्नलिखित में से किसके सहयोग से की थी?

डॉ. एनी बेसेंट

17.28/x को 3.6 x 0.2 = 2 से विभाजित करके सरल बनाएं
12
निम्नलिखित समीकरण 5072.19 + 368.312 + में प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा? = 9018.681
3578.116
दो संख्याएँ 13:9 के अनुपात में हैं यदि उनका HCF 13 है तो सबसे बड़ी संख्या ज्ञात कीजिए
169
रोहन और सोहन का वेतन 2:3 के अनुपात में है। यदि प्रत्येक का वेतन 2000 तक बढ़ा दिया जाए तो नया अनुपात 40:57 हो जाता है। सोहम का वर्तमान वेतन क्या है?
17,000
एक निश्चित स्कूल में, 20% छात्र 10 वर्ष से कम उम्र के हैं। 10 वर्ष से अधिक आयु के छात्रों की संख्या 10 वर्ष की आयु के छात्रों की संख्या का 2/3 है जो कि 48 है। विद्यालय में छात्रों की कुल संख्या कितनी है?
80
एक संख्या को 119 से विभाजित करने पर 19 शेषफल बचता है, यदि इसे 17 से विभाजित करने पर शेषफल बचता है
2
चक्रवृद्धि ब्याज पर एक धनराशि 3 वर्ष के बाद 4460 रुपये और 6 वर्ष बाद 6690 रुपये हो जाती है। अनुमानित राशि ज्ञात कीजिये
2,973
तीन साझेदार P, Q और R एक व्यवसाय शुरू करते हैं। दो बार Ps पूंजी, Q की पूंजी के तीन गुना के बराबर है और Q, की पूंजी और Q, की पूंजी दो गुना R, की पूंजी के बराबर है। वर्ष के अंत में 27,500 के कुल लाभ में से R का हिस्सा है:
2500
छह संख्याओं का औसत 3.75 है। उनमें से दो का औसत 3.2 है, जबकि अन्य दो का औसत 3.55 है। शेष दो संख्याओं का औसत क्या है?
4.5
एक वस्तु को एक निश्चित कीमत पर बेचा जाता है, उसे उस कीमत के 2/3 पर बेचने पर 10% की हानि होती है। मूल कीमत पर लाभ प्रतिशत ज्ञात करें
35%
अनुक्रम 26, 20, 14, 8, ....... का 21वाँ पद ज्ञात कीजिए।
- 95
वृत्ताकार मैदान का क्षेत्रफल 13.86 हेक्टेयर है। 3.2 प्रति मीटर की दर से इसकी बाड़ लगाने की लागत ज्ञात कीजिए
4224
पालक में निम्नलिखित में से कौन सा अम्ल मौजूद होता है?

ओकसेलिक अम्ल

सोल्डरिंग विद डिग्निटी निम्नलिखित में से किस भारतीय सैन्य दिग्गज द्वारा लिखा गया उपन्यास है?

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

भारतीय संविधान के अनुसार, अनुच्छेद 14-18 निम्नलिखित में से किस अधिकार से संबंधित है?

समानता का अधिकार
निम्नलिखित में से कौन सा दिन 'अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस' के रूप में मनाया जाता है?

पहली मई
उत्तर प्रदेश में वूमेन पावर लाइन (डब्ल्यूपीएल) के लिए संपर्क नंबर क्या है?

1090
मामल्लापुरम उत्सव निम्नलिखित में से किस राज्य का त्योहार है?

तमिलनाडु
कॉरपोरेट्स को राष्ट्रीय विकास में प्रभावी योगदानकर्ता बनाने के लिए नियामक और प्रशासनिक ढांचे की जिम्मेदारी भारत के निम्नलिखित में से किस मंत्रालय के अंतर्गत आती है?

कारपोरेट कार्य मंत्रालय
भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

अहमदाबाद
निम्नलिखित में से कौन उत्तर प्रदेश के जिलों में सर्वोच्च रैंकिंग वाला पुलिस अधिकारी है?

एसपी (पुलिस अधीक्षक)
निम्नलिखित में से कौन सा व्यय केंद्र सरकार की भौतिक या वित्तीय संपत्तियों के निर्माण के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है?

राजस्व व्यय
प्राचीन जैन एवं बौद्ध ग्रंथों के अनुसार कितने महाजनपद थे?

