UPSC CSE Admit Card 2023 : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)ने सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा (UPSC Prelims) के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ से जा कर डाउनलोड कर सकते है. उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर 28 मई को किया जा रहा है. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से देश की सर्वश्रेष्ठ सेवा यानी भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय विदेश सेवा और अन्य सेवाओं में भर्तियाँ की जाएंगी.
UPSC CSE Admit Card 2023 Download link
UPSC CSE Admit Card 2023 |
UPSC CSE Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं -
स्टेप -1 : UPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/ पर जायें
स्टेप-2 : सिविल सेवा परीक्षा एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : अब मांगे गए विवरण को भरें सबमिट बटन पर क्लिक करें
स्टेप-4 : अब स्क्रीन पर आपके एडमिट कार्ड ओपन हो जायेगा
स्टेप-5 : एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
UPSC CSE Admit Card 2023 ओवरव्यू :
परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था का नाम | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
परीक्षा का नाम | सिविल सेवा परीक्षा 2023 |
पदों की संख्या | 1105 |
परीक्षा का माध्यम | ऑफलाइन |
UPSC सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा की तिथि | 28 मई 2023 |
UPSC सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | इस सप्ताह |
UPSC सिविल सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के रिजल्ट जारी होने की तिथि | जल्द घोषित होगी |
UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा शुरू होने की तिथि | 15 सितम्बर 2023 |
ऑफिसियल वेबसाइट | upsc.gov.in |
UPSC CSE पूर्व वर्षों के प्रश्न पत्र (UPSC Previous Year Question Papers )
प्रश्न पत्र | वर्ष | पेपर |
सामान्य अध्ययन पेपर-1 | 2021 | |
सामान्य अध्ययन पेपर-2 | 2021 | |
सामान्य अध्ययन पेपर-1 | 2022 | |
सामान्य अध्ययन पेपर-2 | 2022 |
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न
दो अनिवार्य पेपर | सामान्य अध्ययन पेपर -1 और पेपर -2 |
सामान्य अध्ययन पेपर -1 | प्रश्न संख्या- 100 |
अंकों की संख्या - 200 | |
1/3 नेगेटिव मार्किंग | |
पाठ्यक्रम - राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की समसामयिक घटनाएं। भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन। भारतीय और विश्व भूगोल – भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक, आर्थिक भूगोल। भारतीय राजनीति और शासन – संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि। आर्थिक और सामाजिक विकास – सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि। पर्यावरण पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे – जिनके लिए विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। सामान्य विज्ञान | |
सामान्य अध्ययन पेपर -2 (C-SAT) | 80 प्रश्न |
अंक- 200 | |
पाठ्यक्रम - सामान्य समझ संचार कौशल सहित पारस्परिक कौशल तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता निर्णय लेना और समस्या का समाधान सामान्य मानसिक क्षमता मूल संख्यात्मकता (संख्याएं और उनके संबंध, परिमाण के क्रम, आदि) (कक्षा X स्तर), डेटा व्याख्या (चार्ट, ग्राफ़, टेबल, डेटा पर्याप्तता, आदि। – कक्षा X स्तर) |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation