This is an archived article last updated on May 31, 2025. The information may be outdated.

rajpsp.nic.in 5th Result 2025 घोषित: 5वीं कक्षा का परिणाम जारी छात्र, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Last Updated: May 31, 2025, 11:02 IST

RBSE 5th Result 2025 Out: राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट 30 मई, 2025 को घोषित हुए। छात्र  वेबसाइट rajpsp.nic.in पर देखें। पिछले साल 5वीं में कुल 97.06% रहा था। मार्कशीट में कोई गलती होने पर वे स्कूल से संपर्क कर सकेंगे। छात्रों के पास SMS के जरिए भी रिजल्ट देखने की सुविधा। पिछले साल सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 96.79% रहा। राजस्थान, एजुकेशन डिपार्टमेंट का ट्वीट। सभी सफल छात्रों को मंत्री मदन दिलावर ने दी बधाई। मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद स्कूल से करें प्राप्त। इस साल 97.47 प्रतिशत छात्र 5वीं में पास। इस साल 37 प्रतिशत छात्र A ग्रेड में शामिल और 31,550 छात्र देंगे सप्लीमेंट्री। लड़कियां रहीं लड़कों से आगे। मेरिट लिस्ट नहीं होगी जारी। 97.29% लड़के हुए पास। भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से रिजल्ट आज किए गए घोषित।

RBSE Class 5th Result 2025
RBSE Class 5th Result 2025

Check राजस्थान बोर्ड 5th Result 2025 Here

rajpsp.nic.in RBSE 5th Result 2025 Out: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से 30 मई, 2025 कक्षा 5वीं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान बोर्ड के सभी छात्रों के पास परीक्षा परिणामों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से देखने की सुविधा उपलब्ध है। हर साल 14 लाख से भी अधिक छात्र राजस्थान बोर्ड परिणामों की इंतजार करते हैं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं का परिणाम, जिलेवार भी उपलब्ध कराता है। पिछले साल, राजस्थान बोर्ड 5वीं के परीक्षा परिणाम 30 मई, 2024 को घोषित किए गए थे। 5वीं में कुल पास प्रतिशत 97.06% रहा था। परीक्षा देने वाले 14,35,696 छात्रों में से 13,93,423 पास हो पाए थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कक्षा 5वीं के परिणाम हुए घोषित। 37 प्रतिशत छात्रों को A ग्रेड में शामिल किया गया है। 31,550 छात्र कक्षा 5वीं के लिए देंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा। परीक्षा परिणाम जारी होने के कुछ दिनों के बाद छात्र मूल मार्कशीट अपने स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में 97.47 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस साल 5वीं बोर्ड में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है, लड़कों का परिणाम 97.29% और लड़कियों का 97.66% दर्ज किया गया है। शिक्षा विभाग की ओर से 5वीं रिजल्ट के दौरान मेरिट लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। छात्रों को अंक ग्रेड में दिए जाते हैं।

कक्षा 5वीं में अच्छे मार्क्स हासिल करने के बाद छात्र 6वीं कक्षा के लिए प्रतिष्ठित स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। छात्र ध्यान दें, A ग्रेड में 81 से 100  अंक वाले और B ग्रेड में 61 से 80 वाले होंगे शामिल। यदि छात्रों की मार्कशीट में किसी भी प्रकार की गलती होती है, तो वे अपने स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें, उनकी मार्कशीट मेंजैसे विद्यार्थी के नाम, रोल नंबर, स्कूल का नाम और विषय और उनके कोड, नंबर उल्लेखित किए जाते हैं। मार्कशीट में किसी भी तरह की कोई गलती होने पर वह तुरंत स्कूल से संपर्क कर सकते हैं। छात्र ध्यान दें, यदि नेट स्लो, बिजली कटने और साइट क्रैश होने जैसी कोई भी समस्या होने की स्थिति में भी छात्र अपना रिजल्ट SMS के जरिए भी देख सकते हैं। पिछले साल सरकारी स्कूल का पास प्रतिशत 96.79 और प्राइवेट स्कूलों का 97.40 पास प्रतिशत दर्ज किया गया था। राजस्थान के एजुकेशन डिपार्टमेंट का ट्वीट " कहा परीक्षा परिणाम मन मुताबिक ना हो तो घबराए नहीं।"  शिक्षा मंत्री मदन दिवालर ने कक्षा 5वीं में सभी सफल छात्रों को दी शुभकामनाएं।

भीलवाड़ा जिले की जहाजपुर पंचायत समिति कार्यालय से वर्चुअल माध्यम द्वारा प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन (कक्षा 5) का परीक्षा परिणाम जारी किया गया।

RBSE 5th Result 2025: हाइलाइट्स

इस साल राजस्थान बोर्ड 2025 5वीं की परीक्षा में जो भी छात्र शामिल हुए थे, वे परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विवरणों को नीचे टेबल के माध्यम से देख सकते हैं:

बोर्ड परीक्षा 

महत्वपूर्ण जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (RBSE)

RBSE कक्षा 5वीं की परीक्षा तिथि 2025

7 अप्रैल से 17 अप्रैल, 2025

RBSE कक्षा 5वीं परीक्षा परिणाम 2025

30 मई, 2025 आज दोपहर 12.30 बजे घोषित

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajpsp.nic.in

rajresults.nic.in 2025 Result: रिजल्ट देखने के लिए लिंक्स 

राजस्थान 5वीं बोर्ड का रिजल्ट अलग-अलग वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जो छात्र कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दी गई वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैंः

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • rajshaladarpan.nic.in

rajpsp.nic.in RBSE Class 5th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?

इस साल राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं में 97.47 प्रतिशत छात्रों का पास प्रतिशत दर्ज किया गया। जो छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए चरणों के जरिए चेक कर सकते हैं:

  • चरण 1 छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajpsp.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2 होम पेज पर, राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 3 अपना विवरण जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि आदि दर्ज करें।
  • चरण 4 सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
  • चरण 5 अब आपका परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • चरण 6 अपना विवरण जांचे और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

RBSE Class 5th Result 2025: मार्कशीट में उल्लेखित विवरण

राजस्थान RBSE 5वीं रिजल्ट 2025 में दिए गए विवरण देखें। छात्रों को यह जांचना चाहिए कि 5वीं कक्षा के RBSE रिजल्ट 2025 में दिए गए ये विवरण सही हैं या नहीं। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं रिजल्ट 2025 में किसी भी तरह की गलती होने पर अपने स्कूल से संपर्क करें। मूल मार्कशीट में प्रिंसिपल के हस्ताक्षर होते हैं, छात्र रिजल्ट घोषित होने के कुछ दिनों बाद अपनी कक्षा 5वीं की मूल मार्कशीट स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं:

  • जिला
  • स्कूल का नाम
  • रोल नंबर
  • छात्र का नाम
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • विषय 
  • श्रेणी
Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 30, 2025, 10:16 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News