सोलह
निम्नलिखित में से किस घटना के कारण मोहनदास करमचंद गांधी ने 1922 में असहयोग आंदोलन बंद कर दिया?

चौरी-चौरा
निम्नलिखित में से कौन सी फसल खरीफ की फसल नहीं है?

गेहूँ

निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह भारत का सबसे बड़ा कंटेनर बंदरगाह है?

जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह
उत्तर प्रदेश ने हाल ही में किस क्षेत्र में PMJAY के कार्यान्वयन के लिए 2023 में पुरस्कार प्राप्त किया है?

स्वास्थ्य देखभाल
 

जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश राज्य का कुल लिंगानुपात कितना है?

912
प्रसिद्ध यूनेस्को स्थल बोर्डो, पोर्ट ऑफ मून निम्नलिखित में से किस देश में स्थित है?

फ्रांस
उत्तर प्रदेश में सरकारी स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय निम्नलिखित में से किस स्थिति में स्थापित है?

मेरठ

 राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश की स्थापना निम्नलिखित में से किस जिले में की गई थी?

इलाहाबाद
अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 12 जून को बाल श्रम की वैश्विक सीमा पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस की शुरुआत की।

निम्नलिखित में से किस विशेष बल को विमान और हवाई अड्डों पर अपहरण और इसी तरह की सुरक्षा स्थितियों का जवाब देने के लिए विशिष्ट चुस्त बल के रूप में नियुक्त किया गया है?

एनएस जी

 नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) की पहली डेल्टा रैंकिंग में निम्नलिखित में से किस राज्य के ब्लॉक ने दूसरा स्थान हासिल किया?

उत्तर प्रदेश।

रूस-यूक्रेन संघर्ष क्षेत्र से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारत द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन का नाम निम्नलिखित में से कौन सा है?

ऑपरेशन गंगा

हाल ही में नवंबर 2023 में भारत और किस पड़ोसी देश ने संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सूर्य किरण' में भाग लिया?

नेपाल

हाल ही में, भारत के प्रधान मंत्री ने निम्नलिखित में से किस स्टेशन से नई 'अमृत भारत' ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई?

अयोध्या

 उत्तर प्रदेश में साइबर अपराध मुख्यालय कहाँ स्थित है?

लखनऊ
जीएसटी का मतलब वस्तु एवं सेवा कर है

प्रधानमंत्री ने मथुरा में संत मीराबाई की 525वीं जयंती मनाने के कार्यक्रम संत मीराबाई जन्मोत्सव में भाग लिया

 निम्नलिखित में से किस देश ने 2024 में ब्रिक्स समूह में शामिल होने से इनकार कर दिया?

अर्जेंटीना

2016 में की गई नोटबंदी में किन मूल्यवर्ग की मुद्रा को चलन से बाहर कर दिया गया था?

1000 और 500
 निम्नलिखित में से किस प्रसिद्ध लेखक को 'उपन्यास सम्राट' के नाम से जाना जाता है?

मुंशी प्रेमचंद

हाल ही में, चिराग चन्द्रशेखर शेट्टी ने किस खेल के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 जीता?

बैडमिंटन

फिलीपींस की राजधानी मनीला
 भारत में "राष्ट्रीय एकता दिवस" किस तिथि को मनाया जाता है?

अक्टूबर

निम्नलिखित में से कौन सा भारत में पुलिस का सर्वोच्च सम्मान है?

राष्ट्रपति पुलिस वीरता पुरस्कार

फेसबुक इंक का नाम बदलकर मेटा कर दिया गया

 चंद्रयान 3 के लैंडर का क्या नाम है? विक्रम

 हाल ही में, प्रधान मंत्री ने भारत के सबसे बड़े सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र IICC (यशभूमि) का उद्घाटन किया, जो निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?

नई दिल्ली

 संख्या 323 में

दो अभाज्य गुणनखंड हैं

 108/36 x 1/4 + 2/5 x1/4

17/20

 5.061 + 3.98 + 0.7034 + 7.6 + 0.3 + 2

19.6444

 वह न्यूनतम संख्या जो एक पूर्ण वर्ग है और प्रत्येक संख्या 4, 10 और 12 से विभाज्य है,

900 है

3:5 के अनुपात में दो संख्याएँ। यदि प्रत्येक में से 6 घटा दिया जाए, तो नई संख्याएँ 9:17 के अनुपात में होंगी।

छोटी संख्या 24 है

 यदि A, B का 250% है, तो B, (A+B) का कितना प्रतिशत है?

