इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में भारतीय अर्थव्यवस्था, राज्यों से संबंधित, राष्ट्रीय समाचार, खेल-कूद, विज्ञान व व्यक्तित्व आदि से संबंधित ऐसे प्रश्न होते हैं, जिनका भारत से संबंध है. इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज में आम आदमी की सामान्य जिज्ञासा से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया गया है. जनवरी 2012 के इंडिया करेंट अफेयर्स क्विज सेक्शन के जरिये आप भारत में घट रही विभिन्न गतिविधियों से अवगत हो सकते हैं. यह सिविल सेवा परीक्षा, बैंक पीओ, एसएससी, एनडीए जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आपकी सफलता की राह भी सुनिश्चित करता है.
1. बालासोर स्थिति रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) की परीक्षण रेंज में लक्ष्य-2 का सफल परीक्षण 27 जनवरी 2012 को किया गया. यह इसका 10 वां परीक्षण था. लक्ष्य-2 क्या है?
a. तोप वाहक विमान
b. चालक रहित मिसाइल
c. चालक रहित लक्ष्य विमान
d. परमाणु हथियारों से लैस पनडुब्बी
Answer: (c) चालक रहित लक्ष्य विमान
2. राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने गणतंत्र दिवस परेड-2012 में शांतिकाल का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार अशोक चक्र निम्नलिखित में से किसे प्रदान किया?
a. लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (मरणोपरांत)
b. लेफ्टिनेंट करन कमलदीप सिंह (मरणोपरांत)
c. कैप्टन आशुतोष कुमार (मरणोपरांत)
d. लेफ्टिनेंट सुशील खजूरिया (मरणोपरांत)
Answer: (a) लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह (मरणोपरांत)
3. पद्मभूषण से समानित करतार सिंह दुग्गल का नई दिल्ली में 26 जनवरी 2012 को निधन हो गया. यह निम्नलिखित में से क्या थे?
a. लेखक
b. सामाजिक कार्यकर्त्ता
c. चित्रकार
d. सारंगी वादक
Answer: (a) लेखक
4. लेखक और पत्रकार डॉ सुकुमार एजीकोड का त्रिशुर के निजी अस्पताल में 24 जनवरी 2012 को निधन हो गया. प्रमुख रूप से यह किस भाषा के लेखक थे?
a. कन्नड़
b. तेलगू
c. मलयालम
d. संस्कृत
Answer: (c) मलयालम
5. देश में कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और बालिकाओं पर प्रतिकूल असर डालने वाले मुद्दों से निपटने के बारे में जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. वर्ष 2012 के राष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय क्या है?
a. कन्या भ्रूण हत्या: भविष्य का खतरा
b. घटता बाल लिंग अनुपात-मुद्दे और चुनौतियां
c. लड़कियां: भारत का भविष्य
d. घटते लिंग अनुपात की समस्या और समाधान
Answer: (b) घटता बाल लिंग अनुपात-मुद्दे और चुनौतियां
Comments
All Comments (0)
Join the conversation