28 x 4/7%

एक आदमी एक वस्तु को 25% के लाभ पर बेचता है यदि उसने इसे 20% कम पर खरीदा होता और 12.60 रुपये कम में बेचा होता, तो उसे 30% का लाभ होता, वस्तु का लागत मूल्य ज्ञात करें

60

 1301 रुपये को मिहिर और दिप्तेश के बीच इस प्रकार बांटें कि 7 साल बाद मिहिर की राशि 9 साल बाद दिप्तेश की राशि के बराबर हो, ब्याज 4% प्रति वर्ष की दर से संयोजित हो। मिहिर का भाग क्या है?

676

 अभिषेक, बिमल और चिन्मय साझेदारी में प्रवेश करते हैं। अभिषेक, बिमल के निवेश से 3 गुना अधिक निवेश करता है और बिमल, चिन्मय द्वारा किये गये निवेश का 2/3 निवेश करता है। वर्ष के अंत में, अर्जित लाभ 5500 रुपये है। च्निमय का हिस्सा क्या है?

1500

तीन संख्याओं में से, दूसरी पहली से दोगुनी है और तीसरी से भी तीन गुना है। यदि तीनों संख्याओं का औसत 66 है, तो सबसे छोटी संख्या ज्ञात कीजिए

36 

मोहन और श्याम 800 रुपये में एक काम करने का उपक्रम करते हैं। मोहन अकेले इसे 6 दिनों में कर सकता है जबकि श्याम अकेले इसे 8 दिनों में कर सकता है। रमेश की मदद से, वे इसे 3 दिनों में ढूंढ लेते हैं। श्याम का हिस्सा ज्ञात कीजिए

300
15, 20, 25, ...., 135 के बीच कितने पद हैं?

25

 UP Police Constable Answer Key 2024 कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से यूपी पुलिस सिपाही भर्ती उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड कर सकते हैं या उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के लिए यहां एक सीधा लिंक प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर कुंजी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

चरण 1: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाएं।

चरण 2:यूपी पुलिस कांस्टेबल उत्तर कुंजी 2024 से संबंधित अधिसूचना लिंक देखें।

चरण 3: उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें, और आपको एक नए पृष्ठ पर निर्देशित किया जाएगा।

चरण 4: अगले पृष्ठ पर दिए गए लिंक से उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करें।

चरण 5: इसे सुरक्षित रूप से सहेजें, क्योंकि यह परीक्षा से आपके अंकों की गणना और अनुमान लगाने में सहायता करेगा।

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा परीक्षा पैटर्न 2024

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 17 और 18 फरवरी 2024 को आयोजित की जा  रही हैI इस परीक्षा के जरिये 60,244 कांस्टेबल पदों पर भर्ती होनी हैI परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा का पैटर्न जारी किया थाI परीक्षा में 150 प्रश्न पूछें जायेंगे जो 300 अंकों के होंगेI ये प्रश्न हिंदी, सामान्य ज्ञान, गणित, और रीजनिंग से सम्बंधित होंगे I परीक्षा में 0.5 अंक की नकारात्मक मार्किंग भी की जायेगीI उम्मीदवार परीक्षा पैटर्न से जुड़ी जानकारी नीचे टेबल से चेक कर सकते हैंI 


विषय 

प्रश्नों की संख्या 

अधिकतम अंक 

समय 

विषय -1 

सामान्य हिंदी 



150 



300 



2 घंटा (120 मिनट) 

विषय -2 

सामान्य ज्ञान 

विषय -3 

संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा 

विषय -4 

मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलद्धि एवं मानसिक क्षमता  

यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2024 अवलोकन

भर्ती निकाय

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

परीक्षा का नाम

यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024

परीक्षा स्तर

राज्य सरकार

परीक्षा का तरीका

ऑनलाइन

अवधि

2 घंटे

प्रश्नों की संख्या

150

अंकन योजना

प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक

नकारात्मक अंकन

0.25 अंक

परीक्षा की भाषा

हिंदी और अंग्रेजी

चयन प्रक्रिया

1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा

2. दस्तावेज़ सत्यापन

3. शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी)

4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी)

आधिकारिक वेबसाइट

uppbpb.gov.in

 

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News